By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1

News Desk
Last updated: 2026/09/24 at 11:26 AM
News Desk
Share
4 Min Read
ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1
SHARE

नई दिल्ली

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने हाल ही में ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय टीम वनडे और टी20 रैंकिंग में तो पहले पायदान पर है, साथ ही भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा अलग-अलग फॉर्मेट की प्लेयर्स रैंकिंग में भी देखने को मिल रहा है। टीम इंडिया के 2-4 नहीं बल्कि 16 खिलाड़ी अलग-अलग फॉर्मेट की टॉप-10 रैंकिंग में मौजूद हैं। जी हां, वहीं टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका नाम 2 अलग-अलग आईसीसी रैंकिंग के टॉप-10 में हैं। आइए एक नजर इस पूरी लिस्ट पर डालते हैं-

टेस्ट में रवींद्र जडेजा नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा पिछले कुछ समय से कम हुआ है। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में बुरी तरह हारने के बाद टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। भारत आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में चौथे पायदान पर है।

वहीं खिलाड़ियों की बात करें तो बैटिंग में ऋषभ पंत 7वें तो कप्तान शुभमन गिल 7वें पायदान पर हैं।
ऑलराउंडर्स में रवींद्र जडेजा पहले पायदान पर बने हुए हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर उनके साथ टॉप-10 में हैं। सुंदर आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 6ठे पायदान पर हैं।

वहीं टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग की बात करें तो यहां एकमात्र नाम जसप्रीत बुमराह का नजर आता है, जो चौथे नंबर पर हैं।

वनडे में भारत मजबूत
वनडे क्रिकेट की टीम रैंकिंग में जैसे भारत पहले पायदान पर है। वैसे ही उनके खिलाड़ियों का भी अपने-अपने डिपार्टमेंट में दबदबा रहा है।

कप्तान शुभमन गिल आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में पहले पायदान पर हैं। वहीं उनके साथ लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज मौजूद हैं। कोहली वनडे रैंकिंग में तीसरे तो रोहित चौथे नंबर पर हैं। भारत को 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेलनी है, ऐसे में कोहली-रोहित की नजरें नंबर-1 पर होगी।

वनडे ऑलराउंडर्स में अक्षर पटेल 9वें पायदान पर हैं, तो बॉलिंग में कुलदीप यादव इसी नंबर पर हैं।

T20I में भारत का दबदबा
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 की जबरदस्त रेस चल रही है। इंग्लैंड पिछले 3 महीनों में 2 बार भारत से यह ताज छीन चुका है। हालांकि टीम इंडिया ने ज्यादा देर इंग्लैंड को खुश होने का मौका नहीं दिया। फिलहाल भारत आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में पहले तो इंग्लैंड दूरे पायदान पर है। इस फॉर्मेट की प्लेयर्स रैंकिंग में भारत के 6 खिलाड़ी टॉप-10 में हैं।

बैटिंग में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का जलवा देखने को मिल रहा है। ईशान किशन टी20 बैटिंग रैंकिंग में पहले पायदान पर हैं, जबकि अभिषेक उनके ठीक पीछे दूसरे नंबर पर हैं। तिलक वर्मा 9वें पायदान के साथ तीसरे ऐसे भारतीय बैटर हैं जो टॉप-10 में हैं।

ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या 7वें नंबर पर हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में दो भारतीय टॉप-10 में हैं। वरुण चक्रवर्ती 7वें तो जसप्रीत बुमराह 10वें नंबर पर हैं।

नोट- शुभमन गिल टेस्ट और वनडे में टॉप-10 में हैं तो जसप्रीत बुमराह टी20 और टेस्ट रैंकिंग में।

You Might Also Like

एशियन गेम्स 2026 में नाओरेम रोशिबिना का जलवा, लगातार तीसरा मेडल जीतकर रचा इतिहास

कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल

एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज

मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, नॉर्थ कोरिया की री सॉन्ग गुम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड

भारत ने रचा इतिहास, T20I में 200 मैच जीतने वाला बना पहला देश; जापान को 2 रन से हराया

News Desk September 24, 2026 September 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज
Next Article कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स 2026 में नाओरेम रोशिबिना का जलवा, लगातार तीसरा मेडल जीतकर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026 में नाओरेम रोशिबिना का जलवा, लगातार तीसरा मेडल जीतकर रचा इतिहास
खेल
कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
खेल
एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज
खेल
Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 700 अंक से ज्यादा टूटा
Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 700 अंक से ज्यादा टूटा
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?