By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का होगा भारत का रियल एस्टेट बाजार, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए मौके
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का होगा भारत का रियल एस्टेट बाजार, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए मौके

News Desk
Last updated: 2026/11/10 at 9:10 AM
News Desk
Share
7 Min Read
2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का होगा भारत का रियल एस्टेट बाजार, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए मौके
SHARE

नई दिल्ली
भारत का रियल एस्टेट बाजार आने वाले बरसों में बड़ा आकार ले सकता है. ANAROCK और FICCI की नई रिपोर्ट  'द चेंजिंग लैंडस्कैप ऑफ रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट' के मुताबिक, 2025 में भारतीय रियल एस्टेट बाजार का आकार 600 अरब डॉलर था. अनुमान है कि 2030 तक ये बढ़कर 1 ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक 5.8 ट्रिलियन डॉलर हो सकता है। 

रिपोर्ट में निवेश के बदलते पैटर्न को भी सामने रखा गया है. इसमें कहा गया है कि विदेशी निवेशकों के साथ घरेलू फंड्स की भूमिका तेजी से बढ़ रही है. वहीं, निवेश का बड़ा हिस्सा अब डेटा सेंटर, ऑफिस, लॉजिस्टिक्स और दूसरे कमर्शियल एसेट्स की तरफ जा रहा है। 

6 बड़े आर्थिक झटके हुए बेअसर!
पिछले दो दशकों में भारतीय रियल एस्टेट को कई बड़े आर्थिक और नीतिगत झटकों का सामना करना पड़ा. इनमें 2008-09 का ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस, 2011 से 2013 के बीच नीतिगत सुस्ती, नोटबंदी और RERA-GST बदलाव, 2018-19 का NBFC संकट, कोरोना महामारी और 2022-23 में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का दौर शामिल है। 

ANAROCK की रिपोर्ट के मुताबिक, 2009 में रियल एस्टेट में प्राइवेट इक्विटी यानी PE निवेश घटकर 1.1 अरब डॉलर रह गया था. इसके बाद 2017 में ये बढ़कर 7.7 अरब डॉलर पहुंच गया. 2025 में प्राइवेट इक्विटी निवेश 6.9 अरब डॉलर रहा. 2026 के पहले 9 महीनों में ही इस सेक्टर में 6.1 अरब डॉलर का PE निवेश आ चुका था. इस दौरान कुल 55 सौदों का खुलासा हुआ. इनमें डेटा सेंटर में 2.5 अरब डॉलर और ऑफिस प्रॉपर्टी में 1.7 अरब डॉलर का निवेश हुआ। 

घरेलू फंड्स का निवेश 6.4 गुना बढ़ा
रिपोर्ट का सबसे अहम संकेत घरेलू निवेशकों की बढ़ती भूमिका है. 2020 में भारतीय घरेलू फंड्स ने रियल एस्टेट में 0.4 अरब डॉलर का PE निवेश किया था. 2025 में ये रकम बढ़कर 1.8 अरब डॉलर हो गई. वहीं, 2026 के पहले 9 महीनों में घरेलू फंड्स का निवेश 2.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया. इस तरह 2020 के मुकाबले 2026 के पहले 9 महीनों में घरेलू निवेश करीब 6.4 गुना हो गया। 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में कुल PE निवेश में घरेलू फंड्स की हिस्सेदारी करीब 42 फीसदी रही. रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 से 2025 के बीच विदेशी PE निवेश में औसतन करीब 19 फीसदी सालाना की बढ़ोतरी हुई यानी भारतीय रियल एस्टेट में निवेश के लिए विदेशी और घरेलू पूंजी, दोनों अहम स्रोत बने हुए हैं। 

मुंबई की पकड़ मजबूत, टियर-2 शहरों में भी बढ़े सौदे
ANAROCK की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 से 2025 के बीच मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन यानी MMR को कुल PE निवेश की वैल्यू का 49 फीसदी मिला और बेंगलुरु की हिस्सेदारी 18 फीसदी रही. दूसरी तरफ, टियर-2 शहरों में निवेश के सौदों की संख्या बढ़ी है. 2016 से 2020 के बीच इन शहरों में PE के 11 सौदे हुए थे. 2021 से 2025 के बीच इनकी संख्या बढ़कर 20 हो गई। 

