By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विद्युत जामवाल की हॉलीवुड में धूम, WWE स्टार कोडी रोड्स बोले- वह कमाल के इंसान हैं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

विद्युत जामवाल की हॉलीवुड में धूम, WWE स्टार कोडी रोड्स बोले- वह कमाल के इंसान हैं

News Desk
Last updated: 2026/10/10 at 5:47 PM
News Desk
Share
5 Min Read
विद्युत जामवाल की हॉलीवुड में धूम, WWE स्टार कोडी रोड्स बोले- वह कमाल के इंसान हैं
SHARE

विद्युत जामवाल बॉलीवुड में एक एक्शन हीरो के रूप में मशहूर हैं. फोर्स, कमांडो- इन फिल्मों के जरिए उन्होंने एक्शन का लेवल हिंदी सिनेमा में ऊपर ले जाने का काम किया. अब वो अपना एक्शन अवतार लेकर हॉलीवुड में प्रवेश कर चुके हैं. विद्युत जल्द एक पॉपुलर गेम पर बनी लाइव एक्शन फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में दिखाई देंगे, जिसमें वो धालसिम का रोल निभा रहे हैं.

विद्युत जामवाल का रोल धालसिम एक इंडियन योगा और मार्शियल आर्ट टीचर का है, जो अपनी लड़ाई की कला के लिए जाना जाता है. इस रोल में ढलने के लिए एक्टर ने भी बड़ी मेहनत की है. फिल्म में उन्होंने जिनके साथ काम किया, वो भी विद्युत को देख हैरान हुए हैं. WWE रेसलर कोडी रोड्स, जो इस फिल्म स्ट्रीट फाइटर में विद्युत के साथ काम कर रहे हैं उन्होंने एक्टर की जमकर तारीफ की है. उनके साथ-साथ कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ज भी बॉलीवुड स्टार के मुरीद होते नजर आए.

विद्युत की तारीफ कर रहा हॉलीवुड
यूट्यूब पॉडकास्ट Flagrant में दोनों ने विद्युत जामवाल के बारे में बात की. उन्होंने विद्युत का एक वीडियो देखा था, जिसमें वो मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान करीब 15 मिनट तक ध्यान लगाते नजर आए थे. इसपर कोडी रोड्स ने उनकी तारीफ करते हुए कहा- वो कमाल के इंसान हैं. ट्रेलर लॉन्च होने वाला था और उस इवेंट में वो हमारे लिए प्रार्थना कर रहे थे. वो वाकई कुछ अलग हैं. उनके बालों को देखो.

वहीं एंड्रयू शुल्ज ने कहा- वो बिल्कुल किसी सच्चे साधु जैसे हैं. उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगा. वो काफी दिलचस्प इंसान हैं. सबसे पहले तो वो दुनिया के सबसे हैंडसम लोगों में से एक हैं. उनकी बॉडी भी कमाल की है. हम उनके साथ डिनर करते थे और बातें किया करते थे. वो वाकई बहुत दिलचस्प इंसान हैं.

इस बातचीत के दौरान कोडी रोड्स ने विद्युत जामवाल के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया. उन्होंने एंड्रयू से मजाक में पूछा कि क्या उन्होंने एक्टर से इस बारे में बात की थी कि प्रोटीन एक मिथक है. कोडी ने बताया कि विद्युत शाकाहारी हैं और उन्होंने एंड्रयू से ये भी कहा था कि प्रोटीन एक मिथक है.

विद्युत को बुलाया 'जैकी चैन'
इसके बाद कोडी ने विद्युत की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि उनसे मिलने के बाद हर कोई यही सोचकर गया कि उसने दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी को देखा है. कोडी ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी ब्रैंडी को भी फोन करके यही बात कही थी. उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान विद्युत के साथ बिताए पलों को भी याद किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के आखिरी दिन विद्युत ने उन्हें एक खास तोहफा दिया था.

