By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अकोला में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मजबूती, 5 निर्दलीय पार्षद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीती

अकोला में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मजबूती, 5 निर्दलीय पार्षद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

News Desk
Last updated: 2026/11/02 at 9:09 AM
News Desk
Share
2 Min Read
अकोला में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मजबूती, 5 निर्दलीय पार्षद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल
SHARE

मुंबई
महाराष्ट्र के अकोला जिले की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की ताकत बढ़ गई है। मूर्तिजापुर नगर पालिका के पांच निर्दलीय पार्षदों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवसेना का दामन थाम लिया है। इन सभी नेताओं ने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में रविवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मूर्तिजापुर के 5 निर्दलीय पार्षद शिवसेना में शामिल
शिवसेना में शामिल होने वाले पांच पार्षदों में संदीप दौलतराव सरनाईक, सारिता काले पाटील, पूनम रवि माडक, ममता कैलास महाजन और शुभांगी संदीप सरनाईक शामिल हैं। इन सभी ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी में प्रवेश किया। इस सामूहिक दल-बदल को मूर्तिजापुर और अकोला जिले की स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पांच निर्दलीय पार्षदों के एक साथ शिवसेना में शामिल होने से जिले में पार्टी का राजनीतिक आधार मजबूत होने की चर्चा है।

एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया पर पक्ष प्रवेश की तस्वीरें शेयर की और लिखा, "अकोला जिले के मूर्तिजापुर नगर पालिका के निर्दलीय पार्षद संदीप सरनाईक, सरिता काले पाटील, पूनम माडक, ममता महाजन, शुभांगी सरनाईक और राष्ट्रवादी यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा अकोला दूध महासंघ के संचालक शिवा मोहोड ने अपने समर्थकों के साथ भगवा ध्वज हाथ में लेकर शिवसेना में आधिकारिक रूप से प्रवेश किया। इस अवसर पर सभी का पार्टी में स्वागत किया और उनके भविष्य के सफल राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।"

शिंदे के करीबी से मुलाकात के बाद लिया था फैसला
जानकारी के मुताबिक, इन पांचों पार्षदों ने इसी महीने की शुरुआत में अकोला में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी सहयोगी एडवोकेट निलेश देशमुख से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके बीच बैठक हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद सभी ने शिवसेना में शामिल होने का निर्णय लिया। अब एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में हुए इस पार्टी प्रवेश से अकोला जिले खासकर मूर्तिजापुर नगर पालिका में शिवसेना को नई ताकत मिली है।

You Might Also Like

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तंज- PM बनने के लिए सिलवाए महंगे कपड़े, अब सामने आई असलियत

योगी बोले- वोटर लिस्ट से गायब हुए 1.27 करोड़ हिंदू, अखिलेश बोले- उन्हें भी रामलीला मैदान आना चाहिए

रामलीला मैदान की रैली पर BJP-कांग्रेस में घमासान, जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

दिल्ली के केंद्रशासित प्रदेश बनने के 70 साल पूरे, जानिए क्यों नहीं मिला पूर्ण राज्य का दर्जा

उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल

News Desk November 2, 2026 November 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अक्टूबर में GST कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, 22.9% उछाल के साथ सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़ अक्टूबर में GST कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, 22.9% उछाल के साथ सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़
Next Article चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश में 120 Kmph की रफ्तार से टकरा सकता है तूफान चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश में 120 Kmph की रफ्तार से टकरा सकता है तूफान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Google का बड़ा खुलासा! 13 लाख एंड्रॉयड डिवाइस में मिला खतरनाक मैलवेयर
Google का बड़ा खुलासा! 13 लाख एंड्रॉयड डिवाइस में मिला खतरनाक मैलवेयर
देश
ED की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में टेरर फंडिंग मामले में 4 ठिकानों पर छापेमारी
ED की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में टेरर फंडिंग मामले में 4 ठिकानों पर छापेमारी
देश
सिर्फ 1,758 रुपये में देहरादून से कुल्लू पहुंचें, एलाइंस एअर ने जारी किया फ्लाइट शेड्यूल
सिर्फ 1,758 रुपये में देहरादून से कुल्लू पहुंचें, एलाइंस एअर ने जारी किया फ्लाइट शेड्यूल
राज्य
कार बाजार में Maruti का दबदबा कायम, Tata ने मारी बाजी! देखें टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट
कार बाजार में Maruti का दबदबा कायम, Tata ने मारी बाजी! देखें टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?