By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेरिका में ट्रंप की पार्टी को बड़ा झटका, भारतीय वोटरों की भूमिका ने बढ़ाई चर्चा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

अमेरिका में ट्रंप की पार्टी को बड़ा झटका, भारतीय वोटरों की भूमिका ने बढ़ाई चर्चा

News Desk
Last updated: 2026/11/06 at 9:05 AM
News Desk
Share
4 Min Read
अमेरिका में ट्रंप की पार्टी को बड़ा झटका, भारतीय वोटरों की भूमिका ने बढ़ाई चर्चा
SHARE

वाशिंगटन

 करीब दो साल पहले जब अमेरिका में चुनाव होने वाले थे, तो रिपब्लिकन पार्टी की तरफ भारतीय-अमेरिकी वोटर्स ज्यादा आकर्षित दिख रहे थे. भारत के प्रति ट्रंप का झुकाव इसकी बड़ी वजह था, लेकिन दूसरे कार्यकाल में जिस तरह से ट्रंप ने खुद को पाकिस्तान से जोड़ लिया और गाहे-बगाहे भारत के विरोध में बयानबाजी करने लगे, उसने इस पूरे सीन को पलट दिया. मध्यावधि चुनाव आते-आते प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का भारत विरोधी रुख असंतोष और आखिरकार उनके खिलाफ वोटों में तब्दील हो गया। 

इस बदलाव के पीछे MAGA आंदोलन से जुड़े कुछ समर्थकों की भारत विरोधी बयानबाजी को एक अहम वजह माना जा रहा है. MAGA यानी ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ ट्रंप का राजनीतिक आंदोलन है. इसके कुछ समर्थकों की ओर से भारतीय प्रवासियों को निशाना बनाने वाली टिप्पणियों और भारत को लेकर नकारात्मक रुख ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय में नाराजगी पैदा की है. कहीं भी भारत को लेकर ट्रंप का रुख सकारात्मक नहीं था, खासतौर पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद तो ट्रंप इसे खुलकर जाहिर कर रहे थे। 

भारतीय-अमेरिकी समुदाय की नाराजगी का एक उदाहरण टेक्सस में देखने को मिला. यहां रिपब्लिकन पार्टी के एक उम्मीदवार बो फ्रेंच ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के दक्षिण एशियाई मूल के छात्रों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उनकी मौजूदगी पर टिप्पणी की थी. इस पोस्ट के बाद अमेरिका में भारतीयों की पहचान, प्रवासियों के अधिकार और समाज में उनकी जगह को लेकर बहस शुरू हो गई. MAGA समर्थकों की ओर से भारतीय प्रवासियों को लेकर की गई ऐसी टिप्पणियों ने समुदाय के एक हिस्से को यह सोचने पर मजबूर किया कि क्या रिपब्लिकन पार्टी उनके हितों का सही प्रतिनिधित्व कर रही है. ये भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं के अपना मन बदलने के लिए पीछे वजह हो सकती है। 

कार्नेगी एंडोमेंट और रिसर्च फर्म YouGov के अक्टूबर 2026 के सर्वे में भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं का रुझान साफ दिखाई दिया. 1000 भारतीय-अमेरिकी वयस्कों पर किए गए इस सर्वे में 62 प्रतिशत नागरिकों ने कांग्रेस चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को वोट देने की इच्छा जताई, जबकि सिर्फ 19 प्रतिशत ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों का समर्थन किया. 12 प्रतिशत मतदाता असमंजस में थे. साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में 62 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकियों ने कमला हैरिस और 30 प्रतिशत ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था यानी उस समय दोनों के बीच 32 प्रतिशत अंकों का अंतर था, जो 2026 के सर्वे में बढ़कर 43 प्रतिशत अंक हो गया. हालांकि दोनों सर्वे अलग-अलग तरह के चुनावों से जुड़े हैं, इसलिए उनकी सीधी तुलना सावधानी से करनी चाहिए। 

सर्वे में एक और दिलचस्प बात सामने आई. डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन करने वाले 35 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं ने कहा कि उनका फैसला मुख्य रूप से रिपब्लिकन पार्टी के विरोध में है. वहीं 65 प्रतिशत ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार या पार्टी के समर्थन को अपनी प्राथमिक वजह बताया. इस चुनाव में सुहास सुब्रमण्यम और पिया दांडिया समेत भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की. कुल मिलाकर नतीजे बताते हैं कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय का वोट किसी एक मुद्दे पर निर्भर नहीं है. भारत विरोधी बयानबाजी, प्रवासियों को लेकर राजनीति, आर्थिक परेशानियां और ट्रंप प्रशासन की नीतियां मिलकर इस बदलाव को प्रभावित करती दिखाई दे रही हैं। 

 

You Might Also Like

ओबामा ने डेमोक्रेट्स की जीत पर जताई खुशी, बोले- अमेरिका को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत

बलोचिस्तान में महिला लड़ाकू यूनिट का हमला, 7 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का दावा

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन की हार पर एलन मस्क का तंज, बोले- इस बार स्पेस लेजर नहीं आए काम

अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत के पीछे कौन? महंगाई, ईरान युद्ध और ट्रंप की नीतियों ने बिगाड़ा खेल

पाकिस्तान में LPG संकट गहराया, 7000 रुपये पहुंची सिलेंडर की कीमत

News Desk November 6, 2026 November 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात…. मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात….
Next Article TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-S लॉन्च, 120 KM की रेंज और फास्ट चार्जिंग का दावा TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-S लॉन्च, 120 KM की रेंज और फास्ट चार्जिंग का दावा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा…..
कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की….
दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं…
राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे पर बारिश का साया, टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द; सिराज की वापसी पर सस्पेंस
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे पर बारिश का साया, टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द; सिराज की वापसी पर सस्पेंस
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?