By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लॉन्च के तुरंत बाद फेल हुआ चीनी आईस्पेस रॉकेट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

लॉन्च के तुरंत बाद फेल हुआ चीनी आईस्पेस रॉकेट

Last updated: 2024/07/12 at 5:52 PM
Share
4 Min Read
लॉन्च के तुरंत बाद फेल हुआ चीनी आईस्पेस रॉकेट
SHARE

चीन की कंपनियों की तरफ से लॉन्च किए जा रहे कई रॉकेट अपने मिशन पर पहुंचने से पहले फेल हो रहे हैं। पिछले 12 दिनों दो बड़ी कंपनियों की तरफ से लॉन्च किए गए रॉकेट फेल हो चुके हैं। एक ताजा घटना में एक चीनी रॉकेट स्टार्ट-अप को एक बार फिर रॉकेट लॉन्च की विफलता का सामना करना पड़ा है। जिसकी वजह से तीन मौसम उपग्रह नष्ट हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हाइपरबोला एक – आईस्पेस की तरफ से बनाया गया 24 मीटर ऊंचा ठोस ईंधन वाला रॉकेट – गुरुवार को चीन के गोबी रेगिस्तान में जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से प्रक्षेपित किया गया। इस लॉन्च के बाद रॉकेट का पहला, दूसरा और तीसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा हुआ, लेकिन चौथे चरण में एक गड़बड़ी आई और लॉन्च मिशन फेल हो गया। एक समाचार पत्र के अनुसार, इस पर कंपनी का कहना है कि रॉकेट के विफलता के मुख्य वजह की विस्तृत जांच के बाद जल्द से जल्द घोषणा की जाएगी। हाइपरबोला-1 रॉकेट, जो 500 किमी की दूरी पर सूर्य-समकालिक कक्षा में 300 किलोग्राम का पेलोड पहुंचा सकता था इसे तियानजिन में मौजूद युन्याओ एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी के लिए युन्याओ-1 मौसम उपग्रह 15, 16 और 17 ले जा रहा था। जानकारी के अनुसार, युन्याओ एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी ने अगले साल तक अपने 90-उपग्रह युन्याओ-1 समूह को पूरा करने के लिए इस साल लगभग 40 उपग्रहों को लॉन्च करने की योजना बनाई थी। वहीं जनवरी में क युन्याओ एयरोस्पेस प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया था कि हमारा समूह एक विदेशी एकाधिकार को खत्म करेगा और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव देशों को उच्च-रिजॉल्यूशन, उच्च-सटीकता और सभी-स्तरीय मौसम निगरानी और भूकंप की प्रारंभिक चेतावनी की सेवाएं प्रदान करेगा। 

आईस्पेस के अब तक तीन रॉकेट हुए फेल

साल 2019 में, आईस्पेस हाइपरबोला-1 के साथ पृथ्वी की कक्षा में पहुंचने वाली चीन की पहली निजी रॉकेट कंपनी बनी थी। लेकिन तब से, ये रॉकेट लगातार तीन मौकों पर विफल हो चुका है। इसमें पहले चरण के स्टीयरिंग फिन के गिरने वाले इन्सुलेशन फोम से क्षतिग्रस्त होने से लेकर दूसरे चरण की ऊंचाई नियंत्रण प्रणाली में ईंधन रिसाव भी शामिल है। बीजिंग तियानबिंग टेक्नोलॉजी कंपनी स्पेस पायनियर के अनुसार इस महीने की शुरुआत में एक शक्तिशाली चीनी रॉकेट संरचनात्मक खराबी के कारण जमीनी परीक्षण के दौरान लॉन्च होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्पेस पायनियर ने कहा कि तियानलोंग-3 रॉकेट 1 जुलाई को हेनान प्रांत के गोंगयी काउंटी में एक सुविधा में स्टेटिक-फायर टेस्ट के दौरान अचानक से लॉन्च हुआ। कई निजी एयरोस्पेस कंपनियों में से एक स्पेस पायनियर, जो स्पेसएक्स के स्टारलिंक के बराबर चीन को अपने खुद के उपग्रह नक्षत्रों को इकट्ठा करने में मदद करने के लिए मध्यम-लिफ्ट, रियूजबल रॉकेट बना रही है। कंपनी के अनुसार तियानलोंग-3 रॉकेट जिसके नौ इंजन, जिन्हें देश में सबसे शक्तिशाली बताया गया था, रॉकेट बॉडी और परीक्षण प्लेटफॉर्म के बीच कनेक्शन में संरचनात्मक खराबी के कारण लॉन्च हो गए और दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

You Might Also Like

इजरायल में 20 लाख अरब नागरिकों की मौजूदगी क्यों बनी बड़ा मुद्दा? जानिए 78 साल पुरानी कहानी

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, तोहफे में मिली हनुमान चालीसा; भारतीयों के लिए दिया बड़ा संदेश?

OpenAI के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दर्ज, ChatGPT की मदद से पति को जहर देने की साजिश का आरोप

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव का ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी पर नहीं होगा असर, H-1B वीजा पर भी समझें पूरी रणनीति

अमेरिका में ट्रंप की पार्टी को बड़ा झटका, भारतीय वोटरों की भूमिका ने बढ़ाई चर्चा

July 12, 2024 July 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रचंड का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, विश्वास मत में मिली हार प्रचंड का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, विश्वास मत में मिली हार
Next Article सरकार धान बीज की उपलब्धता के लिये गंभीर नहीं है – दीपक बैज सरकार धान बीज की उपलब्धता के लिये गंभीर नहीं है – दीपक बैज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर BJP का तंज, राम मंदिर जाने की तारीख पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर BJP का तंज, राम मंदिर जाने की तारीख पर उठाए सवाल
राजनीती
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ा, टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त रखी बरकरार
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ा, टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त रखी बरकरार
खेल
दीपावली की आतिशबाजी में लापरवाही पड़ी भारी, करीब 290 लोगों को अस्पताल पहुंचना पड़ा
दीपावली की आतिशबाजी में लापरवाही पड़ी भारी, करीब 290 लोगों को अस्पताल पहुंचना पड़ा
राज्य
Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी
Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?