By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Xbox में फिर बड़ी छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी; COO का भावुक ई-मेल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

Xbox में फिर बड़ी छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी; COO का भावुक ई-मेल

News Desk
Last updated: 2026/09/24 at 10:45 AM
News Desk
Share
6 Min Read
Xbox में फिर बड़ी छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी; COO का भावुक ई-मेल
SHARE

 नई दिल्ली
माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग डिवीजन एक्सबॉक्स ने एक बार फिर छंटनी का बड़ा चाबुक चलाया है. महज कुछ ही महीनों के भीतर कंपनी में छंटनी का यह दूसरा बड़ा दौर है. एक्सबॉक्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आशा शर्मा की अगुवाई में चल रहे Xbox रीसेट के तहत सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरियां छीन ली गई हैं। 

एक्सबॉक्स की वेबसाइट पर शेयर किए गए एक आधिकारिक मेमो में कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) मैट बूटी ने पुष्टि की है कि इस बार 268 नौकरियों को खत्म किया जा रहा है। 

यह छंटनी एक्सबॉक्स के कई प्रमुख गेमिंग स्टूडियोज में काम कर रहे कर्मचारियों को प्रभावित करेगी. अपने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मैट बूटी ने लिखा कि हमारे सहयोगियों ने अब तक जो कुछ भी बनाया है, उसके लिए मैं उनका बेहद आभारी हूं. मैं जानता हूं कि आज का दिन कंपनी छोड़कर जाने वाले साथियों और उनके आसपास की टीमों के लिए कितना कठिन और दर्दनाक होगा। 

दो महीनों में दूसरी बार गिरी गाज
यह नई छंटनी जुलाई में घोषित 1,600 कर्मचारियों की बड़ी छंटनी के ठीक बाद आई है. ये सभी कटौतियां माइक्रोसॉफ्ट की उस व्यापक योजना का हिस्सा हैं, जिसके तहत वित्त वर्ष 2027 (जो जून 2027 में समाप्त होगा) तक कुल 3,200 पदों को खत्म किया जाना है। 

कंपनी के इस भारी फेरबदल में सिर्फ छंटनी ही शामिल नहीं है, बल्कि कई मशहूर गेमिंग स्टूडियोज का मर्जर किया जा रहा है और एक्टिविजन, बैथेस्डा और किंग जैसे बड़े स्टूडियोज की जिम्मेदारियों का दायरा बढ़ाया जा रहा है. जुलाई की छंटनी से पहले वैश्विक स्तर पर एक्सबॉक्स के पास लगभग 16,000 कर्मचारी काम कर रहे थे। 

कंपनी 6 अक्टूबर को एक 'टाउन हॉल' (कर्मचारियों के साथ मीटिंग) आयोजित करने जा रही है, जहां बीते महीनों में हुई उथल-पुथल और डिवीजन की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। 

एक्सबॉक्स कर्मचारियों को भेजा गया मेमो  पढ़ें- 

टीम,

मैं आप सभी के साथ इस वर्ष की शुरुआत में तय किए गए 'XBOX रीसेट' के तहत कई महत्वपूर्ण अपडेट साझा करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। 

पहला: हम हेलो स्टूडियोज, अन्य फर्स्ट-पार्टी स्टूडियोज, एक्सजीएस मैनेजमेंट और सेंट्रल फंक्शंस लेयर में कुल 268 पदों को खत्म कर रहे हैं. जुलाई के बाद से  स्टूडियोज का पुनर्गठन समेत उठाए गए कदमों ने हमें पहले से घोषित रीस्ट्रक्च‍रिंग  के लगभग तीन-चौथाई हिस्से तक पहुंचा दिया है. हमारे सहयोगियों ने जो कुछ भी बनाया है, उसके लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं और मैं समझ सकता हूं कि जाने वाले कर्मचारियों और उनकी टीमों के लिए आज का दिन कितना कठिन होगा। 

दूसरा: हम अपने स्टूडियोज का पुनर्गठन कर रहे हैं. इसका मुख्य उद्देश्य कम बिजनेस यूनिट्स चलाकर अपनी फ्रेंचाइजी और गेम्स को मजबूत करना है. हम उन समूहों को एक साथ ला रहे हैं जो पहले से ही मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि पब्लिशिंग विशेषज्ञता को एक जगह केंद्रित किया जा सके। 

