By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; दुर्गम क्षेत्रों में भी मजबूत होगी परिवहन व्यवस्था…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

Uttarakhand News: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; दुर्गम क्षेत्रों में भी मजबूत होगी परिवहन व्यवस्था…..

News Desk
Last updated: 2026/11/05 at 6:24 PM
News Desk
Share
3 Min Read
Uttarakhand News: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; दुर्गम क्षेत्रों में भी मजबूत होगी परिवहन व्यवस्था…..
SHARE

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इन नई बसों के परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होने से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी. साथ ही यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. विशेष रूप से पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए सड़क संपर्क के साथ ही सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी आवश्यक है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा. राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय निवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.

उत्तराखण्ड परिवहन निगम की इन 59 नई बसों का आवंटन प्रदेश के तीन मंडलों में किया गया है. इनमें नैनीताल मंडल को 19, टनकपुर मंडल को 20 तथा देहरादून मंडल को 20 बसें आवंटित की गई हैं. इन बसों का संचालन आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

वर्तमान में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में कुल 1,276 बसें संचालित हैं, जिनमें निगम की अपनी 891 तथा 385 अनुबंधित बसें शामिल हैं. नई बसों के शामिल होने से निगम की सेवाओं को और मजबूती मिलेगी. आधुनिक बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप ये बसें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक योगदान देंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में सार्वजनिक परिवहन का विशेष महत्व है. बेहतर परिवहन सेवाओं से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है. राज्य सरकार परिवहन सेवाओं को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को नई बस सेवाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र बेहतर परिवहन सुविधाओं से जुड़े और विकास की यात्रा में कोई भी क्षेत्र पीछे न रहे.

You Might Also Like

Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, श्रद्धालुओं की सेहत का रहेगा खास ख्याल, CM धामी ने अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण….

Uttarakhand News: दीपावली से पहले धामी सरकार ने खोला खजाना, 9.99 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के खातों में एक साथ ट्रांसफर किए ₹148 करोड़….

Uttarakhand News: ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम में CM धामी ने 8 लाख स्कूली बच्चों से किया संवाद, त्योहारों की शुभकामनाओं के साथ दिया ‘विकल्प रहित संकल्प’ का मंत्र…..

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा….

News Desk November 5, 2026 November 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: दीपावली से पहले धामी सरकार ने खोला खजाना, 9.99 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के खातों में एक साथ ट्रांसफर किए ₹148 करोड़…. Uttarakhand News: दीपावली से पहले धामी सरकार ने खोला खजाना, 9.99 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के खातों में एक साथ ट्रांसफर किए ₹148 करोड़….
Next Article Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, श्रद्धालुओं की सेहत का रहेगा खास ख्याल, CM धामी ने अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण…. Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, श्रद्धालुओं की सेहत का रहेगा खास ख्याल, CM धामी ने अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोना-चांदी के भाव में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, गिरावट का इंतजार करने वालों को लगा झटका
सोना-चांदी के भाव में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, गिरावट का इंतजार करने वालों को लगा झटका
व्यापार
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’
देश
मिजोरम के चिन्मय सुतार ने तोड़ा 103 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, शुरुआती 5 पारियों में बनाए 834 रन
मिजोरम के चिन्मय सुतार ने तोड़ा 103 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, शुरुआती 5 पारियों में बनाए 834 रन
खेल
Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, श्रद्धालुओं की सेहत का रहेगा खास ख्याल, CM धामी ने अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण….
Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, श्रद्धालुओं की सेहत का रहेगा खास ख्याल, CM धामी ने अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण….
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?