By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: दीपावली से पहले धामी सरकार ने खोला खजाना, 9.99 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के खातों में एक साथ ट्रांसफर किए ₹148 करोड़….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

Uttarakhand News: दीपावली से पहले धामी सरकार ने खोला खजाना, 9.99 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के खातों में एक साथ ट्रांसफर किए ₹148 करोड़….

News Desk
Last updated: 2026/11/05 at 6:22 PM
News Desk
Share
4 Min Read
Uttarakhand News: दीपावली से पहले धामी सरकार ने खोला खजाना, 9.99 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के खातों में एक साथ ट्रांसफर किए ₹148 करोड़….
SHARE

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत अक्टूबर 2026 की पेंशन धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कुल 9 लाख 99 हजार 484 लाभार्थियों के खातों में 148 करोड़ 18 लाख 84 हजार 500 की धनराशि हस्तांतरित की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से और समय पर प्राप्त हो.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. डीबीटी व्यवस्था से लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि पहुंचने से पारदर्शिता बढ़ी है और योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब की संभावना कम हुई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वृद्धजनों के सम्मान, विधवा महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा तथा दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण को विशेष प्राथमिकता दे रही है. पेंशन योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहायता कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना भी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था एवं दिव्यांगता के कारण कुछ लाभार्थियों को पेंशन संबंधी दस्तावेज तैयार कराने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर लगभग 7 हजार लाभार्थियों को विशेष प्रावधानों के अंतर्गत आधार के अभाव में भी पेंशन का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन की धनराशि प्रत्येक माह समय पर लाभार्थियों के खातों में पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. दीपावली से पूर्व पेंशन की धनराशि लाभार्थियों तक पहुंचाने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए गए हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर पहुंचे. उन्होंने सभी लाभार्थियों को आगामी दीपावली, धनतेरस, भैयादूज और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और कुशलता की कामना की.

अक्टूबर 2026 में वृद्धावस्था पेंशन के 6 लाख 24 हजार 616 लाभार्थियों को 93.69 करोड़, विधवा पेंशन के 2 लाख 39 हजार 527 लाभार्थियों को 35.93 करोड़ तथा दिव्यांग पेंशन के 89 हजार 971 लाभार्थियों को 13.50 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई. इसके अतिरिक्त किसान पेंशन के 27 हजार 92, परित्यक्ता पेंशन के 8 हजार 442, भरण-पोषण अनुदान के 7 हजार 461, तीलू रौतेली पेंशन के 2 हजार 248 और बौना पेंशन के 127 लाभार्थियों को भी पेंशन धनराशि का भुगतान किया गया. इस प्रकार कुल 9 लाख 99 हजार 484 लाभार्थियों को 148.18 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई.

You Might Also Like

Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, श्रद्धालुओं की सेहत का रहेगा खास ख्याल, CM धामी ने अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण….

Uttarakhand News: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; दुर्गम क्षेत्रों में भी मजबूत होगी परिवहन व्यवस्था…..

Uttarakhand News: ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम में CM धामी ने 8 लाख स्कूली बच्चों से किया संवाद, त्योहारों की शुभकामनाओं के साथ दिया ‘विकल्प रहित संकल्प’ का मंत्र…..

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा….

News Desk November 5, 2026 November 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम में CM धामी ने 8 लाख स्कूली बच्चों से किया संवाद, त्योहारों की शुभकामनाओं के साथ दिया ‘विकल्प रहित संकल्प’ का मंत्र….. Uttarakhand News: ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम में CM धामी ने 8 लाख स्कूली बच्चों से किया संवाद, त्योहारों की शुभकामनाओं के साथ दिया ‘विकल्प रहित संकल्प’ का मंत्र…..
Next Article Uttarakhand News: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; दुर्गम क्षेत्रों में भी मजबूत होगी परिवहन व्यवस्था….. Uttarakhand News: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; दुर्गम क्षेत्रों में भी मजबूत होगी परिवहन व्यवस्था…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोना-चांदी के भाव में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, गिरावट का इंतजार करने वालों को लगा झटका
सोना-चांदी के भाव में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, गिरावट का इंतजार करने वालों को लगा झटका
व्यापार
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’
देश
मिजोरम के चिन्मय सुतार ने तोड़ा 103 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, शुरुआती 5 पारियों में बनाए 834 रन
मिजोरम के चिन्मय सुतार ने तोड़ा 103 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, शुरुआती 5 पारियों में बनाए 834 रन
खेल
Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, श्रद्धालुओं की सेहत का रहेगा खास ख्याल, CM धामी ने अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण….
Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, श्रद्धालुओं की सेहत का रहेगा खास ख्याल, CM धामी ने अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण….
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?