By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDA ने धनतेरस पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

VIDA ने धनतेरस पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी

News Desk
Last updated: 2026/11/08 at 10:36 AM
News Desk
Share
3 Min Read
VIDA ने धनतेरस पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी
SHARE

 जयपुर

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के बीच हीरो विडा (VIDA) ने नया रिकॉर्ड बनाया है. विडा ने धनतेरस के मौके पर एक ही दिन में 600 से ज्यादा विडा वीएक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलीवर किए हैं. ब्रांड ने ये सभी स्कूटर्स जयपुर में डिलीवर किए हैं. कंपनी ने बताया है कि ये रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। 

विडा ने एक ही शहर में एक दिन में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलीवर करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये सभी डिलीवरी जयपुर के विडा एक्सपीरियंस सेंटर से हुई हैं. विडा भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में अपनी स्थिति को बेहतर कर रही है। 

पिछले महीने के सेल्स डेटा पर नजर डालें, तो हीरो विडा भारत की चौथी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी है. ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, विडा ने अक्टूबर महीने में 29,958 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेची हैं. ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 81.6 परसेंट की है. आइए जानते हैं वीएक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की खास बातें। 

क्या है विडा वीएक्स 2 में खास? 
विडा के वीएक्स2 रेंज में कई स्कूटर आते हैं. कंपनी अलग-अलग बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर इस सीरीज के तहत बेचती है. वीएक्स 2 प्लस की बात करें, तो इस स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें रिमूवेबस बैटरी मिलती है. स्कूटर में राइडर को मल्टीपल राइडिंग मोड्स मिलते हैं। 

फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.3 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलता है. इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और ओटीए अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं. स्कूटर 33.2 लीटर के अंडर सीट स्टोरेज के साथ आता है. इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक का कॉम्बो मिलता है। 

अक्टूबर में बंपर ग्रोथ
विडा की अक्टूबर 2026 में बेहतर सेल्स हुई हैं. कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की रिटेल सेल्स में ईयर-ऑन-ईयर 80 परसेंट की ग्रोथ हुई है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में विडा की हिस्सेदारी अक्टूबर 2026 में बढ़कर 13.6 परसेंट पहुंच गई है, जो पिछले साल अक्टूबर में 11.1 परसेंट थी। 

वीएक्स 2 प्लस दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है. स्कूटर के 3.4kWh वाली बैटरी में 146 किलोमीटर की रेंज मिलती है. वहीं इसका 4.4kWh बैटरी वाला ऑप्शन भी आता है, जो 187 किलोमीटर की क्लेम रेंज ऑफर करता है. वैसे कंपनी वीएक्स 2 गो सीरीज भी ऑफर करती है, जिसमें ज्यादा बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। 

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस स्कूटर को पूरे साल चलाने में 1564 रुपये का खर्च आएगा. इसके लिए कंपनी ने 15 किलोमीटर के डेली डिस्टेंस को बेस माना है. यानी आप प्रतिदिन 15 किलोमीटर का सफर तय करते हैं और स्कूटर चार्ज करने में 10 रुपये प्रति यूनिट का खर्च आता है. साथ ही एक यूनिट में आप 35 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। 

You Might Also Like

मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

दीपिंदर गोयल के TEMPLE डिवाइस का बड़ा खुलासा, बिना माइक्रोफोन कैसे सुनेगा आपकी बात?

दिवाली 2027 तक सोने की कीमतों में आ सकता है 40% तक उछाल, एक्सपर्ट ने बताया नया टारगेट

टाटा ग्रुप की वोल्टास में बड़ा बदलाव, चेयरमैन पद छोड़ेंगे नोएल टाटा; जानें कौन संभालेगा कमान

धनतेरस पर भारतीय बाजार में रौनक, 80 हजार के पार पहुंचा बाजार; दुनिया के शेयर बाजारों में हाहाकार

News Desk November 8, 2026 November 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
Next Article SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
देश
भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी से बचाए 100 अरब डॉलर, कोयला-गैस के आयात पर घटा खर्च
भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी से बचाए 100 अरब डॉलर, कोयला-गैस के आयात पर घटा खर्च
देश
सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी
सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी
देश
मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव
मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?