By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान

News Desk
Last updated: 2026/11/09 at 5:21 PM
News Desk
Share
5 Min Read
Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान
SHARE

मुंबई 

ऑटो पार्ट्स और अन्य हार्डवेयर उपकरण बनाने वाली बनाने वाली कंपनी बॉश लिमिटेड (Bosch Limited) ने अपने शेयरधारकों को एक साथ दो बड़े तोहफे दिए हैं. कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) और बोनस शेयर (Bonus Shares) जारी करने का ऐलान किया है. दोनों को मिलाकर कंपनी का मौजूदा हर 1 शेयर बढ़कर 20 शेयर हो जाएगा. बॉश ने करीब 22 साल बाद स्टॉक स्प्लिट का फैसला किया है। 

हालांकि, इस बड़ी घोषणा के बावजूद शुक्रवार को कंपनी का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ. बीएसई पर 6 नवंबर को बॉश का शेयर 3.21% गिरकर ₹50,765 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान शेयर ने ₹52,650 का नया 52 हफ्ते का हाई भी बनाया था, लेकिन बाद में इसमें बिकवाली देखने को मिली। 

पहले 1 शेयर के होंगे 5, फिर मिलेंगे 15 बोनस शेयर

कंपनी के बोर्ड ने 1:5 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है. इसका मतलब है कि ₹10 फेस वैल्यू वाला हर 1 शेयर टूटकर ₹2 फेस वैल्यू के 5 शेयरों में बदल जाएगा. इसके अलावा कंपनी ने 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. यानी शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर 3 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. इसे एक उदाहरण से समझिए. अगर आपके पास बॉश के 10 शेयर हैं, तो स्टॉक स्प्लिट के बाद ये 50 शेयर हो जाएंगे. इसके बाद इन 50 शेयरों पर 150 बोनस शेयर मिलेंगे. इस तरह आपके पास कुल 200 शेयर हो जाएंगे। 

कंपनी 22 साल बाद स्प्लिट करेगी स्टॉक
बॉश ने इससे पहले साल 2004 में अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट किया था. उस समय कंपनी ने ₹100 फेस वैल्यू वाले 1 शेयर को ₹10 फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बांटा था. अब कंपनी ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर को ₹2 फेस वैल्यू के 5 शेयरों में बांटने जा रही है. इस तरह करीब 22 साल बाद कंपनी ने दोबारा स्टॉक स्प्लिट का फैसला किया है। 

बॉश कंपनी की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी
बॉश ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे भी जारी किए हैं. इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹839.4 करोड़ रहा. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने ₹708 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था. हालांकि, इस बार के मुनाफे में करीब ₹130 करोड़ का एकमुश्त फायदा भी शामिल है. अगर इस रकम को हटा दें, तो कंपनी का मुनाफा करीब ₹709.4 करोड़ रह जाता है. कंपनी की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. जुलाई-सितंबर तिमाही में बॉश का रेवेन्यू सालाना आधार पर 28.2% बढ़कर ₹7,655 करोड़ पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹5,969 करोड़ था. वहीं, कंपनी का EBITDA भी बढ़कर ₹1,037 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹842 करोड़ था. हालांकि, EBITDA मार्जिन में हल्की गिरावट आई. यह पिछले साल के 14% से घटकर 13.5% रह गया। 

52 हफ्ते का हाई बनाने के बाद गिरा शेयर
बॉश के शेयर में शुक्रवार को शुरुआत में तेजी दिखी. गुरुवार को ₹52,450 पर बंद हुआ शेयर शुक्रवार को ₹52,540 पर खुला. कारोबार के दौरान यह ₹52,650 तक पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्ते का नया हाई है. हालांकि, ऊपरी स्तर पर बिकवाली के चलते शेयर नीचे आ गया. दिन के कारोबार में इसने ₹50,321.20 का निचला स्तर छुआ और आखिर में 3.21% गिरकर ₹50,765 पर बंद हुआ. शुक्रवार की गिरावट से पहले शेयर में अच्छी तेजी रही थी. पिछले दो सप्ताह में इसमें करीब 15% की बढ़ोतरी हुई. वहीं, छह महीने में शेयर ने 38.44% और इस साल अब तक 40.45% रिटर्न दिया है. शेयर का 52 हफ्ते का निचला स्तर ₹28,650.05 है। 

निवेशकों को किन बातों का रखना होगा ध्यान?
स्टॉक स्प्लिट और बोनस के बाद शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, लेकिन इससे निवेश की कुल वैल्यू अपने आप नहीं बढ़ती. स्टॉक स्प्लिट में शेयर की फेस वैल्यू घटती है और बोनस के बाद शेयरों की संख्या बढ़ती है. इसके हिसाब से शेयर की कीमत में भी एडजस्टमेंट होता है. फिलहाल कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस का ऐलान किया है. इनके लिए रिकॉर्ड डेट और लागू होने की तारीख की जानकारी का इंतजार है. निवेशकों को इन तारीखों और कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी पर नजर रखनी चाहिए। 

You Might Also Like

SoftBank को बड़ा झटका! 2 साल में पहली बार घाटा, Ola-Swiggy और Meesho में भी लगा है पैसा

Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी

Lava के स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है कीमत

2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का होगा भारत का रियल एस्टेट बाजार, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए मौके

Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान

News Desk November 9, 2026 November 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान
Next Article दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, ग्रामीणों को दी पर्व की शुभकामनाएं, समस्याएं सुनकर निराकरण का दिया भरोसा…. दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, ग्रामीणों को दी पर्व की शुभकामनाएं, समस्याएं सुनकर निराकरण का दिया भरोसा….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेश के 70 अल्पसंख्यक स्कूलों को जल्द मिलेगी मान्यता, सीएम धामी बांटेंगे प्रमाणपत्र
प्रदेश के 70 अल्पसंख्यक स्कूलों को जल्द मिलेगी मान्यता, सीएम धामी बांटेंगे प्रमाणपत्र
राज्य
विकसित उत्तराखंड देश की प्रगति में निभाएगा अहम भूमिका : मोदी
विकसित उत्तराखंड देश की प्रगति में निभाएगा अहम भूमिका : मोदी
राज्य
इको टूरिज्म की 30 से ज्यादा योजनाएं तैयार, डीपीआर के लिए पर्यटन विभाग से मांगा कंसल्टेंट।
इको टूरिज्म की 30 से ज्यादा योजनाएं तैयार, डीपीआर के लिए पर्यटन विभाग से मांगा कंसल्टेंट।
राज्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?