By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Solar Eclipse 2026: क्या इस साल लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें 2027 के पहले ग्रहण की तारीख
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

Solar Eclipse 2026: क्या इस साल लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें 2027 के पहले ग्रहण की तारीख

News Desk
Last updated: 2026/11/10 at 9:38 AM
News Desk
Share
7 Min Read
Solar Eclipse 2026: क्या इस साल लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें 2027 के पहले ग्रहण की तारीख
SHARE

 नई दिल्ली
आसमान में होने वाली खगोलीय घटनाएं अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं। जिनमें से एक है सूर्य ग्रहण। सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व भी है। ज्योतिषाचार्यों का मत है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी पड़ता है। यह प्रभाव अलग-अलग राशियों पर शुभ-अशुभ हो सकता है। 2026 अब खत्म होने वाला है और नए साल 2027 की शुरुआत होने वाली है। इस बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इस साल कोई सूर्य ग्रहण लगेगा या फिर सूर्य ग्रहण का नजारा सीधा अगले साल ही दिखेगा। सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चांद, सूरज और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। ग्रहण से दौरान चंद्रमा कुछ समय के लिए सूरज को ढक लेता है, जिससे कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी रुक जाती है और पृथ्वी के एक हिस्से पर छाया पड़ती है। जानें अगला सूर्य ग्रहण कब है और भारत में दिखेगा या नहीं।

अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
इस साल यानी 2026 में अब कोई सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा। 2027 में कुल पांच ग्रहण लगेंगे जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण हैं। 2027 का पहला सूर्य ग्रहण 6 फरवरी 2027 को लगेगा, इस दिन मौनी अमावस्या है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ भी कहा जाता है।

साल 2027 का पहला सूर्य ग्रहण 6 फरवरी, शनिवार को लगेगा. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा. इसलिए भारत में इसके समय को लेकर धार्मिक परंपराओं के तहत सूतक मानने का सवाल भी नहीं उठता। 

सूर्य ग्रहण 2027 की तारीख और समय
राष्ट्रीय पंचांग के अनुसार, 6 फरवरी 2027 को लगने वाला वलयाकार सूर्य ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक शाम 6 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगा. यह 7 फरवरी की रात 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा. चूंकि ग्रहण की अवधि आधी रात के बाद तक रहेगी, इसलिए इसकी शुरुआत और समाप्ति अलग-अलग तारीखों में होगी। 

तारीख: 6 फरवरी 2027, शनिवार
– ग्रहण का प्रकार: वलयाकार सूर्य ग्रहण
– शुरुआत: शाम 6:28 बजे
– समाप्ति: 7 फरवरी को रात 12:32 बजे
– भारत में दृश्यता: नहीं
ये समय भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार हैं. 

क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण?
जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तो सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाता है. इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। 

वलयाकार सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता. सूर्य के बाहरी हिस्से का चमकदार घेरा दिखाई देता है, जिसे आम भाषा में ‘रिंग ऑफ फायर’ यानी आग का छल्ला कहा जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उस समय चंद्रमा पृथ्वी से अपेक्षाकृत दूर होता है, इस समय आकाश में उसका आकार सूर्य से छोटा दिखाई देता है। 

किन देशों में दिखाई देगा पहला सूर्य ग्रहण?
6 फरवरी 2027 का वलयाकार सूर्य ग्रहण दुनिया के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा. इसकी दृश्यता दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों तक सीमित रहेगी. भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। 

इसलिए भारत में रहने वाले लोग इसे आसमान में नहीं देख पाएंगे. ग्रहण की दृश्यता इस बात पर निर्भर करती है कि पृथ्वी के किस हिस्से से सूर्य और चंद्रमा की स्थिति कैसी नजर आती है। 

क्या सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू होता है. परंपरागत रूप से इसे ग्रहण शुरू होने से करीब 12 घंटे पहले माना जाता है. इस अवधि में पूजा-पाठ, भोजन बनाने और खाने से जुड़े कुछ नियमों का पालन किया जाता है। 

हालांकि, 6 फरवरी 2027 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. इस दिन सामान्य धार्मिक गतिविधियां और दैनिक कामकाज किए जा सकते हैं। 

अगस्त 2027 में भी लगेगा सूर्य ग्रहण
साल 2027 में केवल फरवरी में ही नहीं, बल्कि अगस्त में भी सूर्य ग्रहण लगेगा. 2 अगस्त 2027 को दूसरा सूर्य ग्रहण होगा. यह वैश्विक स्तर पर पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत के अलग-अलग हिस्सों से यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। 
भारत में इस ग्रहण की दृश्यता शहर के हिसाब से अलग होगी. कुछ क्षेत्रों में सूर्य का छोटा हिस्सा ढका हुआ दिखाई देगा, जबकि दक्षिण और पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में इसका प्रभाव अधिक स्पष्ट हो सकता है. इसलिए अगस्त के ग्रहण को देखने की योजना बनाने वालों को अपने शहर का स्थानीय समय और दृश्यता पहले जांच लेनी चाहिए। 

सूर्य ग्रहण देखते समय बरतें सावधानी
सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन इसे देखते समय आंखों की सुरक्षा बेहद जरूरी है. नंगी आंखों से सूर्य को सीधे देखने से आंखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. 
– सूर्य ग्रहण देखने के लिए प्रमाणित सोलर फिल्टर या ISO 12312-2 मानक वाले ग्रहण चश्मे का इस्तेमाल करें. 
– साधारण धूप वाले चश्मे से सूर्य को देखना सुरक्षित नहीं है. 
– कैमरे, दूरबीन या टेलीस्कोप से सूर्य देखने के लिए भी उपयुक्त सोलर फिल्टर जरूरी है. 
– ग्रहण को सुरक्षित तरीके से देखने के लिए पिनहोल प्रोजेक्शन जैसी अप्रत्यक्ष विधि अपनाई जा सकती है. 

 

You Might Also Like

बद्रीनाथ धाम पर मंडराया हिमस्खलन का खतरा, 398 इमारतों पर संकट के बादल

राजधानी एक्सप्रेस से रेलवे की रोज कितनी होती है कमाई? आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

₹50,000 करोड़ के कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी, सरकार 40 संपत्तियां बेचकर जुटाएगी 9,000 करोड़

AK-47 बनाने वाली कंपनी का भारत में बड़ा कदम, अब बनाएगी एंटी-ड्रोन शॉटगन

Driving Licence Rules: DL बनवाना हुआ मुश्किल! नए नियमों में सख्ती और छूट, जानें क्या बदला

News Desk November 10, 2026 November 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राजधानी एक्सप्रेस से रेलवे की रोज कितनी होती है कमाई? आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान राजधानी एक्सप्रेस से रेलवे की रोज कितनी होती है कमाई? आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
Next Article Lava के स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है कीमत Lava के स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है कीमत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी
Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी
व्यापार
CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!
CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!
खेल
बद्रीनाथ धाम पर मंडराया हिमस्खलन का खतरा, 398 इमारतों पर संकट के बादल
बद्रीनाथ धाम पर मंडराया हिमस्खलन का खतरा, 398 इमारतों पर संकट के बादल
देश
Lava के स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है कीमत
Lava के स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है कीमत
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?