एक्टिविजन अब वर्ल्ड्स एज (World’s Edge) और रेयर (Rare) का काम भी संभालेगा. इसके अलावा, एक्टिविजन 'हेलो' (Halo) के अगले टाइटल को विकसित करेगा. इसके लिए एक नई और समर्पित टीम बनाई जा रही है, जो कॉल ऑफ ड्यूटी के चल रहे काम से बिल्कुल अलग होगी. हेलो स्टूडियोज में एक छोटी टीम हेलो कम्युनिटी और मौजूदा गेम्स को सपोर्ट करना जारी रखेगी। 

बैथेस्डा के दायरे में अब 'ऑब्सीडियन' को भी शामिल किया जाएगा. ऑब्सीडियन अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स ('ग्राउंडेड' समेत) और बैथेस्डा गेम स्टूडियोज के साथ मिलकर नए 'फॉलआउट' प्रोजेक्ट पर काम जारी रखेगा। 

किंग का दायरा बढ़ाकर इसमें 'माइक्रोसॉफ्ट कैजुअल गेम्स' को शामिल किया जाएगा, जिससे कैजुअल गेम डिजाइन के दो वैश्विक लीडर्स एक साथ आ जाएंगे। 

प्लेग्राउंड और टर्न दोनों स्टूडियोज मिलकर अब एक हो जाएंगे, जिनका पूरा फोकस 'फॉरजा' और 'फेबल' फ्रेंचाइजी पर रहेगा. ये दोनों स्टूडियो पिछले एक दशक से अधिक समय से क्रिएटिव पार्टनर्स रहे हैं और आज के बदलाव से उनका काम औपचारिक रूप से एक ही टीम के तहत आ जाएगा। 
मेमो में ल‍िखा कि आज हमारा पूरा ध्यान प्रभावित लोगों की मदद करने और एक-दूसरे के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने पर होना चाहिए. मैं अगले सप्ताह अपने स्टूडियोज में समय बिताऊंगा। 

हमारे 6 अक्टूबर के टाउन हॉल में, हम सभी 'ALL-XBOX' टीम के रूप में एक साथ आएंगे, अपनी प्रगति पर विचार करेंगे और अपने इतिहास के सबसे मजबूत गेम लाइनअप की ओर आगे देखेंगे। 

मैट
आईटी और गेमिंग इंडस्ट्री में जारी यह छंटनी का दौर एक बार फिर साबित कर रहा है कि वैश्विक मंदी और रीस्ट्रक्चरिंग की गाज सबसे पहले कर्मचारियों की नौकरियों पर ही गिरती है। 

You Might Also Like

सोना-चांदी 4 दिन में धड़ाम, ₹7,000 तक टूटी चांदी

IRDAI के प्रस्ताव से बीमा शेयरों में भूचाल, 36% तक टूटे स्टॉक्स

Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 700 अंक से ज्यादा टूटा

Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू, सिर्फ ₹11 हजार में करें बुक; जल्द होगी लॉन्च

क्या लौटेगी Ambassador? हिंदुस्तान मोटर्स ने उत्तरपारा प्लांट को लेकर बढ़ाई हलचल

News Desk September 24, 2026 September 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू, सिर्फ ₹11 हजार में करें बुक; जल्द होगी लॉन्च Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू, सिर्फ ₹11 हजार में करें बुक; जल्द होगी लॉन्च
Next Article India की पहली Bullet Train अगले साल दौड़ेगी, रेलवे ने वीडियो जारी कर किया कन्फर्म India की पहली Bullet Train अगले साल दौड़ेगी, रेलवे ने वीडियो जारी कर किया कन्फर्म
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Asian Games 2026: भारत ने 2 मिनट में जीते 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर
Asian Games 2026: भारत ने 2 मिनट में जीते 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर
खेल
सोना-चांदी 4 दिन में धड़ाम, ₹7,000 तक टूटी चांदी
सोना-चांदी 4 दिन में धड़ाम, ₹7,000 तक टूटी चांदी
व्यापार
Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने विवादित हार पर कहा- एक राउंड और खिला देते
Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने विवादित हार पर कहा- एक राउंड और खिला देते
खेल
Asian Games 2026: भारत को 2 मिनट में मिले 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर
Asian Games 2026: भारत को 2 मिनट में मिले 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?