फिल्म में कोडी जिस किरदार को निभा रहे हैं, उसके गले में खोपड़ी वाला एक नेकलेस दिखाई देता है. विद्युत ने उन्हें वैसा ही नेकलेस एक हाथ से लिखे नोट के साथ गिफ्ट किया था. उन्होंने ये तोहफा कोडी की बस में रख दिया था. कोडी ने बताया कि जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी, उसी दौरान उनकी बेटी का जन्म हुआ था. इस मौके पर विद्युत ने उन्हें दो अलग-अलग शॉल भी गिफ्ट किए थे. कोडी ने विद्युत की तारीफ करते हुए कहा- वो बहुत दयालु और अच्छे इंसान हैं. वो किसी साधु जैसे हैं और सच में साधु की तरह जिंदगी जीते हैं.

एंड्रयू शुल्ज ने भी विद्युत की तारीफ करते हुए उनकी तुलना मशहूर मार्शल आर्ट्स स्टार जैकी चैन से की. उन्होंने कहा- उनके परिवार की दस पीढ़ियों से मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस होती आ रही है. वो भारत के जैकी चैन जैसे हैं. अगर आप उनके स्टंट वाले काम को देखेंगे, तो हैरान रह जाएंगे. उन्होंने मुझे भारत आने के लिए भी कहा था. बात करें फिल्म स्ट्रीट फाइटर की, तो ये 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

 

You Might Also Like

‘कॉफी विद करण’ के बाद नया चैट शो लाने की तैयारी में करण जौहर, प्रोडक्शन राइट्स भी होंगे अपने

अजय देवगन की ‘चौहान’ की शूटिंग शुरू, कारगिल पहुंचते ही एक्शन मोड में आए अभिनेता

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान

सलमान खान ने लॉन्च किया अपना ऑफिशियल YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद बने टीचर और स्टूडेंट

‘रणबाली’ का ट्रेलर रिलीज, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म में दिखेगा एक्शन-रोमांस

News Desk October 10, 2026 October 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ​अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों में ‘स्कूल केईन्ता’ से जगी उम्मीद, घमंडी के बच्चों का शिक्षा और सपनों का राह आसान,​ दुर्गम पहाड़ों और 10 किमी लंबे रास्तों की दुश्वारियाँ हुई खत्म….. ​अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों में ‘स्कूल केईन्ता’ से जगी उम्मीद, घमंडी के बच्चों का शिक्षा और सपनों का राह आसान,​ दुर्गम पहाड़ों और 10 किमी लंबे रास्तों की दुश्वारियाँ हुई खत्म…..
Next Article जोधपुर में ‘तरंग शक्ति-2026’ का दमदार प्रदर्शन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बढ़ाया वायुसेना के जवानों का उत्साह जोधपुर में ‘तरंग शक्ति-2026’ का दमदार प्रदर्शन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बढ़ाया वायुसेना के जवानों का उत्साह
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

‘कॉफी विद करण’ के बाद नया चैट शो लाने की तैयारी में करण जौहर, प्रोडक्शन राइट्स भी होंगे अपने
‘कॉफी विद करण’ के बाद नया चैट शो लाने की तैयारी में करण जौहर, प्रोडक्शन राइट्स भी होंगे अपने
मनोरंजन
मोहम्मद शमी का फूटा गुस्सा, बोले- टीम इंडिया में मौका नहीं मिला तो यह मेरा नुकसान नहीं है
मोहम्मद शमी का फूटा गुस्सा, बोले- टीम इंडिया में मौका नहीं मिला तो यह मेरा नुकसान नहीं है
खेल
रुपये को संभालने के लिए RBI का बड़ा कदम, तेल कंपनियों को डॉलर बेचेगा रिजर्व बैंक
रुपये को संभालने के लिए RBI का बड़ा कदम, तेल कंपनियों को डॉलर बेचेगा रिजर्व बैंक
देश
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र सरकार ने दिया आदेश
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र सरकार ने दिया आदेश
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?