By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11

News Desk
Last updated: 2026/10/22 at 11:38 AM
News Desk
Share
9 Min Read
भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11
SHARE

 क्राइस्टचर्च

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (22 अक्टूबर) पहला मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे होगा. वहीं पहली गेंद दोपहर 12.30 बजे फेंकी जाएगी। 

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन यूरोप दौरे पर निराशाजनक रहा था, जहां उसे आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हारें झेलनी पड़ी थीं. अब न्यूजीलैंड में भी भारत के लिए चुनौती आसान नहीं है। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में कड़े मुकाबले देखने को मिले हैं. दोनों टीम्स के बीच अबतक 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 17 और न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले जीते. जबकि 3 मुकाबले टाई रहे हैं. इन तीन टाई मैचों में से दो में सुपर ओवर हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड (h2h)
कुल टी20I मैच: 31
भारत ने जीते: 17
न्यूजीलैंड ने जीते: 11
टाई: 3

क्या इस बार 300 का एवरेस्ट होगा पार? 

भारत 5 मैचों की सीरीज का अपना पहला मुकाबला आज गुरुवार (22 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च में खेलेगी. सीरीज टी20 वाली है तो पूरे धूमधड़़ाके की उम्मीद फैन्स कर रहे होंगे, सोच रहे होंगे यहां भी भारतीय बल्लेबाज खूब रन बरसाएंगे. शायद 300 भी बन सकते हैं। 

क्योंकि ये न्यूजीलैंड है जनाब, यहां उस तरह का धूमधड़ाका मुश्क‍िल है जो भारत में देखने को म‍िल जाता है. कैसे, तो वो समझ लीजिए…

यहां का प‍िचों का सरप्राइज‍िंग फैक्टर यह है कि यहां भारतीय टीम ने टी20 में खेलते हुए महज 2 बार ही 200 प्लस का स्कोर बनाया. वहीं न्यूजीलैंड-भारत के टी20 मुकाबले में कीवी धरती पर सबसे बड़ा स्कोर 219/6 का है, जो न्यूजीलैंड ने वेल‍िंगटन में 6 फरवरी 2019 को बनाया और मैच 80 रनों से जीता। 

जब टीम इंड‍िया ने टी20 में न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 200 प्लस का स्कोर बनाया तो क्या हुआ? 
भारतीय टीम ने सबसे पहली बार 10 फरवरी 2019 को हैम‍िल्टन में हुए टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के 213 रनों के टारगेट के जवाब में 208 रनों का स्कोर बनाया था. भारतीय टीम को 4 रनों से मुकाबले में हार म‍िली थी. न्यूजीलैंड की ओर से तब कोल‍िन मुनरो ने 72 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

फ‍िर दूसरी बार भारत ने न्यूजीलैंड में 24 जनवरी 2020 को न्यूजीलैंड की धरती पर 200 प्लस का स्कोर बनाया था. ऑकलैंड में हुए उस टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 व‍िकेट से हराया था. तब न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 203/5 का स्कोर बनाया था. जवाब में भारतीय टीम ने 6 गेंद शेष रहते हुए  मुकाबला जीत लिया। 

उस मैच में मौजूदा टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 58 रनों की नाबाद और तूफानी पारी खेली थी. यह दूसरा मौका था जब भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ 200 प्लस स्कोर बना। 

क्या इस बार न्यूजीलैंड में टी20 में 300 पार होगा? 
वैसे टी20 में सबसे बड़ा स्कोर जिम्बाब्वे ने 23 अक्टूबर 2024 को गाम्बिया के खिलाफ नैरोबी के रुआराका स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर बनाया था, तब जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 344 रन बनाए थे. टीम का रन रेट 17.20 रहा और उसने मुकाबला जीत लिया। 

वहीं भारतीय टीम ने 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 20 ओवर में 6 विकेट पर 297 रन बनाए. टीम का रन रेट 14.85 रहा और भारत ने मुकाबला अपने नाम किया. यह भारतीय टीम का अब तक का टी20 में हाइएस्ट स्कोर है। 

न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 16 फरवरी 2018 को ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 245 रन बनाए थे. इस मुकाबले में पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 243/6 का स्कोर बनाया था.

