By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में LPG संकट गहराया, 7000 रुपये पहुंची सिलेंडर की कीमत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

पाकिस्तान में LPG संकट गहराया, 7000 रुपये पहुंची सिलेंडर की कीमत

News Desk
Last updated: 2026/11/05 at 9:07 AM
News Desk
Share
5 Min Read
पाकिस्तान में LPG संकट गहराया, 7000 रुपये पहुंची सिलेंडर की कीमत
SHARE

कराची 

पाकिस्तान का दुख खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझते देश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, तो वहीं सबसे बड़ा संकट एलपीजी का खड़ा हो गया है, ईरानी बॉर्डर से सप्लाई ठप होने के चलते पाकिस्तान में एलपीजी की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं और इसका बुरा असर देश के रिक्शा चालकों पर पड़ा है, जिन्हें अपने खाने तक में कटौती करने को मजबूर होना पड़ रहा है. खासतौर पर लाहौर में बुरा हाल है, जहां ज्यादातर रिक्शा एलपीजी से ही चलते हैं। 

पाकिस्तान में गैस संकट का ईरान कनेक्शन
पाकिस्तान में नए सिरे से पैदा हुए इस एलपीजी संकट का सीधा कनेक्शन ईरान से जुड़ा हुआ है. दरअसल, ईरान बॉर्डर का बंद होना Pakistan की शहबाज शरीफ सरकार लिए अब बेहद महंगा पड़ रहा है. दरअसल, सीमा बंद होने से ईरान से पाकिस्तान आने वाले LPG टैंकर समेत अन्य सामनों से भरे ट्रक फंसे रह गए और गैस की कमी के चलते देश में LPG Cylinder Price रॉकेट की रफ्तार से बढ़ते जा रहे हैं. पाकिस्तान LPG एसोसिएशन का कहना है कि पहले ईरान से रोजाना लगभग 7,000 मीट्रिक टन LPG पाकिस्तान में आती थी और ये आयात पर बंद है। 

12Kg एलपीजी सिलेंडर 7000 रुपये का 
पाकिस्तानी ट्रेडर्स का कहना है कि बीते 17 अक्टूबर से LPG की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि ईरान के दो बॉर्डर क्रॉसिंग बंद हो गए थे, जिससे एलपीजी इंपोर्ट रुक गया था. यह फरवरी में US-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे नया और बड़ा एनर्जी शॉक है. पाकिस्तानी व्यापारियों ने बताया कि बॉर्डर बंद होने के कुछ ही दिनों में 12 kg के सिलेंडर की कीमत 56% बढ़कर 7,000 पाकिस्तानी रुपये हो गई है. खुले बाजार में एलपीजी लगभग 583 रुपये प्रति किलो मिल रही है। 

रिक्शा चालकों खाना कम करने को मजबूर 
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलपीजी संकट से खड़ी हो रही परेशानी के बारे में बताते हुए बीते 13 साल से पूर्वी पाकिस्तान के लाहौर में तीन पहियों वाला मोटराइज्ड रिक्शा चलाने वाले राशिद अली बताते हैं कि उनका दिन सुबह 6 बजे शुरू होता है और कभी-कभी आधी रात तक खत्म नहीं होता, लेकिन वे लंबे समय तक हर दिन 6.50 डॉलर (करीब 1800 पाकिस्तानी रुपये) कमा लेते थे, जो उनके परिवार की बुनियादी जरूरतों के लिए काफी थे. लेकिन अब LPG की कीमतें बढ़ने से वे इसका आधा भी नहीं कमा पा रहे. 33 साल के अली उन हजारों पाकिस्तानी रिक्शा ड्राइवरों में से एक हैं, जो अपनी गाड़ियां खाना पकाने लिए इस्तेमाल होने वाली LPG से चलाते हैं। 

अली का कहना है कि अब उसे हर दिन $3 मिल पाते हैं, इसलिए उसके परिवार ने खाना कम कर दिया है. उन्होंने कहा कि LPG महंगी होने से गुजारा करना मुमकिन नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं में यह भी शामिल है कि गैस महंगी होने के बाद भी यात्री अधिक किराया नहीं देना चाहते. अली के मुताबिक, जिस ट्रिप का खर्च 200 या 250 रुपये होना चाहिए, उसके लिए वे सिर्फ 80, 100 या मैक्सिमम 150 रुपये ही दे रहे हैं। 

'गरीबों के फ्यूल' पर चोट, यात्री परेशान
अवामी रिक्शा यूनियन के चेयरमैन मजीद गौरी एलपीजी को 'गरीबों का फ्यूल' कहते हैं. उनका कहना है कि यूनियम में 43,000 ऑटो-रिक्शा हैं और इनमें से लगभग 70% और लगभग 8,000 किंगकी (थ्री-व्हीलर हैं), जो LPG से चलते हैं. जहां रिक्शा चालतों पर एलपीजी महंगाई का बम फूटा है, तो यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट में एक स्थानीय यात्री मोहम्मद रमजान के हवाले से बताया गया कि जब एक ड्राइवर ने शहर में राइड के लिए 500 रुपये मांगे, तो उसने आधे पैसे देने की पेशकश की, इसके बाद ड्राइवर ने जाने से साफ मना कर दिया। 

एक साथ पाकिस्तान पर कई संकट
Pakistan LPG Crisis देश में अकेली मुसीबत नहीं है, बल्कि एक से बढ़कर एक संकट पाकिस्तान का तेल निकाल रहा है. जहां अक्टूबर महीने में पाकिस्तान में महंगाई दर उछलकर 9.6% तक पहुंच गई, तो वहीं पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने पिछले हफ्ते ही एनर्जी और गेहूं की कीमतों का हवाला देते हुए ब्याज दरें बढ़ाकर 12% कर दीं. पेट्रोल-हाई स्पीड डीजल की कीमतें पहले ही अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते 40% ज्यादा हो चुकी हैं। 

You Might Also Like

बलोचिस्तान में महिला लड़ाकू यूनिट का हमला, 7 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का दावा

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन की हार पर एलन मस्क का तंज, बोले- इस बार स्पेस लेजर नहीं आए काम

अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत के पीछे कौन? महंगाई, ईरान युद्ध और ट्रंप की नीतियों ने बिगाड़ा खेल

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद बदले ट्रंप के सुर, अब डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर करेंगे काम

अब्दुल की जीत से बनेगा इतिहास? क्या अमेरिका को मिलेगा पहला मुस्लिम सीनेटर

News Desk November 5, 2026 November 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article खिलाड़ियों को सम्मानित कर सीएम धामी ने बढ़ाया उत्साह, कहा- खेलों से मजबूत होती है राष्ट्रभावना खिलाड़ियों को सम्मानित कर सीएम धामी ने बढ़ाया उत्साह, कहा- खेलों से मजबूत होती है राष्ट्रभावना
Next Article 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा गणित 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा गणित
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री की पाती में हुनर को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने मुन्नालाल को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं….
मुख्यमंत्री की पाती में हुनर को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने मुन्नालाल को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?