By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धनतेरस पर भारतीय बाजार में रौनक, 80 हजार के पार पहुंचा बाजार; दुनिया के शेयर बाजारों में हाहाकार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

धनतेरस पर भारतीय बाजार में रौनक, 80 हजार के पार पहुंचा बाजार; दुनिया के शेयर बाजारों में हाहाकार

News Desk
Last updated: 2026/11/06 at 6:09 PM
News Desk
Share
6 Min Read
धनतेरस पर भारतीय बाजार में रौनक, 80 हजार के पार पहुंचा बाजार; दुनिया के शेयर बाजारों में हाहाकार
SHARE

मुंबई 
एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली और अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार पर इसका खास असर नहीं दिखा. अमेरिका में AI कंपनियों पर सख्त नियमन की आशंका के बीच एआई कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. हालांकि, सेंसेक्स- निफ्टी में जोरदार तेजी के साथ कारोबार होते हुए नजर आया। 

शुक्रवार को अमेरिका का Nasdaq करीब 6 फीसदी तक टूट गया, जिस कारण निवेशकों के 3 ट्रिलियन डॉलर झटके में साफ हो गए. वहीं, जापान के बाजार में भी 6 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है. साउथ कोरिया के बाजार में तो इतनी गिरावट आई कि मार्केट लोअर सर्किट पर पहुंच गया और 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग बंद करनी पड़ी। 

लेकिन भारतीय बाजार आज कमाल कर रहा है. सेंसेक्‍स-निफ्टी में में जोरदार तेजी आई. लगातार 7 दिनों से भारतीय बाजार में रैली जारी है. वहीं धनतरेस के मौके पर सेंसेक्‍स ने फिर से एक बार 80,000 लेवल को पार कर चुका है। 

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स 1074 अंक चढ़कर 80,376 लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 273 अंक चढ़कर 24,800 के ऊपर पहुंच चुका है. बैंक निफ्टी में 810 अंकों की तेजी रही और यह 58,500 के पार पहुंच गया। 

निफ्टी 24,800 के पार, 9 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा
निफ्टी 50 में करीब 300 अंकों यानी 1% की तेजी आई है. इस उछाल के साथ इंडेक्स 24,800 के स्तर को पार कर गया है. निफ्टी ने करीब 9 महीने बाद यह स्तर छुआ है.

अमेरिका से चीन के बाजार में तबाही! 
जापान के बाजार में बड़ी गिरावट आई है और 6 फीसदी या 3600 अंक से ज्‍यादा गिरा है. इसके अलावा, कोस्‍पी 8.5 फीसदी गिरा है. चीन के बाजार में भी 1.20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. यह गिरावट एआई को लेकर है. ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिकी मिडटर्म में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद एआई को लेकर प्रतिबंध लागू हो सकते हैं और निवेश प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में अमेरिका से लेकर एशियाई बाजारों में भारी गिरावट है। 

निवेशकों को नुकसान 
हालांकि, भले ही सेंसेक्‍स में शानदार तेजी आई है, लेकिन निवेशकों को नुकसान हुआ है, क्‍योंकि बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है बीएसई मार्केट कैप 501 लाख करोड़ रुपये से घटकर 500 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है। 

बीएसई के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो 9 शेयरों में गिरावट है, जबकि बाकी 21 शेयर शानदार तेजी पर हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्‍यादा करीब 5 फीसदी की तेजी आई है. आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी आई है, जबकि टाइटन के शेयर 3 फीसदी तक चढ़े हैं। 

मिड-स्‍मॉलकैप में गिरावट
बीएसई 250 स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 1.37 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं मिडकैप इंडेक्‍स में 1 फीसदी की गिरावट आई है. डिफेंस और टेक कंपनियों के शेयर भी प्रभावित हुए हैं. दूसरी ओर, आईटी शेयरों में अच्‍छी तेजी आई है। 

ग्लोबल बाजारों में गिरावट के बावजूद क्यों चढ़ा भारतीय शेयर बाजार?
अमेरिका और एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के बावजूद 6 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली. इसके पीछे कई वजहें हैं. सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की वापसी है. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में जमकर खरीदारी की है. इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारत को फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है. अमेरिका में AI और टेक कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली के बाद वैश्विक निवेशक अपना पैसा दूसरे बाजारों में लगाने के विकल्प तलाश रहे हैं. इसका फायदा भारतीय बाजार को मिल सकता है. वहीं, कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. इस तेजी में खासतौर पर बड़ी कंपनियों के शेयरों की भूमिका रही है, जिनके वैल्यूएशन पहले आकर्षक हो गए थे. बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में भी आगे तेजी की उम्मीद बाजार को सहारा दे रही है. अमेरिकी चुनाव नतीजों के बाद व्यापार और टैरिफ नीतियों में नरमी की उम्मीद, डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने भी निवेशकों का रुख भारत की ओर बढ़ाया है। 

प्राइवेट बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी, डिफेंस इंडेक्स 2.51% लुढ़का
शेयर बाजार में आज सेक्टर के हिसाब से मिला-जुला कारोबार देखने को मिला. निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.75% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा. वहीं, निफ्टी बैंक में 1.03% की तेजी दर्ज की गई. दूसरी ओर, निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली और यह 2.51% गिरकर कारोबार कर रहा है। 

NLC India और 3M India के शेयरों में गिरावट, 3M India में असामान्य ट्रेडिंग वॉल्यूम

शुक्रवार के कारोबार में NLC India के शेयर 2% गिरकर 236.64 रुपये पर आ गए. वहीं, 3M India के शेयरों में भी तेज बिकवाली देखने को मिली. कंपनी का शेयर 5.47% टूटकर 27,720 रुपये पर कारोबार कर रहा था. खास बात यह रही कि 3M India के शेयरों में असामान्य ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच गिरावट दर्ज की गई। 

 

You Might Also Like

धनतेरस पर सोने-चांदी के भाव में बदलाव, दिल्ली से पटना तक जानें आज का ताजा रेट

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, Sensex 565 अंक चढ़ा, लेकिन स्मॉल-मिडकैप शेयरों में भारी गिरावट

Steelbird का नया FEC-3 हेलमेट लॉन्च, मिलेगा ECE 22.06 सेफ्टी सर्टिफिकेशन

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-S लॉन्च, 120 KM की रेंज और फास्ट चार्जिंग का दावा

सोना-चांदी के भाव में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, गिरावट का इंतजार करने वालों को लगा झटका

News Desk November 6, 2026 November 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा….. कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा…..
कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की….
दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं…
राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे पर बारिश का साया, टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द; सिराज की वापसी पर सस्पेंस
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे पर बारिश का साया, टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द; सिराज की वापसी पर सस्पेंस
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?