साथ ही, निवेश का दायरा 8 शहरों से बढ़कर 12 शहरों तक पहुंच गया. इसके बावजूद टियर-2 शहरों की हिस्सेदारी कुल PE निवेश की वैल्यू में अभी सिर्फ 3 से 4 फीसदी है यानी बड़े शहरों में निवेश का दबदबा कायम है, जबकि छोटे शहरों में विस्तार की संभावनाएं बढ़ रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में ब्रांडेड होटलों के लिए तय किए गए नए कमरों में 45 फीसदी टियर-3 और टियर-4 शहरों में थे. इससे होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में छोटे शहरों की बढ़ती भूमिका का संकेत मिलता है। 

डेटा सेंटर-लॉजिस्टिक्स में बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी
भारतीय रियल एस्टेट में निवेश का फोकस भी बदल रहा है. अब निवेशक केवल आवासीय प्रॉपर्टी और ऑफिस बिल्डिंग तक सीमित नहीं हैं. डेटा सेंटर, वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में भी संस्थागत पूंजी बढ़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 से सितंबर 2026 के बीच कुल 33.5 अरब डॉलर के PE निवेश में इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स की हिस्सेदारी 11.5 फीसदी रही. डेटा सेंटर की हिस्सेदारी 9.2 फीसदी थी. 2013 से 2020 के बीच इन दोनों क्षेत्रों की संयुक्त हिस्सेदारी सिर्फ 3.4 फीसदी थी. दूसरी तरफ, रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की हिस्सेदारी 2013 से 2020 के 34 फीसदी से घटकर 2021 से सितंबर 2026 के दौरान 21 फीसदी रह गई. लेकिन आवासीय प्रॉपर्टी में PE निवेश की हिस्सेदारी घटना, घरों की मांग घटने का सबूत नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, रेजिडेंशियल सेक्टर में फंडिंग के स्रोत बदल रहे हैं. घरेलू फंड्स और दूसरी वित्तीय व्यवस्थाओं की भूमिका बढ़ने से निवेश का स्वरूप भी बदल रहा है। 

निर्माणाधीन प्रॉपर्टी की वैल्यू 503 अरब डॉलर
ANAROCK की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में निर्माणाधीन रियल एस्टेट प्रॉपर्टी की कुल वैल्यू 503 अरब डॉलर थी. इसमें रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की वैल्यू 430 अरब डॉलर थी, जो कुल रकम का करीब 85 फीसदी है. वहीं, कमर्शियल प्रॉपर्टी की वैल्यू 73 अरब डॉलर थी. रिपोर्ट के मुताबिक, अंडरकंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कुल वैल्यू 2019 में 267 अरब डॉलर थी यानी 2019 से 2025 के बीच इसमें बड़ी बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट में ये भी अनुमान लगाया गया है कि भारत की GDP में रियल एस्टेट सेक्टर का योगदान 2017 के करीब 6 फीसदी से बढ़कर 2030 तक 13 फीसदी हो सकता है। 

आगे कहां बनेंगे निवेश के मौके?
रिपोर्ट का आकलन है कि आने वाले बरसों में रियल एस्टेट निवेश में घरेलू पूंजी की भूमिका बढ़ सकती है. डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, होटल और दूसरे ऑपरेशनल एसेट्स में निवेश के नए मौके बन रहे हैं. साथ ही, टियर-2 शहरों और बड़े शहरों के बाहरी इलाकों में भी निवेश का दायरा बढ़ सकता है।  

You Might Also Like

Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी

Lava के स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है कीमत

Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान

Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान

लॉन्च के एक साल के भीतर भारत में बंद हुई Volkswagen की यह SUV, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

News Desk November 10, 2026 November 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं से लेकर अतिथि शिक्षकों तक को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात…. Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं से लेकर अतिथि शिक्षकों तक को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात….
Next Article राजधानी एक्सप्रेस से रेलवे की रोज कितनी होती है कमाई? आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान राजधानी एक्सप्रेस से रेलवे की रोज कितनी होती है कमाई? आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी
Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी
व्यापार
CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!
CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!
खेल
बद्रीनाथ धाम पर मंडराया हिमस्खलन का खतरा, 398 इमारतों पर संकट के बादल
बद्रीनाथ धाम पर मंडराया हिमस्खलन का खतरा, 398 इमारतों पर संकट के बादल
देश
Lava के स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है कीमत
Lava के स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है कीमत
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?