By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दुर्गम गांवों में रहने वाले कई जनजातीय परिवारों की जीवन-रेखा बनी हर्रानाला से दुगलई सड़क
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

दुर्गम गांवों में रहने वाले कई जनजातीय परिवारों की जीवन-रेखा बनी हर्रानाला से दुगलई सड़क

Last updated: 2024/10/07 at 9:45 PM
Share
3 Min Read
दुर्गम गांवों में रहने वाले कई जनजातीय परिवारों की जीवन-रेखा बनी हर्रानाला से दुगलई सड़क
SHARE

भोपाल : कभी वो दिन भी थे, जब दुगलई गांव के लोगों को अपनी ही ग्राम पंचायत बिठली तक जाने के लिये एक लंबी यात्रा करनी पड़ती थी। या तो 5.50 कोस पैदल चलना या बालाघाट की ओर से 80 किमी की यात्रा कर बिठली पहुंचना उनकी बड़ी मजबूरी थी। क्योंकि तीसरा कोई विकल्प था ही नहीं। दौर बदला, विकास की बात हुई, तो एक सड़क बन गई, जो आगे चलकर छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती गांवों से जुड़ जाती है। यही सड़क यहां के लोगों के लिये विकास की नई सड़क बन गई है। सड़क के बनने से दुगलई के लोगों को पैदल चलने की भारी परेशानी और दुर्दिनों से भी हमेशा के लिये मुक्ति मिल गई है। इस सड़क से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दो राज्यों के लोग मिलजुलकर अपनी देशज संस्कृति साझा कर रहे हैं।

बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा क्षेत्र का एक छोटा सा गांव है दुगलई। यह बिठली ग्राम पंचायत का पोषक ग्राम है। दुर्गम जंगल और पहाड़ी के बीच बसे दुगलई गांव तक पहुंचने के लिये पगडंडियों से होकर जाना पड़ता था। सालों यही चलता रहा। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरआरडीए) ने बड़ी मेहनत और सूझ-बूझ से 16 किमी लंबी सड़क बनाकर इस क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिख दी है। बैहर विधानसभा क्षेत्र के हर्रानाला से शुरू होकर पहाड़, घाट और घने जंगल के बीच से होकर यह सड़क लांजी विधानसभा क्षेत्र के दुगलई गांव को जोडती है। इस एक सड़क से तीन तहसील बैहर, किरनापुर और लांजी के दुर्गम गांवों को सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है।

20 ग्रामों को मिला सीधा सम्पर्क

ग्राम बिठली, हर्रानाला, लूद, सारद, पाथरी, आमानाला, बमनी, कोंगेवानी, हर्राटोला, मंडवा, माड़ी, डोंगरिया, लातरी, कुर्रेझोडी, जालदा, लिमोटी, नवही, हिर्री, भिररी और नारंगी गांवो के लोगों सीधा संपर्क इसी सड़क से होने लगा है। करीब 11 करोड़ रूपये की लागत से बनी 16 किमी लंबी सड़क से ग्रामीणों का आवागमन सुगम हुआ है।।

सड़क के मायने

इस सड़क के बनने से क्षेत्र की आंतरिक सुरक्षा (वामपंथी अतिवाद से निपटने के लिये) और मजबूत हो गई है। क्षेत्र के गांव-गांव हमेशा और हर मौसम में एक-दूसरे से जुड़ गये हैं। क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इससे कामकाजी लोगों, कारोबारियों, मरीजों और आमजनों को आवागमन की बारहमासी सुविधा मिल गई है। हजारों राशनकार्ड धारियों और सैकडों स्कूली बच्चों के लिये यह सड़क बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

You Might Also Like

Uttarakhand News: शहीदों की यादें रहेंगी चिरस्थायी, आंदोलनकारी बलिदानियों की पैतृक गांवों में लगेंगी प्रतिमाएं: CM धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं……

Uttarakhand News: CM धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है गांधी जी का जीवन…..

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

रायगढ़ में विकास कार्यों की सौगात : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन का किया शिलान्यास, सामुदायिक भवन का लोकार्पण….

राज्यपाल रमेन डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई…..

October 7, 2024 October 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्षेत्र के विकास एवं बुनियादी सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिये सतत कार्य किये जा रहे हैं : वन मंत्री रावत क्षेत्र के विकास एवं बुनियादी सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिये सतत कार्य किये जा रहे हैं : वन मंत्री रावत
Next Article प्रवर्तकता और मिशन वात्सल्य कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का किया जाएगा चिन्हांकन प्रवर्तकता और मिशन वात्सल्य कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का किया जाएगा चिन्हांकन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दृश्यम 3 में अजय देवगन ने मोहनलाल को छोड़ा पीछे? कहानी और कोर्टरूम ड्रामा ने बढ़ाया सस्पेंस
दृश्यम 3 में अजय देवगन ने मोहनलाल को छोड़ा पीछे? कहानी और कोर्टरूम ड्रामा ने बढ़ाया सस्पेंस
मनोरंजन
रिहाना के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी महिला पर हत्या की कोशिश समेत 14 आरोप
मनोरंजन
हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म, भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड
हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म, भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड
खेल
भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल से पहले बड़ा अपडेट, मोहसिन नकवी नहीं होंगे मौजूद
भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल से पहले बड़ा अपडेट, मोहसिन नकवी नहीं होंगे मौजूद
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?