By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हार्दिक पंड्या की वापसी पर कप्तान शुभमन गिल की शर्त, पहले खेलना होगा डोमेस्टिक क्रिकेट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

हार्दिक पंड्या की वापसी पर कप्तान शुभमन गिल की शर्त, पहले खेलना होगा डोमेस्टिक क्रिकेट

News Desk
Last updated: 2026/11/03 at 4:46 PM
News Desk
Share
4 Min Read
हार्दिक पंड्या की वापसी पर कप्तान शुभमन गिल की शर्त, पहले खेलना होगा डोमेस्टिक क्रिकेट
SHARE

नई दिल्ली
 हर किसी को पता है कि हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए कितने अहम हैं. 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए हर कोई इस स्टार ऑलराउंडर के फिट होने का इंतजार कर रहा है. मगर इस बीच शुभमन गिल ने ये कहकर हड़कंप मचा दिया कि हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया में आने से पहले डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा यानी दूसरे शब्दों में कहे तो अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। 

दरअसल, 4 अक्टूबर को होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से ठीक पहले शुभमन गिल ने कहा कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही भारतीय टीम को हार्दिक पंड्या की वापसी का इंतजार है. हार्दिक के चोटिल होने की वजह से भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ नहीं खेल रही है। 

    उम्मीद है कि हार्दिक जल्द ही वापसी करेंगे. वह कुछ घरेलू क्रिकेट खेलेंगे और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही भारतीय टीम में वापस आ जाएंगे. वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. दुनिया में बहुत कम खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास उनके जैसी स्किल्स हों. वह नई और पुरानी, ​​दोनों गेंदों से गेंदबाजी कर सकते हैं. हमारी कई बार बातचीत हुई है. चोटों की वजह से वह काफी बदकिस्मत रहे हैं. IPL के बाद से वह नहीं खेले हैं। 

गिल के बयान के क्या मायने?
इसका सीधा मतलब यह है कि पंड्या को नवंबर और दिसंबर में होने वाली ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी’ या ‘विजय हजारे ट्रॉफी’ में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. यह ऑलराउंडर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है. मई से ही वह लगातार चोटों से जूझ रहे हैं और फिलहाल BCCI के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (CoE) में हैं। 

लोअर ऑर्डर की जान, विकेटटेकर बॉलिंग ऑप्शन
टीम पर इस ऑलराउंडर के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर शुभमन ने कहा कि हार्दिक एक ऐसे खास क्रिकेटर हैं, जो नई और पुरानी ​दोनों तरह की गेंदों से गेंदबाजी कर सकते हैं. भारतीय वनडे टीम में हार्दिक पंड्या नंबर 7 या नंबर 8 पर एक पक्के खिलाड़ी हैं, जिनका काम पारी के आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाना होता है.हार्दिक पंड्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद अहम प्लेयर हैं। 

फिलहाल किन इंजरी से जूझ रहे हार्दिक पंड्या?
पंड्या को चोट की समस्या IPL 2026 के दौरान शुरू हुई, जब पीठ में ऐंठन के कारण वह मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैच नहीं खेल पाए. हालांकि बाद में टूर्नामेंट में लौटे जरूर, लेकिन धार कुंद पड़ चुकी थी. जून में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन के दौरान जांघ की मांसपेशियों (क्वाड्रिसेप्स) में खिंचाव आ गया, जिसके कारण अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हो गए. इसके बाद पूरी तरह फिट न हो पाने की वजह से वे इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज भी नहीं खेल सके. सितंबर में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुने गए थे, लेकिन स्कैन में उनके दाहिने पैर के निचले हिस्से (शिन) में चोट का पता चला. न्यूजीलैंक के खिलाफ पांच वनडे और पांच टी-20 सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। 

You Might Also Like

IND vs NZ: वनडे सीरीज में रोहित नहीं, विराट कोहली जड़ेंगे शतक! दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

नामीबिया ने रचा इतिहास, पहली बार फुल मेंबर टीम के खिलाफ जीती ODI सीरीज

CSK का बड़ा फैसला! ₹14.2 करोड़ वाले प्रशांत वीर की हो सकती है छुट्टी

CSK का बड़ा फैसला! ₹14.2 करोड़ वाले प्रशांत वीर की हो सकती है छुट्टी

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ा सस्पेंस, न इधर के रहे न उधर के, कहां फंसा मामला?

News Desk November 3, 2026 November 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ताइवान के पास चीन की बड़ी सैन्य हलचल, 24 घंटे में पहुंचे 49 फाइटर जेट ताइवान के पास चीन की बड़ी सैन्य हलचल, 24 घंटे में पहुंचे 49 फाइटर जेट
Next Article मोदी के सामने विपक्ष का बेहतर PM फेस कौन? उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी को चुना मोदी के सामने विपक्ष का बेहतर PM फेस कौन? उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी को चुना
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मोदी के सामने विपक्ष का बेहतर PM फेस कौन? उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी को चुना
मोदी के सामने विपक्ष का बेहतर PM फेस कौन? उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी को चुना
राजनीती
ताइवान के पास चीन की बड़ी सैन्य हलचल, 24 घंटे में पहुंचे 49 फाइटर जेट
ताइवान के पास चीन की बड़ी सैन्य हलचल, 24 घंटे में पहुंचे 49 फाइटर जेट
विदेश
तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये
तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये
मनोरंजन
बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला, 3 गंभीर रूप से घायल
बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला, 3 गंभीर रूप से घायल
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?