By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मोदी के सामने विपक्ष का बेहतर PM फेस कौन? उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी को चुना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीती

मोदी के सामने विपक्ष का बेहतर PM फेस कौन? उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी को चुना

News Desk
Last updated: 2026/11/03 at 4:56 PM
News Desk
Share
4 Min Read
मोदी के सामने विपक्ष का बेहतर PM फेस कौन? उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी को चुना
SHARE

श्रीनगर 

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बता दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्षा का बेहतर नेता किसे मानते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनके सामने तीन नामों की लिस्ट रखी गई थी, जिसमें से एक चुनने के लिए कहा गया था। इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, लोकसभा सांसद राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल थे।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस लिस्ट में से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को चुना है। साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई है और कहा है कि भारत में सिर्फ दो ऐसे दल हैं, जो पूरे देश में हैं। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि बाकी सभी को इस बात का भ्रम है कि वो राष्ट्रीय नेता हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

क्यों हैं राहुल गांधी बेहतर विकल्प
सीएम उमर ने कहा, 'राहुल गांधी। जो भी आप कहें भारत में दो ही पार्टियां हैं, जिनकी पूरे देश में मौजूदगी है। कम ज्यादा हो सकती है, लेकिन पूरे देश में मौजूदगी है। कांग्रेस और भाजपा। बाकी सभी को बड़ा होने का भ्रम है। मैं आपको बता रहा हूं कि हम कहीं एक छोटे हिस्से को कंट्रोल करते हैं, लेकिन समझते हैं कि राष्ट्रीय पार्टी हैं। ऐसा नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'हम राष्ट्रीय पार्टी नहीं चलाते, इसलिए राष्ट्रीय नेता भी नहीं हैं। हम तब ही राष्ट्रीय नेता कहलाएंगे, जब हमारी पार्टी राष्ट्रीय होगी। मैं राष्ट्रीय नेता नहीं हूं, मैं जम्मू और कश्मीर तक सीमित हूं। मुझे भ्रम हो सकता है कि मैं राष्ट्रीय नेता हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। राहुल गांधी राष्ट्रीय पार्टी का हिस्सा हैं। यह बात उन्हें फायदा पहुंचाती है, जो किसी के पास नहीं है।'

राहुल गांधी की तारीफ
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ भी की। जब पूछा गया कि राहुल बेहतर नेता हैं या इंसान, तो इसपर उन्होंने कहा, 'बेहतर इंसान हैं, लेकिन तेजी से खुद को तैयार करते राजनेता भी हैं।' उन्होंने कहा, 'सिर्फ कहने के लिए ही नहीं। आप देखिए वो लोगों से किस तरह से मिलते हैं, कैसे बात करते हैं और बैठते हैं। वो लोगों के साथ गहराई से बात करते हैं, जो करने के लिए हम से कई लोगों के पास समय नहीं है। मेरे पास ऐसा करने के लिए समय नहीं है।'

उन्होंने यह भी कहा है कि हाल के समय में राहुल गांधी का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने कांग्रेस सांसद को लेकर कहा, 'मुझे तो ऐसा लग रहा है और इससे इनकार करना गलत होगा।' उन्होंने यह भी कहा कि अब राहुल को सरकार ज्यादा गंभीरता से ले रही है। हाल ही में विपक्षी गठबंधन ने दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया था, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाए गए थे।

कांग्रेस के साथ चला रहे हैं सरकार
90 सीटों वाली जम्मू और कश्मीर विधानसभा में उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन उसके पास पूर्ण बहुमत नहीं है। पार्टी के पास कुल 41 विधायक हैं और राज्य में एनसी कांग्रेस समेत कई छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। फिलहाल, जम्मू और कश्मीर में पूर्ण राज्य के दर्जे का मुद्दा गरमाया हुआ है। वहीं, अटकलें हैं कि एनसी भी बगावत का सामना कर रही है। जबकि, पार्टी नेता इससे इनकार कर रहे हैं।

You Might Also Like

अकोला में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मजबूती, 5 निर्दलीय पार्षद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तंज- PM बनने के लिए सिलवाए महंगे कपड़े, अब सामने आई असलियत

योगी बोले- वोटर लिस्ट से गायब हुए 1.27 करोड़ हिंदू, अखिलेश बोले- उन्हें भी रामलीला मैदान आना चाहिए

रामलीला मैदान की रैली पर BJP-कांग्रेस में घमासान, जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

दिल्ली के केंद्रशासित प्रदेश बनने के 70 साल पूरे, जानिए क्यों नहीं मिला पूर्ण राज्य का दर्जा

News Desk November 3, 2026 November 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हार्दिक पंड्या की वापसी पर कप्तान शुभमन गिल की शर्त, पहले खेलना होगा डोमेस्टिक क्रिकेट हार्दिक पंड्या की वापसी पर कप्तान शुभमन गिल की शर्त, पहले खेलना होगा डोमेस्टिक क्रिकेट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हार्दिक पंड्या की वापसी पर कप्तान शुभमन गिल की शर्त, पहले खेलना होगा डोमेस्टिक क्रिकेट
हार्दिक पंड्या की वापसी पर कप्तान शुभमन गिल की शर्त, पहले खेलना होगा डोमेस्टिक क्रिकेट
खेल
ताइवान के पास चीन की बड़ी सैन्य हलचल, 24 घंटे में पहुंचे 49 फाइटर जेट
ताइवान के पास चीन की बड़ी सैन्य हलचल, 24 घंटे में पहुंचे 49 फाइटर जेट
विदेश
तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये
तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये
मनोरंजन
बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला, 3 गंभीर रूप से घायल
बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला, 3 गंभीर रूप से घायल
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?