सवाल वही कि क्या टीम इंड‍िया की लॉन्ग बैट‍िंंग लाइनअप, जिसमें संजू सैमसन, अभ‍िषेक शर्मा, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर हैं और तमाम धूमधड़ाका करने वाले बल्लेबाज हैं, क्या वो 300 प्लस का स्कोर यहां बना पाएंगे? 

अब ये आंकड़ा भी देख लीजिए… 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी. दोनों देशों में टी20 क्रिकेट के आंकड़ों में बड़ा अंतर देखने को मिला है. न्यूजीलैंड में जहां पिछले 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कोई टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी, वहीं भारत में खेले गए पिछले 3 पूरे टी20 इंटरनेशनल मैचों में दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। 

भारत के लिए न्यूजीलैंड में पिछली दो बाइलेट्रल टी20 सीरीज का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. टीम इंडिया ने ये दोनों सीरीज अपने नाम की थीं. ऐसे में भारतीय टीम की नजरें इस प्रदर्शन को दोहराने पर होंगी. वहीं, न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में कम स्कोर वाले मुकाबलों का रिकॉर्ड बल्लेबाजों के सामने अलग चुनौती पेश कर सकता है। 

वैसे भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मौसम की भूमिका अहम हो सकती है. न्यूजीलैंड में गर्मियों की शुरुआत के बावजूद सीरीज से पहले मौसम अच्छा रहा है. दिन में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के मध्य तक रहने की उम्मीद है, लेकिन खिलाड़ियों को इसका पूरा फायदा शायद नहीं मिले। 

रात 8 बजे (न्यूजीलैंड के समयानुसार, भारत के समयानुसार दोपहर साढ़े 12 बजे) मैच शुरू होने तक मौसम काफी ठंडा हो सकता है. ताजी पिच के कारण मैदान पर भी ठंडक महसूस हो सकती है. इसके अलावा, देर रात ओस पड़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ मौसम पर भी नजर रहेगी। 

पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती। 

पहले टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट, फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी। 

भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी। 

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर। 

भारत का न्यूजीलैंड दौरा
पहला टी20- 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 बजे
दूसरा टी20- 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 बजे 
तीसरा टी20- 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, दोपहर 12:30 बजे
चौथा टी20- 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, दोपहर 12:30 बजे 
पांचवां टी20- 1 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे
पहला वनडे- 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे 
दूसरा वनडे- 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे 
तीसरा वनडे- 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे 
चौथा वनडे- 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
पांचवां वनडे- 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
पहला टेस्ट- 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे 
दूसरा टेस्ट- 27 से 1 द‍िसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे

You Might Also Like

हौसले की उड़ान: एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुवर्णा राज बन मिसाल

एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी और टोमन कुमार ने आर्चरी में जीता शानदार गोल्ड मेडल

IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11

IAS अफसर सुहास यथिराज का एशियन पैरा गेम्स में कमाल, बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल

U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल

News Desk October 22, 2026 October 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article IAS अफसर सुहास यथिराज का एशियन पैरा गेम्स में कमाल, बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल IAS अफसर सुहास यथिराज का एशियन पैरा गेम्स में कमाल, बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल
Next Article IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11 IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हौसले की उड़ान: एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुवर्णा राज बन मिसाल
हौसले की उड़ान: एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुवर्णा राज बन मिसाल
खेल
एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी और टोमन कुमार ने आर्चरी में जीता शानदार गोल्ड मेडल
एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी और टोमन कुमार ने आर्चरी में जीता शानदार गोल्ड मेडल
खेल
IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
खेल
IAS अफसर सुहास यथिराज का एशियन पैरा गेम्स में कमाल, बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल
IAS अफसर सुहास यथिराज का एशियन पैरा गेम्स में कमाल, बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?