By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘Rise and Fall 2’ में माता-पिता को देखकर रो पड़े तेज प्रताप यादव, लालू-राबड़ी से वीडियो कॉल का इमोशनल पल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

‘Rise and Fall 2’ में माता-पिता को देखकर रो पड़े तेज प्रताप यादव, लालू-राबड़ी से वीडियो कॉल का इमोशनल पल

News Desk
Last updated: 2026/10/11 at 7:27 PM
News Desk
Share
3 Min Read
‘Rise and Fall 2’ में माता-पिता को देखकर रो पड़े तेज प्रताप यादव, लालू-राबड़ी से वीडियो कॉल का इमोशनल पल
SHARE

भोजपुरी बवाल के बाद तेज प्रताप यादव राइज एंड फॉल 2 में दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. रियलिटी शोज में तेज प्रताप की रियल पर्सनैलिटी देख फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. अब राइज एंड फॉल 2 में तेज प्रताप का इमोशनल साइड देखने को मिला. ये पल तब आया जब उन्हें अचानक अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी से बात करने का मौका मिला.

तेज प्रताप के छलके आंसू
लेटेस्ट एपिसोड में तेज प्रताप को उनके माता-पिता से सरप्राइज वीडियो कॉल कराई गई. लालू यादव और राबड़ी देवी को देखकर तेज प्रताप इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. ये पल देखकर शो में मौजूद स्वरा भास्कर भी भावुक हो गईं और उन्हें अपनी बेटी राबिया की याद आ गई.

शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से पूछा कि आप लोग शो देख रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि हां. तेज प्रताप पेरेंट्स को देखकर अपने इमोशन्स नहीं रोक पाए. उनकी आंखें भर आती हैं. वो मां राबड़ी देवी से पूछते हैं कि पापा की तबीयत ठीक नहीं लग रही हैं. राबड़ी देवी कहती हैं कि ठीक हैं वो. पर जब लालू यादव ने माइक लेकर बोलने की कोशिश की, तो ढंग से बोल नहीं पा रहे थे.

यादव परिवार के इस मिलन ने हर किसी को भावुक कर दिया. इसी एपिसोड में स्वरा भास्कर ने होस्ट वीरेंद्र सहवाग को बताया कि वो अपनी बेटी को याद कर रही हैं, जिसके बाद वो भी फूट-फूटकर रोने लगीं. इस तरह एक तरफ तेज प्रताप का परिवार के लिए प्यार सामने आया, तो दूसरी तरफ स्वरा की मां का दर्द भी दर्शकों को छू गया.

इससे पहले भी तेज प्रताप यादव शो में घर और मां राबड़ी देवी की याद में इमोशनल हो चुके हैं. स्वरा भास्कर से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें घर की याद सता रही है, खासकर मां राबड़ी देवी की. उन्होंने यहां तक कह दिया था, “मुझे घर जाना है.”

तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं, मई 2025 में लालू यादव ने उन्हें आरजेडी से 6 साल के लिए निकाल दिया था और परिवार से भी नाता तोड़ने की बात कही थी. इसके बाद से तेज प्रताप और परिवार के बीच की दूरी लगातार चर्चा में रही है.

You Might Also Like

बिकिनी में बीच पर उतरीं सौंदस मौफकीर, पानी में लेटकर दिए शानदार पोज

‘कॉफी विद करण’ के बाद नया चैट शो लाने की तैयारी में करण जौहर, प्रोडक्शन राइट्स भी होंगे अपने

विद्युत जामवाल की हॉलीवुड में धूम, WWE स्टार कोडी रोड्स बोले- वह कमाल के इंसान हैं

अजय देवगन की ‘चौहान’ की शूटिंग शुरू, कारगिल पहुंचते ही एक्शन मोड में आए अभिनेता

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान

News Desk October 11, 2026 October 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अरुणाचल प्रदेश को रणजी ट्रॉफी में बड़ा झटका, प्रशासनिक विवाद के चलते नागालैंड के खिलाफ मैच गंवाया अरुणाचल प्रदेश को रणजी ट्रॉफी में बड़ा झटका, प्रशासनिक विवाद के चलते नागालैंड के खिलाफ मैच गंवाया
Next Article अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं का सम्मान, स्मार्टफोन से डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं का सम्मान, स्मार्टफोन से डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपए का बोनस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने गन्ना किसानों को दी बधाई……
प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपए का बोनस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने गन्ना किसानों को दी बधाई……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
H-1B वीजा पर जेडी वेंस के बयान से विवाद, गिरमिटिया मजदूरों के इतिहास से जुड़ा नवी पिल्लई का संघर्ष
H-1B वीजा पर जेडी वेंस के बयान से विवाद, गिरमिटिया मजदूरों के इतिहास से जुड़ा नवी पिल्लई का संघर्ष
देश
महिला सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
महिला सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हेमंत खण्डेलवाल ने बड़वानी, खरगोन और खंडवा में की बैठकें, मीसाबंदियों का किया सम्मान
हेमंत खण्डेलवाल ने बड़वानी, खरगोन और खंडवा में की बैठकें, मीसाबंदियों का किया सम्मान
राजनीती
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?