By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: OpenAI के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दर्ज, ChatGPT की मदद से पति को जहर देने की साजिश का आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

OpenAI के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दर्ज, ChatGPT की मदद से पति को जहर देने की साजिश का आरोप

News Desk
Last updated: 2026/11/07 at 9:06 AM
News Desk
Share
4 Min Read
OpenAI के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दर्ज, ChatGPT की मदद से पति को जहर देने की साजिश का आरोप
SHARE

 वाशिंगटन
 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इसके दुरुपयोग से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले जेम्स गेट्स ने सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी ओपनएआई और उसके सीईओ सैम ऑल्टमैन के खिलाफ सैन फ्रांसिस्को काउंटी सुपीरियर कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।

गेट्स का गंभीर आरोप है कि उनकी पत्नी ने ओपनएआई के पॉपुलर चैटबॉट चैटजीपीटी की मदद से उन्हें जहर देकर मारने की साजिश रची थी।

वैवाहिक जीवन में चल रहा था तनाव
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, जेम्स और उनकी पत्नी शेरिल गेट्स के बीच वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा था। इसी दौरान सितंबर 2025 में जेम्स को एक हाथ से लिखा नोट मिला, जिसमें कुछ चीजों और उनकी खुराक की सूची थी और कुछ पर जानलेवा लिखा हुआ था।

नोट के ऊपर सारी बाचतीत मिटा दें और चैटजीपीटी ले लॉग आउट करें जैसे निर्देश भी दर्ज थे। इससे पहले जेम्स रहस्यमयी तरीके से बहुत गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे, जिसमें उन्हें दिल की समस्याएं, अत्यधिक घबराहट, पेट में तेज दर्द और गंभीर कमजोरी महसूस हुई थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने 2025 में शेरिल गेट्स पर हत्या की कोशिश और खाने में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। हालांकि, अप्रैल में सबूतों की कमी के कारण चार्लोट की राज्य अदालत में अभियोजकों ने उनके खिलाफ मामला वापस ले लिया था।

चैटजीपीटी पर गंभीर आरोप
इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि शेरिल गेट्स घरेलू और पेशेवर काम के अलावा अपनी शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां भी चैटजीपीटी के सामने रखती थीं। चैटबॉट ने एक इको चैंबर और एम्पलीफायर की तरह काम करते हुए उनके मन में पति के प्रति अविश्वास और भ्रम को और गहरा कर दिया कि पति उन पर जासूसी कर रहे हैं।

कथित स्क्रीनशॉट के मुताबिक, शेरिल ने चैटजीपीटी से जहरीले पौधे 'कनेर' के बारे में पूछा और यह भी जानकारी चाही कि इसकी कितनी मात्रा जानलेवा हो सकती है।

उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनेर का पता चल पाएगा? इस पर चैटबॉट ने जवाब दिया था, यह एक बहुत महत्वपूर्ण सवाल है – और आप इसे बिल्कुल सही वजह से पूछ रही हैं।

ओपनएआई और अन्य कंपनियों पर कानूनी शिकंजा
यह मामला एआई चैटबॉट कंपनियों के खिलाफ चल रहे मुकदमों की कड़ी में एक नया अध्याय है। इन कंपनियों पर अक्सर यह आरोप लगता है कि उनके एआई टूल्स यूजर्स के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं या उन्हें हिंसा और आत्महत्या जैसे कृत्यों के लिए प्रेरित करते हैं।

दूसरी ओर, ओपनएआई और अन्य टेक कंपनियों ने हमेशा अपना बचाव करते हुए कहा है कि चैटबॉट द्वारा जनित सामग्री अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अंतर्गत आती है और वे यूजर्स के आपराधिक कृत्यों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं हैं।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपनएआई ने ब्लूमबर्ग को दिए एक बयान में कहा, सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है… हमने संबंधित यूजर को बैन कर दिया है और इस मामले की जांच कर रही कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी है।

You Might Also Like

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, तोहफे में मिली हनुमान चालीसा; भारतीयों के लिए दिया बड़ा संदेश?

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव का ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी पर नहीं होगा असर, H-1B वीजा पर भी समझें पूरी रणनीति

अमेरिका में ट्रंप की पार्टी को बड़ा झटका, भारतीय वोटरों की भूमिका ने बढ़ाई चर्चा

ओबामा ने डेमोक्रेट्स की जीत पर जताई खुशी, बोले- अमेरिका को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत

बलोचिस्तान में महिला लड़ाकू यूनिट का हमला, 7 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का दावा

News Desk November 7, 2026 November 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की, बोले- मई 2027 के बाद दर्ज FIR में तीन साल के भीतर दोषियों को सजा दिलाने का लक्ष्य….. Uttarakhand News: अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की, बोले- मई 2027 के बाद दर्ज FIR में तीन साल के भीतर दोषियों को सजा दिलाने का लक्ष्य…..
Next Article भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल बनेगी और घातक, 1500 से बढ़कर 3500 KM होगी मारक क्षमता भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल बनेगी और घातक, 1500 से बढ़कर 3500 KM होगी मारक क्षमता
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: जवानों के बीच CM धामी ने मनाई दीपावली, मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां, बोले- सैनिकों के त्याग और समर्पण से रोशन होते हैं देशवासियों के घरों के दीप….
Uttarakhand News: जवानों के बीच CM धामी ने मनाई दीपावली, मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां, बोले- सैनिकों के त्याग और समर्पण से रोशन होते हैं देशवासियों के घरों के दीप….
राज्य
Uttarakhand News: रामपुर तिराहा कांड के दो घायल राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी राहत, देखरेख के लिए हर महीने मिलेगी 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता….
Uttarakhand News: रामपुर तिराहा कांड के दो घायल राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी राहत, देखरेख के लिए हर महीने मिलेगी 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता….
राज्य
छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा…..
छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश…..
बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?