By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल बनेगी और घातक, 1500 से बढ़कर 3500 KM होगी मारक क्षमता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल बनेगी और घातक, 1500 से बढ़कर 3500 KM होगी मारक क्षमता

News Desk
Last updated: 2026/11/07 at 9:08 AM
News Desk
Share
4 Min Read
भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल बनेगी और घातक, 1500 से बढ़कर 3500 KM होगी मारक क्षमता
SHARE

 नई दिल्ली

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO भारत की स्वदेशी लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल LR-ASHM की क्षमता को और बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है. यह मिसाइल पहले ही करीब 1500 KM की रेंज साबित कर चुकी है. अब DRDO इसे 3500 KM तक ले जाने के लिए एक्सटेंडेड रेंज करने जा रहा है. उत्पादन मंजूरी से पहले 2 से 3 टेस्टिंग की योजना बनाई गई है. सफल होने पर यह मिसाइल 2028-29 तक उत्पादन चरण में प्रवेश कर सकती है। 

LR-ASHM एक बूस्ट-ग्लाइड हाइपरसोनिक मिसाइल है. यह शुरू में ठोस ईंधन वाले रॉकेट बूस्टर से तेज गति पकड़ती है और फिर ग्लाइड चरण में वायुमंडल में उड़ान भरती है. इसकी गति 12348 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की रिपोर्ट है जबकि औसत गति 6174 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रहती है। 

यह स्थिर और चलते हुए दोनों तरह के समुद्री लक्ष्यों को निशाना बना सकती है. इसकी फ्लाइट पाथ में कई मैन्युवर और स्किप शामिल हैं जिससे दुश्मन के रडार और मिसाइल रक्षा प्रणालियों के लिए इसे इंटरसेप्ट करना काफी मुश्किल हो जाता है. स्वदेशी सेंसर टर्मिनल चरण में चलते जहाजों को सटीक तरीके से ट्रैक करने में मदद करते हैं। 

रेंज बढ़ाने के लिए बड़े हार्डवेयर बदलाव की जरूरत नहीं पड़ेगी. मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर अपग्रेड और नई ट्रैजेक्टरी प्रोफाइल से काम चल सकता है. मिसाइल के बूस्टर चरण पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल से लिए गए हैं जो खुद 3500 किलोमीटर तक मार कर सकते हैं. इसलिए मौजूदा डिजाइन में छिपे हुए क्षमता का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

रणनीतिक महत्व और समुद्री क्षमता
3500 किलोमीटर की रेंज मिलने पर भारत की समुद्री यानी मैरीटाइम डिनायल क्षमता हिंद महासागर क्षेत्र में काफी बढ़ जाएगी. तट से दूर दुश्मन के युद्धपोतों, एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप और अन्य समुद्री ठिकानों को निशाना बनाया जा सकेगा. यह ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइलों के साथ मिलकर बहुस्तरीय स्ट्राइक क्षमता प्रदान करेगी। 

हाइपरसोनिक गति और मैन्युवरेबिलिटी के कारण आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम के लिए चुनौती बन जाएगी. DRDO ने इस सिस्टम को थल सेना और वायुसेना को भी प्रस्तावित किया है. ग्राउंड अटैक वेरिएंट विकसित होने पर यह जमीनी लक्ष्यों पर भी लंबी दूरी से हमला कर सकेगी. इससे तीनों सेनाओं के पास एक मजबूत पारंपरिक लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता उपलब्ध होगी। 

मिसाइल के पहले परीक्षण 2023 और 2024 में हुए थे जिनमें 1500 किलोमीटर की रेंज पर समुद्री लक्ष्य को भेदने की क्षमता साबित हुई. मई 2026 में भी सफल परीक्षण हुआ. अब एक्सटेंडेड रेंज के लिए नए परीक्षणों की तैयारी है. सफल सत्यापन के बाद उत्पादन मंजूरी मिलेगी. यह स्वदेशी हाइपरसोनिक तकनीक में भारत की प्रगति दिखाता है। 

यह विकास भारत की आत्मनिर्भरता और हिंद महासागर में रणनीतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम है. सफल होने पर LR-ASHM भारत के पारंपरिक स्ट्राइक आर्सेनल का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकती है और क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरण को प्रभावित कर सकती है। 

You Might Also Like

तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी

बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात

WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?

SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज

लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम

News Desk November 7, 2026 November 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article OpenAI के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दर्ज, ChatGPT की मदद से पति को जहर देने की साजिश का आरोप OpenAI के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दर्ज, ChatGPT की मदद से पति को जहर देने की साजिश का आरोप
Next Article शरद पवार के एक बयान से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- 10 नवंबर के बाद बैठकर करेंगे बात शरद पवार के एक बयान से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- 10 नवंबर के बाद बैठकर करेंगे बात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
देश
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात
देश
मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
व्यापार
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?