By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव

News Desk
Last updated: 2026/11/09 at 10:36 AM
News Desk
Share
4 Min Read
मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव
SHARE

मुंबई
मुंबई के वीरमाता जीजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान और चिड़ियाघर को नया और आकर्षक रूप देने की योजना के तहत यहां वॉक-थ्रू एक्वेरियम बनाया जाएगा, जिसमें ऐक्रेलिक सुरंगें होंगी. इन सुरंगों से गुजरते समय पर्यटकों को ऐसा महसूस होगा मानो वे पानी के नीचे चल रहे हों। 

इसके साथ ही, हम्बोल्ट पेंगुइन के लिए भी जगह बढ़ाई जाएगी. ये पेंगुइन चिड़ियाघर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं. भायखला चिड़ियाघर या रानी बाग के नाम से मशहूर इस जगह पर शहर का पहला सीलिंग एक्वेरियम (छत पर बना एक्वेरियम) भी बनाया जाएगा। 

भायखला चिड़ियाघर के डायरेक्टर डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि एक्वेरियम में 14 मीटर और 36 मीटर लंबी दो ऐक्रेलिक सुरंगें होंगी. इसके जनवरी-फरवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना है. इसमें बेलनाकार, पॉप-अप, सीलिंग और चौकोर आकार के टैंक भी होंगे. 550 वर्ग मीटर में फैले इस एक्वेरियम में समुद्री मछलियों की करीब 60 प्रजातियां रखी जाएंगी. इनमें भारतीय जलक्षेत्र में पाई जाने वाली मछलियों पर खास ध्यान दिया जाएगा. इस परियोजना पर 60 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है। 

नगर निगम के इस चिड़ियाघर में आम दिनों में लगभग 5,000 से 6,000 लोग आते हैं, जबकि वीकेंड पर यह संख्या बढ़कर 15,000 से 25,000 तक पहुंच जाती है। 

मुंबई आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों की घूमने की योजना में चिड़ियाघर और वनस्पति उद्यान जरूर शामिल होते हैं. एक्वेरियम शुरू होने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है लेकिन इसके लिए अलग से एंट्री फीस लेने की कोई योजना नहीं है। 

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि इस परियोजना के तहत बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) हम्बोल्ट पेंगुइन के बाड़े की क्षमता भी बढ़ा रहा है ताकि वहां 40 पेंगुइन रखे जा सकें. साल 2016 में दक्षिण कोरिया से लाए गए हम्बोल्ट पेंगुइन की संख्या आठ (तीन नर और पांच मादा) से बढ़कर अब 25 हो गई है. जब ये पेंगुइन पहली बार लोगों के सामने लाई गईं थी तब इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. आज भी ये चिड़ियाघर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं। 

भायखला चिड़ियाघर को सेवरी से उसकी मौजूदा जगह पर लाया गया था और 1863 में इसे लोगों के लिए खोला गया था. इसके परिसर में डॉ. भाऊ दाजी लाड संग्रहालय भी है. यह मुंबई के सबसे पुराने सार्वजनिक उद्यानों में से एक है. शुरुआत में इसका नाम महारानी विक्टोरिया के नाम पर रखा गया था। 

इस एक्वेरियम का निर्माण ऐसे समय में हो रहा है, जब मरीन ड्राइव पर बना मशहूर तारापोरवाला एक्वेरियम बंद है और इसे फिर से विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है. अगले साल भायखला एक्वेरियम शुरू होने के बाद यह शहर का एकमात्र चालू एक्वेरियम होगा। 

1951 में शुरू हुए तारापोरवाला एक्वेरियम का नाम पारसी समाज के डी.बी. तारापोरवाला के नाम पर रखा गया था. यह कोविड 19 के समय से बंद है. वर्ली से मरीन ड्राइव तक कोस्टल रोड के निर्माण से इस इमारत की संरचनात्मक मजबूती पर असर पड़ा है. 4,369.05 वर्ग मीटर के इस भूखंड पर तीन इमारतें हैं. इनमें एक्वेरियम, मत्स्य विभाग के आयुक्त का कार्यालय और एक ऐसी इमारत शामिल है जहां पहले वॉटर फिल्टरेशन सिस्टम और कैंटीन थी। 

 

You Might Also Like

सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी

9वीं के एग्जाम में अच्छे नंबर लाने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ की BMW का तोहफा, पिता का संघर्ष भी चर्चा में

IAF के IL-76MD ने रचा इतिहास, लद्दाख के न्योमा में 13,629 फीट की ऊंचाई पर की लैंडिंग

सरकार का बड़ा फैसला: कैंसर की दवाओं के दाम 93% तक घटे, आज 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी

News Desk November 9, 2026 November 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 9वीं के एग्जाम में अच्छे नंबर लाने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ की BMW का तोहफा, पिता का संघर्ष भी चर्चा में 9वीं के एग्जाम में अच्छे नंबर लाने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ की BMW का तोहफा, पिता का संघर्ष भी चर्चा में
Next Article सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी
सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी
देश
9वीं के एग्जाम में अच्छे नंबर लाने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ की BMW का तोहफा, पिता का संघर्ष भी चर्चा में
9वीं के एग्जाम में अच्छे नंबर लाने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ की BMW का तोहफा, पिता का संघर्ष भी चर्चा में
देश
IAF के IL-76MD ने रचा इतिहास, लद्दाख के न्योमा में 13,629 फीट की ऊंचाई पर की लैंडिंग
IAF के IL-76MD ने रचा इतिहास, लद्दाख के न्योमा में 13,629 फीट की ऊंचाई पर की लैंडिंग
देश
सरकार का बड़ा फैसला: कैंसर की दवाओं के दाम 93% तक घटे, आज 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
सरकार का बड़ा फैसला: कैंसर की दवाओं के दाम 93% तक घटे, आज 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?