By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मिजोरम के चिन्मय सुतार ने तोड़ा 103 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, शुरुआती 5 पारियों में बनाए 834 रन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

मिजोरम के चिन्मय सुतार ने तोड़ा 103 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, शुरुआती 5 पारियों में बनाए 834 रन

News Desk
Last updated: 2026/11/05 at 6:45 PM
News Desk
Share
3 Min Read
मिजोरम के चिन्मय सुतार ने तोड़ा 103 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, शुरुआती 5 पारियों में बनाए 834 रन
SHARE

नई दिल्ली
घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। नागालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रनों की मैराथन पारी खेलने के बाद अब उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 175 रनों की शानदार पारी खेली है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही चिन्मय ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो पिछले एक शतक से भी अधिक समय से अटूट था।

103 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा
अरुणाचल के खिलाफ इस शतक के साथ चिन्मय सुतार के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआती पांच पारियों में कुल 834 रन दर्ज हो चुके हैं। इसके साथ ही वे अपने शुरुआती पांच फर्स्ट क्लास मैचों की पारियों में दुनिया में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है। पोंसफोर्ड ने साल 1921 से 1923 के दौरान अपनी शुरुआती पांच पारियों में 724 रन बनाए थे जिसे अब भारतीय बल्लेबाज ने पीछे छोड़ दिया है।

किसी ने नहीं किया ऐसा कारनामा
चिन्मय की यह उपलब्धि इतनी बड़ी है कि अगर वे अपनी अगली पारी में बिना कोई खाता खोले भी आउट हो जाते हैं तो भी शुरुआती छह पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम रहेगा। उन्होंने इस मामले में अफगानिस्तान के बशीर शाह के 831 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। मौजूदा रणजी ट्रॉफी सत्र में अपना पर्दापण करने वाले चिन्मय ने मणिपुर के खिलाफ पहली बार मैदान पर उतरकर 35 और 99 रनों का योगदान दिया था। इसके बाद उन्होंने नागालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन मेघालय के विरुद्ध 125 रन और अब अरुणाचल के खिलाफ शतक जमाकर इस सीजन में 208.50 की अविश्वसनीय औसत से 834 रन बना लिए हैं।

सेलेक्टर्स सोचने पर मजबूर
29 साल से अधिक की उम्र में इस तरह के बड़े रिकॉर्ड्स कायम करना चिन्मय की कड़ी मेहनत को दर्शाता है। हालांकि, भारतीय टीम में जगह बनाना कभी भी आसान नहीं होता लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर का आगाज किया है उसने सेलेक्टर्स को सोचने पर मजबूर जरूर कर दिया है।

 

You Might Also Like

वनडे में रन चेज के किंग बने विराट कोहली, सचिन और जयसूर्या को छोड़ा पीछे

विराट कोहली का जन्मदिन आज, जानिए अनुष्का शर्मा के साथ कैसी है उनकी लव लाइफ

विराट कोहली ने रचा इतिहास, SENA देशों में महारिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक से भारत की जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

रणजी ट्रॉफी में बड़ा विवाद, मेघालय ने मैच से दो दिन पहले पूरी टीम बदल दी

News Desk November 5, 2026 November 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, श्रद्धालुओं की सेहत का रहेगा खास ख्याल, CM धामी ने अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण…. Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, श्रद्धालुओं की सेहत का रहेगा खास ख्याल, CM धामी ने अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण….
Next Article अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’ अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोना-चांदी के भाव में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, गिरावट का इंतजार करने वालों को लगा झटका
सोना-चांदी के भाव में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, गिरावट का इंतजार करने वालों को लगा झटका
व्यापार
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’
देश
Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, श्रद्धालुओं की सेहत का रहेगा खास ख्याल, CM धामी ने अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण….
Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, श्रद्धालुओं की सेहत का रहेगा खास ख्याल, CM धामी ने अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण….
राज्य
Uttarakhand News: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; दुर्गम क्षेत्रों में भी मजबूत होगी परिवहन व्यवस्था…..
Uttarakhand News: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; दुर्गम क्षेत्रों में भी मजबूत होगी परिवहन व्यवस्था…..
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?