By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 9वीं के एग्जाम में अच्छे नंबर लाने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ की BMW का तोहफा, पिता का संघर्ष भी चर्चा में
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

9वीं के एग्जाम में अच्छे नंबर लाने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ की BMW का तोहफा, पिता का संघर्ष भी चर्चा में

News Desk
Last updated: 2026/11/09 at 10:16 AM
News Desk
Share
4 Min Read
9वीं के एग्जाम में अच्छे नंबर लाने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ की BMW का तोहफा, पिता का संघर्ष भी चर्चा में
SHARE

 पूर्व बर्दवान

पश्चिम बंगाल के एक गांव में 15 साल के लड़के को उसके पिता ने ऐसा गिफ्ट दिया है, जो चर्चा में आ गया. नौवीं क्लास में पढ़ने वाले मोहम्मद तलहा के हॉफ ईयरली एग्जाम में अच्छे नंबर आए तो पिता शम्सुद्दीन मिद्या ने उसे करीब 2.30 करोड़ रुपये की BMW गिफ्ट कर दी। 

कभी मुंबई में लाइटमैन का काम करने वाले शम्सुद्दीन आज चावल के बड़े कारोबारी हैं. जिस बेटे को उन्होंने इतनी महंगी कार दी है, वह 15 साल की उम्र के चलते अभी उसे खुद चला भी नहीं सकता। 

शम्सुद्दीन मिद्या पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के गलसी इलाके के पराज गांव में रहते हैं. उनका बेटा मोहम्मद तलहा स्थानीय स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ता है. पिता के मुताबिक, तलहा काफी समय से BMW M4 कॉम्पिटिशन चाहता था। 

शम्सुद्दीन ने बताया कि बेटे ने उनसे बहुत पहले कहा था, 'अब्बा, मुझे एक BMW चाहिए.' अब जब हॉफ ईयरली एग्जाम में उसके अच्छे नतीजे आए तो उन्होंने उसकी यह इच्छा पूरी करने का फैसला किया। 

इसके बाद वह मुंबई गए और अंधेरी के एक शोरूम से नई BMW M4 कॉम्पिटिशन खरीद ली. शुक्रवार को इस कार को एक खास कंटेनर में रखकर पराज गांव पहुंचाया गया. पिता के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 2.30 करोड़ रुपये है। 

कभी मुंबई में फिल्मों के लिए करते थे लाइटमैन का काम
शम्सुद्दीन की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. आज वह चावल के बड़े कारोबारी हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब वह मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में लाइटमैन के तौर पर काम करते थे। 

वह साल 2003 में काम की तलाश में मुंबई गए थे. करीब सात साल वहां रहने के बाद 2010 में अपने गांव लौट आए. इसके बाद उन्होंने चावल का कारोबार शुरू किया और धीरे-धीरे इसे आगे बढ़ाया। 
आज गलसी इलाके में उनकी तीन चावल मिल हैं. उनका कारोबार सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं है. वह वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर और दुबई जैसे देशों में भी चावल एक्सपोर्ट करते हैं। 

घर में पहले से हैं कई महंगी गाड़ियां
शम्सुद्दीन को महंगी गाड़ियों का शौक है
. उनके पास पहले से रेंज रोवर, वोल्वो, महिंद्रा थार और हुंडई अल्काजार जैसी गाड़ियां हैं. अब BMW M4 कॉम्पिटिशन भी उनके कार कलेक्शन में शामिल हो गई है। 

उनकी गाड़ियों के नंबर प्लेट की भी एक खास बात है. कई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आखिरी तीन अंक 555 हैं. यह वही नंबर है, जो बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की गाड़ियों के साथ भी जोड़ा जाता है। 
शम्सुद्दीन अपनी इस कामयाबी का श्रेय ऊपरवाले को देते हैं. उनका कहना है कि यह सब उसी की मेहरबानी से मुमकिन हुआ है। 

BMW मिल गई, लेकिन अभी खुद नहीं चला पाएगा बेटा
तलहा के लिए यह तोहफा किसी सपने के सच होने जैसा है. हालांकि, अभी वह इस कार को खुद नहीं चला सकता. उसकी उम्र सिर्फ 15 साल है और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। 

तलहा का कहना है कि फिलहाल वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहता है. उसने हफ्ते में एक दिन इस कार में बैठने का प्लान बनाया है. उस दिन पिता गाड़ी चलाएंगे और वह बगल वाली सीट पर बैठकर सफर का मजा लेगा। 

शम्सुद्दीन के मुताबिक, वह जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते हैं. कई बार वह बिना किसी को बताए चुपचाप लोगों की हेल्प करते हैं. फिलहाल उनके बेटे को मिला यह महंगा तोहफा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

You Might Also Like

सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी

मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव

IAF के IL-76MD ने रचा इतिहास, लद्दाख के न्योमा में 13,629 फीट की ऊंचाई पर की लैंडिंग

सरकार का बड़ा फैसला: कैंसर की दवाओं के दाम 93% तक घटे, आज 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी

News Desk November 9, 2026 November 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article IAF के IL-76MD ने रचा इतिहास, लद्दाख के न्योमा में 13,629 फीट की ऊंचाई पर की लैंडिंग IAF के IL-76MD ने रचा इतिहास, लद्दाख के न्योमा में 13,629 फीट की ऊंचाई पर की लैंडिंग
Next Article मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी
सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी
देश
मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव
मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव
देश
IAF के IL-76MD ने रचा इतिहास, लद्दाख के न्योमा में 13,629 फीट की ऊंचाई पर की लैंडिंग
IAF के IL-76MD ने रचा इतिहास, लद्दाख के न्योमा में 13,629 फीट की ऊंचाई पर की लैंडिंग
देश
सरकार का बड़ा फैसला: कैंसर की दवाओं के दाम 93% तक घटे, आज 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
सरकार का बड़ा फैसला: कैंसर की दवाओं के दाम 93% तक घटे, आज 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?