By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: संन्यास से एक दिन पहले विराट कोहली को किया था फोन, केन विलियमसन ने बताया क्यों लिया क्रिकेट छोड़ने का फैसला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

संन्यास से एक दिन पहले विराट कोहली को किया था फोन, केन विलियमसन ने बताया क्यों लिया क्रिकेट छोड़ने का फैसला

News Desk
Last updated: 2026/11/10 at 3:45 PM
News Desk
Share
4 Min Read
संन्यास से एक दिन पहले विराट कोहली को किया था फोन, केन विलियमसन ने बताया क्यों लिया क्रिकेट छोड़ने का फैसला
SHARE

नई दिल्ली
दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास को लेकर एक बेहद भावुक और बड़ा खुलासा किया है। जून 2026 में 16 साल लंबे करियर को अलविदा कहने वाले विलियमसन ने बताया कि संन्यास की आधिकारिक घोषणा से ठीक एक दिन पहले उन्होंने भारतीय दिग्गज विराट कोहली से फोन पर बात की थी। विलियमसन के अनुसार, विराट से हुई वह बातचीत उनके लिए शीशे में खुद को देखने जैसी थी जिसने उनके मन में संन्यास लेने के फैसले पर पूरी तरह मुहर लगा दी।

शानदार रहा केन विलियमसन का करियर
अपने 16 साल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19346 रन (48 शतक और 6 दोहरे शतक) बनाने वाले विलियमसन का संन्यास कई फैंस के लिए चौंकाने वाला था। टेस्ट क्रिकेट में भी वह 9,515 रनों (33 शतक) के साथ कीवी टीम के टॉप स्कोरर रहे। महज 500 रनों से 10,000 टेस्ट रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा चूकने के बावजूद, उन्होंने समय रहते खेल को अलविदा कहना चुना। भारत के विराट कोहली ने भी 2025 में 9230 रनों के साथ टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा था। दोनों ही दिग्गज लंबे समय तक अपनी-अपनी टीमों के मुख्य स्तंभ और कप्तान रहे हैं।

विराट के साथ हुई थी बातचीत
एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए विलियमसन ने बताया कि एक ही दौर में लंबे करियर, कप्तानी का दबाव और एक ही समय पर पिता बनने के अनुभवों ने उनके और विराट के बीच एक समानांतर और खास रिश्ता बना दिया था। विराट के साथ हुई उस भावनात्मक बातचीत को याद करते हुए केन विलियमसन ने कहा, मैंने अपने कुछ बेहद करीबी और भरोसेमंद लोगों से बात की थी। फिर संन्यास का ऐलान करने से ठीक एक दिन पहले मेरी विराट से बहुत शानदार बातचीत हुई। यह बिल्कुल शीशे में देखने जैसा था, जहां हम इतने सालों के अपने अनुभवों को साझा कर रहे थे। भले ही हम अलग-अलग दुनिया में रहते हों, लेकिन एक ही समय पर कप्तानी की भूमिकाएं और बच्चों का होना हमारा जीवन बिल्कुल एक समानांतर राह पर चला है। उस कॉल के बाद जब मेरी पत्नी कमरे में आई, तो मैंने उससे सीधे कहा कि अब रुकने का वक्त आ गया है।'

करियर खत्म होने पर क्या बोले विलियमसन?
विलियमसन ने आगे बताया कि 16 सालों तक हर दिन खुद को और अपनी टीम को बेहतर बनाने की भूख के बाद जीवन की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। जब खेल को खेलने की वजह और नजरिया बदलने लगे तो उसे सही समय पर छोड़ देना ही समझदारी होती है। विलियमसन ने आगे कहा, 'हम इस बारे में बात कर रहे थे कि 16 साल तक हर दिन एक ही लगन रहती है कि 'मैं खुद को और अपनी टीम को बेहतर कैसे बनाऊं'। लेकिन जब आप इसे लंबे समय तक करते हैं, तो आपकी जिंदगी बदल जाती है। आप किसी चीज से सालों तक बेपनाह प्यार करते हैं और उसे सब कुछ देते हैं लेकिन एक वक्त आता है जब आपको उसे छोड़ना पड़ता है। अगर आप उन वजहों से खेल खेलने लगें जो आपकी अपनी नहीं हैं, तो आप उसे लंबे समय तक नहीं खींच सकते। मैं कोई जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहता था लेकिन मुझे अहसास हो रहा था कि मेरा नजरिया बदल रहा है।'

 

You Might Also Like

पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका! बाबर आजम ने बीच WTC चक्र में ही मानी फाइनल की राह मुश्किल

सूर्यकुमार यादव की कप्तान के रूप में वापसी, मुंबई को चैंपियन बनाने की मिली जिम्मेदारी

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ा, टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त रखी बरकरार

CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!

IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की नई कोचिंग टीम तैयार, पोलार्ड समेत 5 दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

News Desk November 10, 2026 November 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराई PM की कुर्सी? राहुल-प्रियंका की नाराजगी और उस रात का बड़ा खुलासा सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराई PM की कुर्सी? राहुल-प्रियंका की नाराजगी और उस रात का बड़ा खुलासा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराई PM की कुर्सी? राहुल-प्रियंका की नाराजगी और उस रात का बड़ा खुलासा
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराई PM की कुर्सी? राहुल-प्रियंका की नाराजगी और उस रात का बड़ा खुलासा
राजनीती
सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां
सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां
लाइफ स्टाइल
सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां
सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां
लाइफ स्टाइल
इजरायल की सियासत में अरब पार्टियों का कितना होगा दबदबा? नेतन्याहू कैंप में हलचल
इजरायल की सियासत में अरब पार्टियों का कितना होगा दबदबा? नेतन्याहू कैंप में हलचल
विदेश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?