By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 700 अंक से ज्यादा टूटा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 700 अंक से ज्यादा टूटा

News Desk
Last updated: 2026/09/24 at 11:07 AM
News Desk
Share
5 Min Read
Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 700 अंक से ज्यादा टूटा
SHARE

मुंबई 
 पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली समेत अन्य वजहों से आज घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखी है। इससे निवेशकों के बीच हाहाकार वाली स्थिति हो गई। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स700  अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में 74,272.40 पर अपने कारोबार की शुरुआत की है। 9 बजकर 20 मिनट में इसमें 643.55 अंकों की गिरावट दिखी। यह 0.86 फीसदी गिरकर 74,184.70 पर ट्रेड कर रहा था।

50 शेयरों वाला निफ्टी 9 बजकर 21 मिनट पर 0.92% गिरा दिखा। यह 215.30 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 23,231.50 पर ट्रेड कर रहा था। इसकी आज की ओपनिंग 23,221.80 रही। आइए जानते हैं कि आज किन शेयरों में सबसे अधिक तेजी और किसमें सबसे अधिक गिरावट दिखी है। इसके साथ ही जानेंगे कि मार्केट में यह गिरावट आखिरकार क्यों आई है और एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

सेंसेक्स-निफ्टी में खुलते ही भूचाल 
गुरुवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,828 की तुलना में गिरकर 74,272 पर ओपन हुआ और फिर कुछ ही मिनटों में ये तेजी से क्रैश होता चला गया. महज पांच मिनट के कारोबार के दौरान Sensex 700 अंकों से ज्यादा की गिरावट लेकर 74,120 के लेवल पर आ गया था। 

बात एनएसई निफ्टी की करें, तो ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलता हुआ नजर आया. Nifty अपने पिछले बंद 23,446 की तुलना में गिरावट लेकर 23,221 पर खुला और फिर 200 अंक से ज्यादा टूटकर 23,205 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया।  

ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये शेयर 
Share Market Crash के बीच रिलायंस से लेकर एचडीएफसी बैंक तक के शेयर गिरावट में ओपन हुए. अगर सबसे ज्यादा बिखरने वाले शेयरों की बात करें, तो इस लिस्ट में बीएसई लार्जकैप में शामिल Bajaj Finance Share (5%), Axis Bank Share (3.70%), Bajaj Finserve Share (3.50%), Kotak Bank Share (2%) की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। 

इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Policy Bazar Share (10%), MFSL Share (9.10%), AU Bank Share (5%), IDFC First Bank Share (3.30%), Yes Bank Share (2.60%) फिसल गए। 

NSE IPO की आज लिस्टिंग, क्या होगा? 
शेयर बाजार में तबाही मची है और ऐसे माहौल में एनएसई के शेयरों का स्टॉक मार्केट डेब्यू होने जा रहा है. ऐसे में निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. यहां बता दें कि 22,561.57 करोड़ रुपये साइज का ये NSE IPO 17 से 21 सितंबर तक ओपन हुआ था और निवेशकों ने इसे अच्छा रिस्पांस दिया था. हालांकि, ग्रे मार्केट में ये आईपीओ सुस्त लिस्टिंग का संकेत देता आ रहा है. लिस्ट होने से ऐन पहले NSE IPO GMP महज 2 फीसदी के आसपास है।  

बाजार क्रैश के ये बड़े कारण 
शेयर बाजार में गिरावट के पीछे के कारणों की बात करें, तो अमेरिका से लेकर एशियाई बाजारों तक में गिरावट के शेयर मार्केट का सेंटीमेंट खराब हुआ है. डाउ जोंस बीते कारोबारी दिन 250 अंक फिसला था. इसके पीछे वजह ये थी कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के दो दशक के हाई पर पहुंच गई. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उछाल जारी है और ये 100 डॉलर के पार कारोबार कर रहा है। 

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे?

9 बजकर 24 मिनट पर सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टॉप गेनर्स और लूजर्स की लिस्ट

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स सेंसेक्स के टॉप लूजर्स
टेक महिंद्रा (1.24%) बजाज फाइनेंस (4.52%)
सनफार्मा (0.45%) बजाज फिनसर्व (3.58%)
एचसीएल टेक (0.27%) एक्सिस बैंक (3.42%)
टीसीएस (0.12%) कोटक महिंद्रा बैंक (1.99%)
इन्फोसिस (0.00%) इंडिगो (1.56%)

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे? 

9 बजकर 44 मिनट पर निफ्टी के 50 शेयरों में से टॉप गेनर्स और लूजर्स की लिस्ट

निफ्टी के टॉप गेनर्स निफ्टी के टॉप लूजर्स
एसबीआई लाइफ (1.08%) एचडीएफसी लाइफ (7.61%)
टेक महिंद्रा (0.44%) बजाज फाइनेंस (4.30%)
आईसीआईसीआई बैंक (0.29%) एक्सिस बैंक (3.68%)
टाटा स्टील (0.13%) बजाज फिनसर्व (2.94%)
सनफार्मा (0.11%) कोटक महिंद्रा बैंक (1.95%)

आज शेयर बाजार क्यों गिरा है?

आज शेयर बाजार के गिरने के प्रमुख 5 कारण हैं। हमारे सहयोगी ईटी की एक रिपोर्ट में ये वजहें बताई गईं हैं-

  • बॉन्ड यील्ड 19 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची।
  • फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद।
  • तेल की कीमतों में उछाल।
  • कमजोर ग्लोबल संकेत।
  • रुपये में गिरावट।

You Might Also Like

Xbox में फिर बड़ी छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी; COO का भावुक ई-मेल

Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू, सिर्फ ₹11 हजार में करें बुक; जल्द होगी लॉन्च

क्या लौटेगी Ambassador? हिंदुस्तान मोटर्स ने उत्तरपारा प्लांट को लेकर बढ़ाई हलचल

चीनी निवेश वाली ऑटो कंपनियों को PLI का लाभ दे सकती है सरकार, बड़ा अपडेट

3 महीने में 82% महंगा हुआ प्याज, ₹30 से बढ़कर ₹54 किलो पहुंचा भाव

News Desk September 24, 2026 September 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article India की पहली Bullet Train अगले साल दौड़ेगी, रेलवे ने वीडियो जारी कर किया कन्फर्म India की पहली Bullet Train अगले साल दौड़ेगी, रेलवे ने वीडियो जारी कर किया कन्फर्म
Next Article एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
खेल
ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1
ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1
खेल
एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज
खेल
India की पहली Bullet Train अगले साल दौड़ेगी, रेलवे ने वीडियो जारी कर किया कन्फर्म
India की पहली Bullet Train अगले साल दौड़ेगी, रेलवे ने वीडियो जारी कर किया कन्फर्म
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?