By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ऑस्ट्रेलिया ने पांचवां टेस्ट छह विकेट से जीतकर एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

ऑस्ट्रेलिया ने पांचवां टेस्ट छह विकेट से जीतकर एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया

News Desk
Last updated: 2025/01/05 at 6:30 PM
News Desk
Share
4 Min Read
ऑस्ट्रेलिया ने पांचवां टेस्ट छह विकेट से जीतकर एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया
SHARE

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया ने यहां पांचवे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की बॉडर गावस्कर सीरीज 3-1 से जीत ली है। एक दशक बाद मेजबान टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी  जीतने में सफल हुई है। इसी के साथ ही जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लयूटीसी) 2025 के खिताबी मुकाबले में पहुंच गयी है। वहीं भारतीय टीम बाहर हो गयी है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के बाहर रहने पर जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम एक बार फिर बल्लेबाजी में विफल रहने के कारण मैच हार गयी। मैच के तीसरे ही दिन के दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत के लिए मिले 162 रनों के लक्ष्य को चार विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। इस प्रकार ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी एक दशक के बाद 3-1 से जीतते हुए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिनप के लिए क्वालीफाई किया है। अब वह लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 11 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  डब्लयूटीसी फाइनल में उतरेगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बुमराह के कमर दर्द के कारण बाहर होने पर 3 विकेट लिए पर वह मेजबान टीम को रोक नहीं पाये। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में ट्रेविस हेड ने 38 गेंदों में 4 चौके के बल पर नाबाद 34 रन बनाये जबकि ब्यू वेबस्टर ने 34 गेंदों में 6 चौके लगाकर नाबाद 39 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों को कोई अवसर नहीं दिया।
भारतीय गेंदबाजों ने सुबह के सत्र में तीन विकेट लिए पर छोटे लक्ष्य का बचाव वह नहीं कर पाये। मोहम्मद सिराज ने लगातार पैड पर गेंदबाजी की जिससे मेजबान टीम ने आसानी से रन बनाए। सेम कोंस्टास ने तेजी से रन बनाये पर कृष्णा की गेंद पर मिड ऑफ पर वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच हुए। कृष्णा ने इसके बाद अपनी लाइन और लेंथ से लाबुशेन को परेशान किया। को आसान कैच थमाया। स्मिथ को कृष्णा की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने कैच किया। इस तरह से कृष्णा ने सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास 22, मार्नस लाबुशेन 06 और स्टीव स्मिथ 04 को पेवेलियन भेज दिया पर बुमराह के नहीं होने से भारतीय टीम को नुकसान हुआ। नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर ज्यादा प्रभावी नहीं रहे। भारत इससे पहले 2014 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हारी थी। उसके बाद से लगातार उसने 4 बार सीरीज अपने नाम की, जिसमें से दो बार ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर उसने इतिहास रचा था।
वहीं इससे पहले स्कॉट बोलैंड ने छह विकेट और कप्तान पैट कमिंस ने 44 रन पर तीन विकेट लेकर दूसरी पारी में भारतीय टीम को 39.5 ओवर में केवल 157 रन पर ही समेट दिया। केवल ऋषभ पंत ही 61 और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ही 22 रन बना पाये अन्य बल्लेबाज विफल रहे। भारतीय टीम ने पहले पारी में 185 जबकि दूसरी पारी में 157 रन बनाये वहीं मेजबान टीम ने 181 और चार विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया।

You Might Also Like

हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म, भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड

भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल से पहले बड़ा अपडेट, मोहसिन नकवी नहीं होंगे मौजूद

भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, तीसरे वनडे में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

एशियन गेम्स में भारत का धमाल, 13वें दिन 6 मेडल; लवलीना और परवीन हुड्डा ने जीते गोल्ड

सुजीत कलकल ने रचा इतिहास, 2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से जीता गोल्ड; ताजिक पहलवान को दी मात

News Desk January 5, 2025 January 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी में नई ऊर्जा की संभावना एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी में नई ऊर्जा की संभावना
Next Article मालदीव ने खारिज की वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट, बताया बेबुनियाद मालदीव ने खारिज की वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट, बताया बेबुनियाद
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद
पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद
विदेश
‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज
‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज
राज्य
रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास
रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास
राज्य
शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता
शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?