By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री विजयवर्गीय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने इंदौर में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीती

सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री विजयवर्गीय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने इंदौर में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया

News Desk
Last updated: 2025/01/04 at 8:14 PM
News Desk
Share
9 Min Read
सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री विजयवर्गीय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद ने इंदौर में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया
SHARE

भाजपा की सरकार जनभावनाओं के साथ, अदालत के आदेश पर सरकार करा रही निष्पादन
 

– जनभावनाओं से न्यायालय को अवगत करायेगी प्रदेश सरकार, सही तथ्यों के साथ जनजाग्राति लायेंगे
– कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए यूनियन कार्बाइड कचरे पर जनता को गुमराह कर रही
– गैस त्रासदी के लिए कांग्रेस सरकारें जिम्मेदार, भाजपा सरकार जनता के प्रति संवेदनशील-विष्णुदत्त शर्मा
– विपक्ष के भ्रामक प्रचार को लेकर जनता को हकीकत बताएं –  कैलाश विजयवर्गीय
– भाजपा कार्यकर्ता जनजागरूकता अभियान चलाकर जनता का भ्रम दूर करें-  हितानंद जी
इंदौर । 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को इंदौर संभागीय कार्यालय में संभाग के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक एवं पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। गैस त्रासदी के लिए कांग्रेस की तत्कालीन सरकारें जिम्मेदार हैं। यूनियन कार्बाइड कचरे की जड़ में कांग्रेस पार्टी ही है। अदालत के आदेश पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा सरकार यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन करा रही है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल कोरोना महामारी में भी भ्रम फैलाया, इसके बाद केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर भी भ्रम फैलाने की कोशिश की, अब फिर भ्रम फैला रही है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं और उन्हें बताएं कि इस कचरे को वैज्ञानिकों की निगरानी में निष्पादन किया जाएगा। प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पीथमपुर व आसपास की जनता को विपक्ष के भ्रामक प्रचार से बचाना होगा। जनता को कार्यकर्ता सही जानकारी देकर स्थिति बताएं। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि कोराना महामारी के समय भी कांग्रेस ने भ्रम फैलाया था। अब यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता संवाद कर जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं।

स्वार्थ के लिए देश और प्रदेश के हितों को दांव पर लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत- शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्स्थ के लिए देश और प्रदेश के हितों को दांव पर लगाना कांग्रेस की वर्षों पुरानी आदत है। भोपाल में गैस त्रासदी प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में हुई है। इसके बाद जो भी समस्याएं पैदा हुईं, वह केंद्र और राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकारों के कारण पैदा हुई हैं। कांग्रेस ने हमेशा से राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को भ्रमित करने, गुमराह करने का कार्य किया है। यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुरा में निष्पादन के मामले में भी कांग्रेस इसी तरह इंदौर, पीथमपुर और आसपास की जनता को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार इस विषय को लेकर जनता के प्रति संवेदनशील एवं संजीदा है। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जनता के हित के विरूद्ध कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। यूनियन कार्बाइड कचरे की वैज्ञानिक जांच के बाद ही नष्ट करने के लिए इसे पीथमपुर भेजा गया है। भाजपा सरकार यह कार्य न्यायालय और वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में कर रही है। 

जनता को विश्वास में लेकर की जाएगी आगे की कार्रवाई, कांगेस राजनीतिक रोटी सेंक रही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यूनियन कार्बाइड कचरे का निष्पादन जनता की स्वीकारोक्ति और विश्वास में लेने के बाद ही किया जाएगा। कचरा जलाने को लेकर जनता की चिंताओं और भावनाओं को भी 6 जनवरी को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के साथ अदालत के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद अदालत जो निर्देश देगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनता के साथ है। जन भावनाओं के विपरीत जाकर कोई कदम नहीं उठाएगी। जनता की सहमति जब तक नहीं मिल जाती यूनियन कार्बाइड का कचरा कंटेनरों में सुरक्षित रखा रहेगा, जैसे वर्षों तक भोपाल में सुरक्षित रखा था। पीथमपुर की घटना को लेकर कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है, वह दुर्भाग्यजनक है। कांग्रेस किसी भी तरह प्रदेश का सद्भावनापूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहती है और इस बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा जनता को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस जिस तरह झूठ और फरेब की राजनीति करना चाहती है, प्रदेश की जनता के बीच एक परसेप्शन बनाना चाहती है, उसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा और न ही प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने दिया जाएगा।

