By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा संकेत, बोले- जल्द होगा समझौता लेकिन ढांचा अलग रहेगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा संकेत, बोले- जल्द होगा समझौता लेकिन ढांचा अलग रहेगा

News Desk
Last updated: 2026/10/22 at 9:27 AM
News Desk
Share
4 Min Read
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा संकेत, बोले- जल्द होगा समझौता लेकिन ढांचा अलग रहेगा
SHARE

नई दिल्ली
भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक बड़ी अपडेट दे दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देशों के बीच समझौता होगा और बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत के साथ ट्रेड डील जल्द होने वाली है, तो उन्होंने कहा, ‘हम समझौता करेंगे, यह काफी करीब है. लेकिन इस बार डील का स्वरूप काफी अलग होगा.’ ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि नई डील में क्या बदलाव होंगे और समझौते पर कब तक मुहर लग सकती है। 

हाल ही में, नेटवर्क18 के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता अब काफी करीब है. इसे अंतिम रूप देने के लिए कुछ तकनीकी फैक्टर्स पर सहमति बनाना बाकी है. मार्को रूबियो के मुताबिक, किसी भी बड़े समझौते की घोषणा से पहले जरूरी है कि दोनों पक्ष हर छोटी-बड़ी बात पर सहमत हों. ऐसा नहीं होना चाहिए कि डील की घोषणा पहले कर दी जाए और बाद में पता चले कि समझौता अभी पूरा नहीं हुआ है। 

जल्द हो सकती है डील
मार्को रूबियो ने कहा कि बातचीत अब ऐसे चरण में पहुंच गई है, जहां समझौते की भाषा और उसके मतलब को लेकर दोनों पक्षों की सहमति जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद इस बातचीत में शामिल नहीं हैं, क्योंकि इसकी जिम्मेदारी अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव की है. हालांकि, वह पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को पूरा होने में अब महीनों नहीं, बल्कि कुछ हफ्ते लगेंगे. इस समझौते से भारत को बेहतर टैरिफ दरें मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक के बाद भारत को तेल रिफाइनरी के क्षेत्र में महाशक्ति बताया। 

ट्रेड डील पर हुई कई बैठक
इस महीने की शुरुआत में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमिसन ग्रीर से मिलवॉकी और वॉशिंगटन में मुलाकात की थी. इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील की बारीकियों पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने फरवरी में अपने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के पहले चरण का स्ट्रक्चर तैयार करने का ऐलान किया था. हालांकि, बाद में अमेरिका के टैरिफ में बदलाव होने के कारण बातचीत फिर से शुरू करनी पड़ी। 

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में कहा था कि समझौते से जुड़े बड़े मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और दोनों देश डील के काफी करीब हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी बातचीत को लेकर उम्मीद जताई थी। 

You Might Also Like

RBI का बड़ा एक्शन: इस बैंक के ग्राहक ₹5,000 से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे, जानें पूरा मामला

ICAI CA इंटर रिजल्ट 2026: नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप, हासिल की AIR 1

42 वॉरशिप पहले से ऑर्डर में, अब 78 नए युद्धपोत-सबमरीन से समुद्री ताकत बढ़ाएगा भारत

दिल्ली-वाराणसी से मुंबई-पुणे तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 7 नए रूट्स पर सरकार का बड़ा प्लान

हिमाचल के पति-पत्नी ने रचा इतिहास, अमित और राधिका एक साथ बने लेफ्टिनेंट कर्नल

News Desk October 22, 2026 October 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….. बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
Next Article चेहरे की फोटो से पता चलेगी कैंसर मरीज की कितनी बची है जिंदगी? वैज्ञानिकों का बड़ा दावा चेहरे की फोटो से पता चलेगी कैंसर मरीज की कितनी बची है जिंदगी? वैज्ञानिकों का बड़ा दावा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आज से ईवीएम की जांच शुरू।
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आज से ईवीएम की जांच शुरू।
राज्य
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आज से ईवीएम की जांच शुरू।
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आज से ईवीएम की जांच शुरू।
राज्य
डिग्री-पैकेज नहीं, संस्कार और व्यवहार से बनती है असली पहचान: धामी
डिग्री-पैकेज नहीं, संस्कार और व्यवहार से बनती है असली पहचान: धामी
राज्य
डिजिटल दुनिया में गूंजेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, वॉइस पोर्टल लॉन्च
डिजिटल दुनिया में गूंजेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, वॉइस पोर्टल लॉन्च
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?