By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म, भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म, भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड

News Desk
Last updated: 2026/10/02 at 6:43 PM
News Desk
Share
5 Min Read
हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म, भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड
SHARE

टोक्यो 

44 साल का इंतजार खत्म हो गया. भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. काकामिगाहारा में खेले गए फाइनल में लालरेमसियामी के 10वें मिनट के गोल ने भारत को बढ़त दिलाई, जिसे टीम ने आखिरी सीटी तक बरकरार रखा. इस जीत के साथ भारत ने 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक जीता। 

इस गोल्ड की अहमियत सिर्फ मेडल तक सीमित नहीं है. एशियन गेम्स की महिला हॉकी चैंपियन को लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन मिलता है. यानी चीन के खिलाफ मिली इस जीत ने भारत को एशियन गेम्स चैंपियन बनाने के साथ अगले ओलंपिक का टिकट भी दिला दिया। 

लालरेमसियामी ने 200वें मैच को बनाया यादगार
फाइनल में भारत को 10वें मिनट में बढ़त मिली. लालरेमसियामी ने गोल कर टीम को 1-0 आगे कर दिया. यह मुकाबला उनके लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि वह भारत के लिए अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही थीं. पहले क्वार्टर के बाद भारत के पास 1-0 की बढ़त थी. चीन ने इसके बाद बराबरी के लिए दबाव बढ़ाया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने लगातार हमलों का सामना किया। 

दूसरे क्वार्टर में सविता बनीं दीवार
चीन को दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक मिला. भारत के लिए यह मैच का अहम मोड़ था. गोलकीपर सविता ने पेनल्टी स्ट्रोक रोककर चीन को बराबरी करने से रोक दिया. इसके बाद भी चीन ने भारत के सर्कल में दबाव बनाए रखा, लेकिन भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बरकरार रखी. हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 भारत के पक्ष में रहा। 

तीसरे क्वार्टर में नवनीत कौर ने गोललाइन पर बचाया गोल
तीसरे क्वार्टर में चीन ने लगातार हमले किए. 33वें मिनट में चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला. इस दौरान नवनीत कौर ने गोललाइन पर गेंद को रोककर भारत को बचाया. इसके बाद चीन को पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला था, लेकिन भारत के रेफरल के बाद फैसला बदला गया और पेनल्टी स्ट्रोक की जगह पेनल्टी कॉर्नर दिया गया। 

चीन ने इसके बाद ड्रैग फ्लिक से गोल करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद को रोकने के लिए अपना शरीर तक लगाया. फर्स्ट रशर के तौर पर सलीमा टेटे के हाथ पर गेंद लगी, जिसके बाद उन्हें कुछ देर के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा. उनकी जगह बलजीत कौर मैदान पर आईं। 

आखिरी 15 मिनट में चीन ने बनाया दबाव
आखिरी क्वार्टर में चीन ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया. भारत को कई बार अपने सर्कल के आसपास दबाव झेलना पड़ा, लेकिन डिफेंस ने चीन को गोल करने का मौका नहीं दिया. भारत ने 1-0 की बढ़त को आखिरी सीटी तक बचाए रखा और इसी के साथ एशियन गेम्स में महिला हॉकी का गोल्ड अपने नाम कर लिया। 

1982 के बाद फिर भारत का स्वर्ण
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले 1982 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद टीम 1998 और 2018 में फाइनल तक पहुंची, लेकिन दोनों बार उसे सिल्वर से संतोष करना पड़ा. 2026 में चीन को हराकर भारत ने 44 साल बाद फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

इस एशियन गेम्स में भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. चीन ने जापान को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। 

गोल्ड के साथ मिला LA 2028 का टिकट
भारत के लिए इस जीत का एक और बड़ा मतलब है. एशियन गेम्स महिला हॉकी का गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम को लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधा क्वालिफिकेशन मिलता है. भारत ने चीन को हराकर यह जगह पक्की कर ली है। 

You Might Also Like

IND vs WI: केएल राहुल का नाबाद शतक, रोहित के 92 रन से भारत ने खड़ा किया 351 रनों का पहाड़

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, मलेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी बार हॉकी गोल्ड जीता

10 साल की उम्र में मां, एक साल बाद पिता को खोया, अब एशियन गेम्स में अमन सहरावत ने जीता GOLD

मोहसिन नकवी का सपना चकनाचूर, जन-गण-मन पर सावधान खड़ी रही पाकिस्तान टीम, भारत का दबदबा

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वाली नीरू ढांडा होंगी भारत की महिला ध्वजवाहक, समापन समारोह में करेंगी नेतृत्व

News Desk October 2, 2026 October 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल से पहले बड़ा अपडेट, मोहसिन नकवी नहीं होंगे मौजूद भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल से पहले बड़ा अपडेट, मोहसिन नकवी नहीं होंगे मौजूद
Next Article रिहाना के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी महिला पर हत्या की कोशिश समेत 14 आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई….
आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े….
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
Uttarakhand News: ‘नशे को ना, खेल को हां’ का संदेश लेकर मैदान पर उतरे धामी, युवाओं के साथ खुद खेला क्रिकेट…..
Uttarakhand News: ‘नशे को ना, खेल को हां’ का संदेश लेकर मैदान पर उतरे धामी, युवाओं के साथ खुद खेला क्रिकेट…..
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?