पीथमपुर व आसपास की जनता गुमराह होने से बचाना होगा – कैलाश विजयवर्गीय

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुरा में निष्पादन के मामले में भी कांग्रेस इसी तरह इंदौर, पीथमपुर और आसपास की जनता को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के भ्रामक प्रचार को रोकने के लिए जनता को हकीकत बताएं कि मध्यप्रदेश सरकार अदालतों के आदेश व निर्देश पर विशेषज्ञों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार इस विषय को लेकर जनता के प्रति संवेदनशील एवं संजीदा है। कांग्रेस किसी भी तरह प्रदेश का सद्भावनापूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहती है और इस बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा जनता को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जनता के हित के विरूद्ध कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। यूनियन कार्बाइड कचरे की वैज्ञानिक जांच के बाद ही नष्ट करने के लिए इसे पीथमपुर भेजा गया है। 

पार्टी कार्यकर्ता यूनियन कार्बाइड कचरे संबंधी तथ्यपूर्ण जानकारी सोशल मीडिया पर दें-हितानंद 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का काम कांग्रेस व विपक्षी दलों ने किया था। लेकिन हुआ क्या, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद कर, जनजागरूकता अभियान चलाकर वस्तु स्थिति जनता को बताई और बाद में प्रधानमंत्री जी के प्रयासों की वैश्विक स्तर पर सराहना की गई। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुर में निष्पादित करने को लेकर भी विपक्षी दलों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता टोली बनाकर जनता से संवाद करेंं और अदालत के आदेश पर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सही जानकारी जनता को बताएं। भाजपा कार्यकर्ता जनजागरूकता अभियान के माध्यम से क्षेत्र की जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं कि भोपाल में 40 साल से कचरा सुरक्षित रखा था, कुछ नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर जनता को गुमराह करने के लिए जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, उसका भाजपा कार्यकर्ता तथ्य पूर्ण जानकारी के साथ जवाब दें और जनता को बताएं कि पूरी प्रक्रिया अदालत के आदेश पर वैज्ञानिकों की निगरानी में की जा रही है। इस दौरान पर मंच पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सुश्री निर्मला भूरिया, श्री नागर सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, संभाग प्रभारी श्री राघवेन्द्र गौतम, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे सहित इंदौर संभाग के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

You Might Also Like

NC में बढ़ी अंदरूनी कलह, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने छोड़ी पार्टी

मोदी के सामने विपक्ष का बेहतर PM फेस कौन? उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी को चुना

अकोला में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मजबूती, 5 निर्दलीय पार्षद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तंज- PM बनने के लिए सिलवाए महंगे कपड़े, अब सामने आई असलियत

योगी बोले- वोटर लिस्ट से गायब हुए 1.27 करोड़ हिंदू, अखिलेश बोले- उन्हें भी रामलीला मैदान आना चाहिए

News Desk January 4, 2025 January 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा ‘सबसे बुजुर्ग महिला’ के रूप में सम्मानित टोमिको इटूका का 116 वर्ष की उम्र में निधन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा ‘सबसे बुजुर्ग महिला’ के रूप में सम्मानित टोमिको इटूका का 116 वर्ष की उम्र में निधन
Next Article धान खरीदी केंद्रों का खाद्य विभाग के संचालक ने किया निरीक्षण, पूर्व प्रबंधक के पास मिले 9 किसानों के टोकन, जांच के दिए निर्देश धान खरीदी केंद्रों का खाद्य विभाग के संचालक ने किया निरीक्षण, पूर्व प्रबंधक के पास मिले 9 किसानों के टोकन, जांच के दिए निर्देश
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां, एक ही जगह पर 20 से अधिक धान की किस्में, दलहन-तिलहन और उद्यानिकी फसलों की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन….
राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां, एक ही जगह पर 20 से अधिक धान की किस्में, दलहन-तिलहन और उद्यानिकी फसलों की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा….
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चित्रकोट की कुडूक मछुआ समिति को मिला राज्य अलंकरण, सहकारिता के दम पर बस्तर ने रचा इतिहास, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार 2026 से सम्मानित….
चित्रकोट की कुडूक मछुआ समिति को मिला राज्य अलंकरण, सहकारिता के दम पर बस्तर ने रचा इतिहास, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार 2026 से सम्मानित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बेस्ट सीएम सर्वे में धामी को देश में दूसरा स्थान
बेस्ट सीएम सर्वे में धामी को देश में दूसरा स्थान
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?