By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल से पहले बड़ा अपडेट, मोहसिन नकवी नहीं होंगे मौजूद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल से पहले बड़ा अपडेट, मोहसिन नकवी नहीं होंगे मौजूद

News Desk
Last updated: 2026/10/02 at 6:30 PM
News Desk
Share
3 Min Read
भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल से पहले बड़ा अपडेट, मोहसिन नकवी नहीं होंगे मौजूद
SHARE

आइची-नागोया
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 की मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मुकाबला 3 अक्टूबर (शनिवार) को निशिन के स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. इस गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले मोहसिन नकवी को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने पुष्टि की है कि उसके अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी फाइनल के दिन जापान में मौजूद नहीं रहेंगे.

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बताया कि मोहसिन नकवी पूर्व निर्धारित प्रतिबद्धताओं के कारण एशियन गेम्स के फाइनल डे में शामिल नहीं हो पाएंगे. उन्होंने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल मुकाबलों में उतरने वाली चारों टीमों को शुभकामनाएं दी हैं. नकवी ने अपने बयान में कहा कि उनकी प्रतिबद्धताएं उन्हें नागोया से दूर रखेंगी, लेकिन वह एशियन गेम्स के मुकाबलों को देखने के लिए उत्सुक हैं.

भारत और पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स के मेन्स क्रिकेट फाइनल में जगह बनाई है. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में बांग्लादेश को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया. भारत पिछली बार हांगझोउ में खेले गए एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत चुका है.

एशिया कप में हुआ था प्रेजेंटेशन विवाद
मोहसिन नकवी की फाइनल में मौजूदगी को लेकर चर्चा सिर्फ इसलिए नहीं थी कि वह एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) दोनों के प्रमुख हैं. पिछले दो एशिया कप के दौरान भारतीय टीमों की ट्रॉफी प्रेजेंटेशन से जुड़े घटनाक्रम के बाद यह सवाल उठ रहा था कि अगर नकवी एशियन गेम्स में मेडल सेरेमनी का हिस्सा बने तो क्या स्थिति होगी.

मेन्स एशिया कप 2025 में खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी. इसके बाद विमेंस एशिया कप 2026 में भी भारतीय टीम ने ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था. इन घटनाओं के बाद भारत-पाकिस्तान के किसी बड़े मुकाबले में नकवी की मौजूदगी पर स्वाभाविक रूप से नजर रही है. एशियन गेम्स फाइनल में दोनों टीमों के आमने-सामने आने के बाद यह सवाल और अहम हो गया था.

मोहिसन नकवी के फाइनल डे पर मौजूद नहीं होने की पुष्टि के बाद मेडल सेरेमनी को लेकर उठ रहे सवालों की एक अहम कड़ी साफ हो गई है. अब एशियन गेम्स के आयोजकों, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया और भारतीय ओलंपिक संघ के सामने प्रेजेंटेशन को लेकर नकवी की मौजूदगी से जुड़ी स्थिति नहीं होगी.

You Might Also Like

हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म, भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड

भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, तीसरे वनडे में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

एशियन गेम्स में भारत का धमाल, 13वें दिन 6 मेडल; लवलीना और परवीन हुड्डा ने जीते गोल्ड

सुजीत कलकल ने रचा इतिहास, 2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से जीता गोल्ड; ताजिक पहलवान को दी मात

एशियन गेम्स में अंकुश पंघल का गोल्डन पंच, 4-0 से जीता फाइनल; भारत को मिला तीसरा बॉक्सिंग गोल्ड

News Desk October 2, 2026 October 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जावेद अख्तर ने भारतीय पायलट स्मित मछार को किया सलाम, बोले- महावीर चक्र के हकदार जावेद अख्तर ने भारतीय पायलट स्मित मछार को किया सलाम, बोले- महावीर चक्र के हकदार
Next Article हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म, भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म, भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दृश्यम 3 में अजय देवगन ने मोहनलाल को छोड़ा पीछे? कहानी और कोर्टरूम ड्रामा ने बढ़ाया सस्पेंस
दृश्यम 3 में अजय देवगन ने मोहनलाल को छोड़ा पीछे? कहानी और कोर्टरूम ड्रामा ने बढ़ाया सस्पेंस
मनोरंजन
रिहाना के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी महिला पर हत्या की कोशिश समेत 14 आरोप
मनोरंजन
हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म, भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड
हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म, भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड
खेल
जावेद अख्तर ने भारतीय पायलट स्मित मछार को किया सलाम, बोले- महावीर चक्र के हकदार
जावेद अख्तर ने भारतीय पायलट स्मित मछार को किया सलाम, बोले- महावीर चक्र के हकदार
मनोरंजन
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?