By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: टाटा ग्रुप की वोल्टास में बड़ा बदलाव, चेयरमैन पद छोड़ेंगे नोएल टाटा; जानें कौन संभालेगा कमान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

टाटा ग्रुप की वोल्टास में बड़ा बदलाव, चेयरमैन पद छोड़ेंगे नोएल टाटा; जानें कौन संभालेगा कमान

News Desk
Last updated: 2026/11/08 at 9:05 AM
News Desk
Share
5 Min Read
टाटा ग्रुप की वोल्टास में बड़ा बदलाव, चेयरमैन पद छोड़ेंगे नोएल टाटा; जानें कौन संभालेगा कमान
SHARE

 नई दिल्ली

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी वोल्टास (Voltas) के लीडरशिप में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. कंपनी के चेयरमैन नोएल टाटा 11 नवंबर 2026 को अपने पद से रिटायर हो जाएंगे. उनकी जगह 12 नवंबर से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और सीईओ सुनील डी'सूजा वोल्टास के नए चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे. हालांकि, नोएल टाटा कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे. उन्हें चेयरमैन एमेरिटस यानी मानद चेयरमैन बनाया जाएगा। 

इतना ही नहीं, कंपनी ने मई 2027 में मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालने वाले नए उत्तराधिकारी का नाम भी तय कर दिया है. वोल्टास ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने नोएल टाटा को 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त करने की मंजूरी दी है. इसका मतलब है कि वह चेयरमैन पद से हटने के बाद भी कंपनी से जुड़े रहेंगे, लेकिन उनकी भूमिका बदल जाएगी. नोएल टाटा साल 2003 से वोल्टास के साथ जुड़े हुए हैं. इससे पहले वह टाटा ग्रुप की दूसरी कंपनियों के बोर्ड से भी हट चुके हैं. इनमें ट्रेंट, टाटा स्टील, टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन और टाटा इंटरनेशनल शामिल हैं। 

70 साल के होने पर छोड़ रहे हैं पद

नोएल टाटा का जन्म 12 नवंबर 1956 को हुआ था. वह 12 नवंबर 2026 को 70 साल के हो जाएंगे. कंपनी अधिनियम 2013 (Companies Act 2013) के नियमों के मुताबिक, 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को किसी कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर या होल-टाइम डायरेक्टर के रूप में नियुक्त नहीं किया जा सकता और इस उम्र तक पहुंचने के बाद न ही कोई व्यक्ति इस पद पर बना रह सकता है. इसी उम्र सीमा से जुड़े नियमों के चलते नोएल टाटा टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड से हट रहे हैं और उन्हें लीडरशिप पद छोड़ना पड़ रहा है। 

कौन हैं नए चेयरमैन सुनील डी'सूजा?
सुनील डी'सूजा फिलहाल टाटा ग्रुप की एफएमसीजी (FMCG) कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं. कंपनी टाटा साल्ट, टाटा टी, टेटली और टाटा संपन्न जैसे ब्रांड के जरिए नमक, चाय, कॉफी, पैकेज्ड फूड और पेय पदार्थ बेचती है. अब वह 12 नवंबर से वोल्टास के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। 

मई 2027 में कौन संभालेगा MD का पद?
वोल्टास में नेतृत्व बदलाव सिर्फ चेयरमैन पद तक सीमित नहीं रहेगा. कंपनी के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर सीपी मुकुंदन मेनन का कार्यकाल 24 मई 2027 को खत्म हो जाएगा. वह टाटा ग्रुप की कार्यकारी निदेशकों के लिए तय रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत रिटायर होंगे. उनकी जगह कंपनी के मौजूदा रूम एयर कंडीशनर कारोबार के प्रमुख जयंत बालन जिम्मेदारी संभालेंगे. बोर्ड ने उन्हें 25 मई 2027 से पांच साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दी है। 

वोल्टास में कब-कब होंगे बड़े बदलाव?

    तारीख                                   बदलाव

11 नवंबर 2026          नोएल टाटा चेयरमैन पद से रिटायर होंगे

12 नवंबर 2026          सुनील डी'सूजा नए चेयरमैन बनेंगे

12 नवंबर 2026          नोएल टाटा चेयरमैन एमेरिटस बनेंगे
Advertisement

24 मई 2027              सीपी मुकुंदन मेनन का कार्यकाल खत्म होगा

25 मई 2027              जयंत बालन पांच साल के लिए MD बनेंगे

निवेशकों के लिए क्यों अहम है यह बदलाव?
वोल्टास में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, दोनों पदों के लिए उत्तराधिकारी तय होने से कंपनी में नेतृत्व बदलाव की प्रक्रिया साफ हो गई है. निवेशकों के लिए यह देखना अहम होगा कि नए चेयरमैन सुनील डी'सूजा और आने वाले मैनेजिंग डायरेक्टर जयंत बालन के नेतृत्व में कंपनी की रणनीति और कारोबार की दिशा कैसी रहती है. खासकर एयर कंडीशनर कारोबार में कंपनी की आगे की योजनाओं पर बाजार की नजर रहेगी। 

You Might Also Like

दिवाली 2027 तक सोने की कीमतों में आ सकता है 40% तक उछाल, एक्सपर्ट ने बताया नया टारगेट

धनतेरस पर भारतीय बाजार में रौनक, 80 हजार के पार पहुंचा बाजार; दुनिया के शेयर बाजारों में हाहाकार

धनतेरस पर सोने-चांदी के भाव में बदलाव, दिल्ली से पटना तक जानें आज का ताजा रेट

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, Sensex 565 अंक चढ़ा, लेकिन स्मॉल-मिडकैप शेयरों में भारी गिरावट

Steelbird का नया FEC-3 हेलमेट लॉन्च, मिलेगा ECE 22.06 सेफ्टी सर्टिफिकेशन

News Desk November 8, 2026 November 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण, महिला ने लगाए गंभीर आरोप। 23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण, महिला ने लगाए गंभीर आरोप।
Next Article दिवाली 2027 तक सोने की कीमतों में आ सकता है 40% तक उछाल, एक्सपर्ट ने बताया नया टारगेट दिवाली 2027 तक सोने की कीमतों में आ सकता है 40% तक उछाल, एक्सपर्ट ने बताया नया टारगेट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दिवाली 2027 तक सोने की कीमतों में आ सकता है 40% तक उछाल, एक्सपर्ट ने बताया नया टारगेट
दिवाली 2027 तक सोने की कीमतों में आ सकता है 40% तक उछाल, एक्सपर्ट ने बताया नया टारगेट
व्यापार
23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण, महिला ने लगाए गंभीर आरोप।
23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण, महिला ने लगाए गंभीर आरोप।
राज्य
प्रवासियों के अनुभव से संवरेगा उत्तराखंड, 13 नवंबर को दून में होगा सम्मेलन।
प्रवासियों के अनुभव से संवरेगा उत्तराखंड, 13 नवंबर को दून में होगा सम्मेलन।
राज्य
दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश…
दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?