By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क में स्काउट ने यंग डीएसए को मारा धक्का, बिग बॉस ने सुनाई 4 बड़ी सजाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क में स्काउट ने यंग डीएसए को मारा धक्का, बिग बॉस ने सुनाई 4 बड़ी सजाएं

News Desk
Last updated: 2026/11/10 at 4:42 PM
News Desk
Share
4 Min Read
Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क में स्काउट ने यंग डीएसए को मारा धक्का, बिग बॉस ने सुनाई 4 बड़ी सजाएं
SHARE

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. यहां चंद मिनटों में अच्छे-भले दोस्त एक-दूसरे के आमने-सामने आ जाते हैं. ऐसा ही कुछ देखने को मिला कप्तानी टास्क के दौरान, जहां स्काउट और यंग डीएसए के बीच बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा सीधी धक्का-मुक्की पर जा पहुंचा. गुस्से में बेकाबू हुए स्काउट ने यंग को इतना जोर से धक्का मारा कि सभी घरवाले हैरान रह गए. मामला बढ़ता देख बिग बॉस ने तुरंत टास्क रुकवाया और फिर स्काउट को ऐसी 4 बड़ी सजाएं सुनाईं कि अब उनके शो से बाहर होने की नौबत आ गई है.

फैमिली फोटो जलाने पर शुरू हुआ झगड़ा
घर में कप्तानी तय करने के लिए दूसरा राउंड चल रहा था. इस राउंड में उदिति 'रोबोट चेयर' पर बैठी थीं और दूसरी टीम को उन्हें किसी भी तरह इमोशनल करके रुलाना था. उदिति की आंखों में आंसू लाने के लिए स्काउट ने उनकी फैमिली फोटो का एक कोना हल्का सा जला दिया.

यही बात पास खड़े गुल्लू और यंग डीएसए को पसंद नहीं आई. दोनों तुरंत स्काउट के सामने आ गए और उन पर कमेंट्स करने लगे. Scout OP ने पहले शांत रहकर उन्हें अपने काम के बीच में न आने को कहा, लेकिन यंग पीछे हटने को बिल्कुल राजी नहीं थे और लगातार बातें सुनाते रहे.

बहस से धक्का-मुक्की: 'आज से दोस्ती खत्म'
लगातार हो रही नोंकझोंक से बात हाथ से निकल गई. दोनों के बीच तेज बहस शुरू हुई और देखते ही देखते गाली-गलौज होने लगी. इसी बीच स्काउट को बहुत तेज गुस्सा आ गया और उन्होंने आगे बढ़कर यंग को सीने पर जोर से धक्का दे दिया.

अचानक लगे इस धक्के से Young DSA बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने तुरंत साफ कह दिया कि आज के बाद स्काउट से उनकी दोस्ती पूरी तरह खत्म है. झगड़ा बढ़ता देख बिग बॉस ने तुरंत खेल वहीं रुकवा दिया. मामला शांत कराने के लिए बिग बॉस ने दोनों को अलग किया, स्काउट को बेडरूम में और यंग को सीधे गार्डन एरिया में रहने को कहा गया.

स्काउट ने मांगी माफी, लेकिन आम्रपाली भड़कीं
थोड़ी देर बाद जब गुस्सा शांत हुआ, तो स्काउट को समझ आ गया कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है. वो सीधे यंग के पास पहुंचे और उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगी. पहले तो यंग ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में उन्होंने स्काउट को माफ कर दिया.

लेकिन असली ड्रामा इसके बाद शुरू हुआ. आम्रपाली को यंग का इतनी आसानी से माफ करना बिल्कुल पसंद नहीं आया. वो तुरंत यंग के पास पहुंचीं और बोलीं कि ऐसा करके वो बाहर देखने वालों को क्या मैसेज दे रहे हैं? आम्रपाली ने कहा कि यंग को इस धक्के के खिलाफ बोलना चाहिए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर बिग बॉस स्काउट पर कोई सख्त फैसला नहीं लेते, तो यंग को खुद यह शो छोड़ देना चाहिए.

 

You Might Also Like

‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर वाले सीन ने किया प्रभावित

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये

नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

News Desk November 10, 2026 November 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article SoftBank को बड़ा झटका! 2 साल में पहली बार घाटा, Ola-Swiggy और Meesho में भी लगा है पैसा SoftBank को बड़ा झटका! 2 साल में पहली बार घाटा, Ola-Swiggy और Meesho में भी लगा है पैसा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

SoftBank को बड़ा झटका! 2 साल में पहली बार घाटा, Ola-Swiggy और Meesho में भी लगा है पैसा
SoftBank को बड़ा झटका! 2 साल में पहली बार घाटा, Ola-Swiggy और Meesho में भी लगा है पैसा
व्यापार
संन्यास से एक दिन पहले विराट कोहली को किया था फोन, केन विलियमसन ने बताया क्यों लिया क्रिकेट छोड़ने का फैसला
संन्यास से एक दिन पहले विराट कोहली को किया था फोन, केन विलियमसन ने बताया क्यों लिया क्रिकेट छोड़ने का फैसला
खेल
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराई PM की कुर्सी? राहुल-प्रियंका की नाराजगी और उस रात का बड़ा खुलासा
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराई PM की कुर्सी? राहुल-प्रियंका की नाराजगी और उस रात का बड़ा खुलासा
राजनीती
सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां
सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां
लाइफ स्टाइल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?