By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी

News Desk
Last updated: 2026/11/10 at 10:36 AM
News Desk
Share
5 Min Read
Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी
SHARE

 नई दिल्ली

टेक इंडस्ट्री में इन दिनों कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या और काम करने के तरीकों में बदलाव कर रही हैं. कहीं छंटनी हो रही है, तो कहीं कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया जा रहा है. अब इस लिस्ट में फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta का नाम भी जुड़ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने फ्रांस में चुनिंदा कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी एग्जिट यानी स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने की योजना पेश की है. इस योजना से करीब 100 कर्मचारियों के प्रभावित होने की आशंका है। 

यह कदम ऐसे समय आया है, जब Microsoft और Google जैसी बड़ी टेक कंपनियां भी अपने कुछ कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने का विकल्प दे रही हैं. हालांकि, Meta की योजना का तरीका इन कंपनियों से अलग है। 

फ्रांस में करीब 100 कर्मचारियों पर पड़ सकता है असर

फ्रांसीसी पब्लिकेशन La Lettre की रिपोर्ट के अनुसार, Meta फ्रांस में अपने कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी एग्जिट प्लान पर काम कर रही है. कंपनी के फ्रांस में करीब 300 कर्मचारी हैं और इस योजना से लगभग 100 लोगों के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि किन विभागों या पदों के कर्मचारियों को इस योजना में शामिल किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए 5 नवंबर तक का समय दिया गया है. यह प्रक्रिया जुलाई से बातचीत के दौर में थी। 

क्या है Meta का वॉलंटरी एग्जिट प्लान?
Meta की यह योजना फ्रांस के श्रम कानून के तहत सामूहिक समझौते से नौकरी छोड़ने की प्रक्रिया पर आधारित है. इसे फ्रेंच में RCC कहा जाता है. इसके तहत कंपनी ट्रेड यूनियनों के साथ बातचीत करके कर्मचारियों की संख्या स्वैच्छिक रूप से कम करने का समझौता करती है. इसका मतलब है कि यह सामान्य छंटनी से अलग प्रक्रिया है. इसमें कर्मचारियों को तय शर्तों के तहत उन्हें खुद नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया जाता है. Meta की यह योजना फिलहाल फ्रांस के कर्मचारियों के लिए बताई गई है. कंपनी इसे दूसरे देशों में भी लागू करेगी या नहीं, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। 

नौकरी छोड़ने पर कितना पैसा मिलेगा?
रिपोर्ट के मुताबिक, Meta के प्रस्तावित पैकेज में कर्मचारियों को हर साल की नौकरी के बदले 2.15 महीने की सैलरी देने की बात है. इसके अलावा उन्हें 10 महीने की मोबिलिटी लीव भी मिल सकती है. इस दौरान कर्मचारियों को उनकी ग्रॉस सैलरी का 80 फीसदी भुगतान किए जाने का प्रस्ताव है. कंपनी कर्मचारियों को दोबारा ट्रेनिंग लेने या अपना कारोबार शुरू करने के लिए भी मदद देने पर विचार कर रही है. हालांकि, ये सभी शर्तें रिपोर्ट में बताए गए प्रस्ताव का हिस्सा हैं और इन्हें कंपनी की ओर से सार्वजनिक रूप से जारी अंतिम पैकेज के तौर पर नहीं देखना चाहिए। 

Microsoft और Google ने भी दिया था विकल्प 
बता दें कि Meta के पहले Microsoft और Google भी कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम ला चुकी हैं. Microsoft ने अक्टूबर 2026 में भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में चुनिंदा टीमों के कर्मचारियों के लिए Voluntary Exit Offer की घोषणा की थी. कंपनी के मुताबिक, यह सुविधा पात्र कर्मचारियों को आर्थिक मदद और करियर प्लानिंग से जुड़ी सहायता के साथ नौकरी छोड़ने का विकल्प देती है. रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि करीब 60 हजार कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं. हालांकि, सभी कर्मचारियों को यह ऑफर नहीं दिया गया है। 

वहीं, Google ने भी कुछ देशों में कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक एग्जिट पैकेज का विस्तार किया है. Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने जून 2026 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड में कुछ कर्मचारियों के लिए इस योजना का विस्तार किया था। 

 

You Might Also Like

Lava के स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है कीमत

2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का होगा भारत का रियल एस्टेट बाजार, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए मौके

Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान

Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान

लॉन्च के एक साल के भीतर भारत में बंद हुई Volkswagen की यह SUV, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

News Desk November 10, 2026 November 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला! CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!
CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!
खेल
बद्रीनाथ धाम पर मंडराया हिमस्खलन का खतरा, 398 इमारतों पर संकट के बादल
बद्रीनाथ धाम पर मंडराया हिमस्खलन का खतरा, 398 इमारतों पर संकट के बादल
देश
Lava के स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है कीमत
Lava के स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है कीमत
व्यापार
Solar Eclipse 2026: क्या इस साल लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें 2027 के पहले ग्रहण की तारीख
Solar Eclipse 2026: क्या इस साल लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें 2027 के पहले ग्रहण की तारीख
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?