By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली-वाराणसी से मुंबई-पुणे तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 7 नए रूट्स पर सरकार का बड़ा प्लान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

दिल्ली-वाराणसी से मुंबई-पुणे तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 7 नए रूट्स पर सरकार का बड़ा प्लान

News Desk
Last updated: 2026/10/22 at 10:56 AM
News Desk
Share
5 Min Read
दिल्ली-वाराणसी से मुंबई-पुणे तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 7 नए रूट्स पर सरकार का बड़ा प्लान
SHARE

नईदिल्ली 
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है. यह देश का पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर होगा. सरकार का इरादा देश में ऐसे ही 7 और बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाने का है. इस साल केंद्रीय बजट में करीब 4,000 किलोमीटर लंबे इन हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर्स का जिक्र वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया था. लगभग 16 लाख करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश से तैयार होने वाला यह नेटवर्क न सिर्फ सफर के समय को कम कर देंगे, बल्कि भारत के रेल नेटवर्क की दशा और दिशा भी बदल देंगे। 

सरकार का इरादा दिल्ली-वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का है. इस हाई-स्पीड ट्रैक के शुरू होने के बाद दिल्ली से वाराणसी की दूरी सिमटकर महज 3 घंटे 50 मिनट की रह जाएगी. यह रूट पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए भी फायदेमंद होगा. इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को पंख लगेंगे, बल्कि छोटे कस्बों और मझोले शहरों के लाखों यात्रियों को राजधानी तक सुपरफास्ट आवागमन की बेहतरीन सुविधा भी मिलेगी। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और औद्योगिक शहर पुणे के बीच भी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट प्रस्‍तावित है. मुंबई-पुणे हाई-स्पीड कॉरिडोर के पूरा होते ही इन दोनों महानगरों के बीच की दूरी महज 48 मिनट में सिमट जाएगी, जो वर्तमान में सड़क या रेल से कई घंटे लेती है. रोजाना सफर करने वाले कामकाजी लोगों, व्यापारियों और छात्रों के लिए इस रूट पर बुलेट ट्रेन चलना किसी तोहफे से कम नहीं होगा। 

पश्चिमी भारत को सीधे दक्षिण भारत के कारोबारी गलियारे से जोड़ने के लिए पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का सपना देखा गया है. इस हाई-स्पीड रेल लिंक के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर केवल 1 घंटा 55 मिनट का ही रह जाएगा. महाराष्ट्र और तेलंगाना को सीधे कनेक्ट करने इस रूट पर बुलेट ट्रेन चलने से लोग दिन में काम निपटाकर अपने घर वापस आ सकेंगे। 

भारत के दो सबसे बड़े टेक हब यानी हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच भी बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है. इस नए रूट के बनने के बाद हैदराबाद से बेंगलुरु का सफर महज 2 घंटे के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. कर्नाटक और तेलंगाना की यह साझा हाई-स्पीड कनेक्टिविटी दोनों राज्यों में आईटी, विनिर्माण, सर्विस सेक्टर और रियल एस्टेट को जबरदस्त बढ़ावा देगी। 

हैदराबाद और चेन्नई के बीच भी हाई-स्पीड कॉरिडोर प्रस्तावित है. बुलेट ट्रेन से इन दोनों शहरों के बीच का सफर 2 घंटे 55 मिनट में तय किया जा सकेगा. यह लिंक न केवल दो मेट्रो शहरों को आपस में बांधेगा, बल्कि रोजगार, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के अवसरों तक आम जनता की सीधी पहुंच बनाएगा. इस नेटवर्क के व्यापक विस्तार से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु के साथ-साथ पुडुचेरी और केरल के सीमावर्ती इलाकों को भी फायदा होगा। 

कर्नाटक और तमिलनाडु की राजधानियों के बीच भी बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है. चेन्नई-बेंगलुरु बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दोनों शहरों के बीच की दूरी को केवल 1 घंटा 13 मिनट समेट देगा. बेंगलुरु के टेक कॉरिडोर और चेन्नई के पोर्ट्स व मैन्युफैक्चरिंग हब्स के बीच आवाजाही इतनी सुगम हो जाएगी कि दोनों शहर लगभग एक ही महानगर जैसे महसूस होंगे। 

पूर्वी भारत को बुलेट ट्रेन की रफ्तार से जोड़ने के लिए वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर बनाने की योजना है. यह कॉरिडोर बिहार के पटना से होकर गुजरेगा. इस रूट पर हाई-स्पीड ट्रेन दौड़ते ही बनारस से सिलीगुड़ी का सफर घटकर केवल 2 घंटे 55 मिनट का रह जाएगा. उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को आपस में जोड़ने वाला यह ट्रैक व्‍यापार से लेकर कृषि क्षेत्र तक को मजबूती देगा। 
वंदे भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के सफल संचालन के बीच इन सात बुलेट ट्रेन कॉरिडोर्स की योजना यह साफ करती है कि भारतीय रेलवे वैश्विक स्तर के बुनियादी ढांचे की ओर बढ़ चुकी है. 16 लाख करोड़ रुपये का यह महाप्रोजेक्ट आने वाले वर्षों में देश के बड़े महानगरों से लेकर टियर-2 और टियर-3 शहरों के बीच की भौगोलिक दूरियों को पूरी तरह मिटा देगा। 

You Might Also Like

42 वॉरशिप पहले से ऑर्डर में, अब 78 नए युद्धपोत-सबमरीन से समुद्री ताकत बढ़ाएगा भारत

हिमाचल के पति-पत्नी ने रचा इतिहास, अमित और राधिका एक साथ बने लेफ्टिनेंट कर्नल

दिल्ली-पटना के बीच चलेगी दूसरी स्पेशल वंदे भारत, 22 अक्टूबर से शुरू होगा सफर

PM Kisan 24th Installment: 9.30 करोड़ किसानों को अगली किस्त का इंतजार, जानें कब आ सकते हैं ₹2,000

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा संकेत, बोले- जल्द होगा समझौता लेकिन ढांचा अलग रहेगा

News Desk October 22, 2026 October 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हिमाचल के पति-पत्नी ने रचा इतिहास, अमित और राधिका एक साथ बने लेफ्टिनेंट कर्नल हिमाचल के पति-पत्नी ने रचा इतिहास, अमित और राधिका एक साथ बने लेफ्टिनेंट कर्नल
Next Article 42 वॉरशिप पहले से ऑर्डर में, अब 78 नए युद्धपोत-सबमरीन से समुद्री ताकत बढ़ाएगा भारत 42 वॉरशिप पहले से ऑर्डर में, अब 78 नए युद्धपोत-सबमरीन से समुद्री ताकत बढ़ाएगा भारत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हौसले की उड़ान: एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुवर्णा राज बन मिसाल
हौसले की उड़ान: एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुवर्णा राज बन मिसाल
खेल
एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी और टोमन कुमार ने आर्चरी में जीता शानदार गोल्ड मेडल
एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी और टोमन कुमार ने आर्चरी में जीता शानदार गोल्ड मेडल
खेल
IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
खेल
भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11
भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?