By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SoftBank को बड़ा झटका! 2 साल में पहली बार घाटा, Ola-Swiggy और Meesho में भी लगा है पैसा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

SoftBank को बड़ा झटका! 2 साल में पहली बार घाटा, Ola-Swiggy और Meesho में भी लगा है पैसा

News Desk
Last updated: 2026/11/10 at 4:16 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SoftBank को बड़ा झटका! 2 साल में पहली बार घाटा, Ola-Swiggy और Meesho में भी लगा है पैसा
SHARE

नई दिल्ली
 सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प को लगभग दो सालों में पहली बार घाटा हुआ है। इसकी मेन वजह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर खर्च और मांग को लेकर चिंताएं हैं, जिनका असर इस टेक निवेशक की प्रमुख होल्डिंग्स पर पड़ा है। बता दें कि सॉफ्टबैंक ने भारत की 25 से ज्यादा कंपनियों में निवेश किया हुआ है, जिनमें फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, फर्स्टक्राई, मीशो, लेंसकार्ट, पेटीएम, ओला, पॉलिसीबाजार, स्विगी, उबर और ओयो शामिल हैं।

इस वजह से हुआ घाटा
सॉफ्टबैंक ने अपने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1.12 ट्रिलियन येन (7.1 बिलियन डॉलर) का घाटा हुआ है। यह पिछले साल के मुनाफे के मुकाबले एक बड़ा बदलाव है। आठ एनालिस्ट्स के अनुमानों के औसत के आधार पर, बाजार को 129 बिलियन येन के मुनाफे की उम्मीद थी।

चिप निर्माता कंपनियों (आर्म होल्डिंग्स पीएलसी और इंटेल कॉर्प) के साथ-साथ कोरियाई ई-कॉमर्स दिग्गज कूपैंग इंक के शेयर में गिरावट ने सॉफ्टबैंक के मुनाफे को नीचे धकेल दिया।

विजन फंड सेगमेंट को भी घाटा
विजन फंड सेगमेंट, जिसकी सैकड़ों टेक स्टार्टअप्स में हिस्सेदारी है, को 81.6 बिलियन येन का घाटा हुआ। सॉफ्टबैंक को अब अक्सर ओपनएआई और AI सेक्टर के प्रति मार्केट रुझान के एक प्रॉक्सी के तौर पर देखा जाता है। जून में अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से इसके शेयर में 50% से अधिक की गिरावट आई है।इसके पीछे भी मेन कारण AI में बड़े निवेश के लिए लिया गया कर्ज और यह चिंता रही कि यूएस मिड टर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत से संस्थापक मासायोशी सोन की कई परियोजनाएं रुक सकती हैं।

सॉफ्टबैंक में उतार-चढ़ाव बरकरार
माना जा रहा है कि सॉफ्टबैंक में उतार-चढ़ाव अभी भी काफी अधिक है। अक्टूबर की शुरुआत में, सॉफ्टबैंक की ओपनएआई में 13% हिस्सेदारी थी। निवेशक अब इसके AI निवेश से जुड़े जोखिमों और अवसरों को समझने के लिए उत्सुक हैं।

जानकारों के अनुसार पिछले हफ्ते निवेशक एंथ्रोपिक (Anthropic) के लिए 1.1 ट्रिलियन डॉलर तक के वैल्यूएशन पर विचार कर रहे थे, जो पहले बताए गए 2 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े से कम है।

लगभग 11 बिलियन डॉलर जुटाए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओपनएआई ने 1.25 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर लगभग 11 बिलियन डॉलर जुटाए, जबकि शुरुआत में कंपनी 1.4 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर 30 बिलियन डॉलर जुटाने की कोशिश कर रही थी।
फाउंडर मासायोशी सोन द्वारा अपने AI इंवेस्टमेंट्स की बढ़ती लिस्ट के लिए कर्ज बाजारों पर निर्भर रहने के कारण, सॉफ्टबैंक के बॉन्ड काफी संवेदनशील हो गए हैं और इसके 'क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप' (CDS) कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

 

You Might Also Like

Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी

Lava के स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है कीमत

2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का होगा भारत का रियल एस्टेट बाजार, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए मौके

Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान

Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान

News Desk November 10, 2026 November 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article संन्यास से एक दिन पहले विराट कोहली को किया था फोन, केन विलियमसन ने बताया क्यों लिया क्रिकेट छोड़ने का फैसला संन्यास से एक दिन पहले विराट कोहली को किया था फोन, केन विलियमसन ने बताया क्यों लिया क्रिकेट छोड़ने का फैसला
Next Article Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क में स्काउट ने यंग डीएसए को मारा धक्का, बिग बॉस ने सुनाई 4 बड़ी सजाएं Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क में स्काउट ने यंग डीएसए को मारा धक्का, बिग बॉस ने सुनाई 4 बड़ी सजाएं
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क में स्काउट ने यंग डीएसए को मारा धक्का, बिग बॉस ने सुनाई 4 बड़ी सजाएं
Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क में स्काउट ने यंग डीएसए को मारा धक्का, बिग बॉस ने सुनाई 4 बड़ी सजाएं
मनोरंजन
संन्यास से एक दिन पहले विराट कोहली को किया था फोन, केन विलियमसन ने बताया क्यों लिया क्रिकेट छोड़ने का फैसला
संन्यास से एक दिन पहले विराट कोहली को किया था फोन, केन विलियमसन ने बताया क्यों लिया क्रिकेट छोड़ने का फैसला
खेल
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराई PM की कुर्सी? राहुल-प्रियंका की नाराजगी और उस रात का बड़ा खुलासा
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराई PM की कुर्सी? राहुल-प्रियंका की नाराजगी और उस रात का बड़ा खुलासा
राजनीती
सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां
सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां
लाइफ स्टाइल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?