By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कशमकश की स्थिति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कशमकश की स्थिति

Last updated: 2024/10/07 at 8:45 AM
Share
5 Min Read
SHARE

भोपाल। प्रदेश भाजपा में नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कशमकश की स्थिति बनी हुई है। पार्टी के वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ नेता कयासों में जुटे हुए हैं। हालांकि संगठन स्तर पर नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चिंतन-मंथन बदस्तूर जारी है। यह बात अलग है कि अंतिम मोहर केन्द्रीय नेतृत्व की ही लगेगी। लेकिन रस्म अदायगी के चलते प्रदेश संगठन से फीड बैक तो लिया ही जाएगा। हालांकि मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत फिर लोकसभा में क्लीन स्वीप कर वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद माना जा रहा था कि उन्हें पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट में जगह मिल सकती है। लेकिन जातिगत समीकरण के कारण वीडी शर्मा पिछड़ गए। जेपी नड्डा के केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर कवायद तेज हो गई है।
राजनीतिक हलकों में प्रदेशाध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा चरम पर है। चूंकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल दो बार बढ़ाया जा चुका है। सदस्यता अभियान के बाद तत्काल नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर फैसला होना है। सूत्रों की माने तो मंथन के बाद जो नाम उभर कर सामने आए हैं, उनमें हेमंत खंडेलवाल, मुकेश चौधरी, कविता पाटीदार, सुमेर सिंह सोलंकी के अलावा भगवान दास सबनानी प्रमुख है। हेमंत खंडेलवाल बैतूल जिले से वर्तमान विधायक हैं एवं बैतूल की सामान्य सीट से सांसद भी रह चुके हंै। इसके अलावा खंडेलवाल भाजपा के कोषाध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं एवं वैश्य  समाज से आते हंै। मुकेश चौधरी की यदि बात की जाए तो वे पूर्व विधायक रहे हैं एवं वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। यदि ब्राह्मण वर्ग को पार्टी तरजीह देती है तो चौधरी के नाम पर चर्चा हो सकती है, क्योंकि चौधरी का टिकट भिंड जिले की मैहगांव सीट से काट दिया गया था। तब चौधरी ने बगावती तेवर नहीं दिखाए। उन्हें वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का वरदहस्त मिला हुआ है।
यदि महिला दावेदार की बात की जाए तो कविता पाटीदार का नाम सबसे ऊपर आता दिख रहा है। पाटीदार वर्तमान में राज्य सभा सदस्य हैं एवं पार्टी के बड़े कार्यक्रमों में मंच संचालन का दायित्व भी उन्हें समय-समय पर सौंपा जाता रहा है। जिसमें सबसे अहम जम्बूरी मैदान में में हुई प्रधानमंत्री मोदी की सभा का संचालन भी पाटीदार ने ही किया था। पाटीदार ओबीसी वर्ग से आती हंै। तीसरे दावेदार की बात की जाए तो वे भी राज्यसभा सदस्य हैं। यदि आदिवासी कार्ड पार्टी खेलती है तो सुमेर सिंह सोलंकी अहम दावेदार हैं। वहीं चौथें दावेदार भगवान दास सबनानी की संगठन में पकड़ मजबूत है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से विधायक हंै। लेकिन इनका एक माइनस पाइंट भी नजर आ रहा है कि उन्होंने 2008 में उमा भारती के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था। बहरहाल, सभी उम्मीदवारों की दावेदारी अपनी-अपनी जगह मजबूत दिखाई दे रही है। अब यह बात अलग है कि भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व किसके नाम पर मोहर लगाएगा।
भाजपा ने मप्र में जातिगत समीकरण का पूरा ध्यान रखा है। ओबीसी वर्ग से सीएम बनाया तो उप मुख्यमंत्री एससी और सामान्य वर्ग का दिया। मप्र की कैबिनेट में आदिवासी नेताओं को तवज्जो दी गई। जिसके बाद अब माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष एक बार फिर से सामान्य वर्ग का हो सकता है।  यदि संगठन स्तर पर ऐसा तय होता है तो बैतूल विधायक जो कि वैश्य समाज से आते है संगठन उन पर दांव लगा सकता है। यदि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को केंद्र में जगह नहीं मिली तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी कि उन्हें पुन: मप्रमें ही प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौप दी जाए।
वीडी शर्मा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वीडी शर्मा 5 सालों से प्रदेश अध्यक्ष हैं। मप्र विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन और फिर उसके बाद लोकसभा चुनाव में 100 फीसदी रिजल्ट देने के बाद संगठन में उनका कद बढ़ गया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि संगठन यदि वीडी शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष पद से रूखसत करता है तो उन्हें भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो केन्द्रीय नेतृत्व भी वीडी शर्मा के नाम पर मंथन कर रहा है। शर्मा के नाम पर संघ एवं भाजपा आलाकमान भी लगभग तैयार है।

You Might Also Like

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

Uttarakhand News: मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे CM धामी, आस्था और परंपरा के साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर जोर…..

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

October 7, 2024 October 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आरएसएस चीफ मोहन भागवत बोले-हिंदुओं को जाति, भाषा छोडक़र एकजुट होना चाहिए आरएसएस चीफ मोहन भागवत बोले-हिंदुओं को जाति, भाषा छोडक़र एकजुट होना चाहिए
Next Article  संयुक्त राष्ट्र बदलते वैश्विक परिदृश्य के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहा – विदेश मंत्री एस जयशंकर   संयुक्त राष्ट्र बदलते वैश्विक परिदृश्य के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहा – विदेश मंत्री एस जयशंकर 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
खेल
ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1
ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1
खेल
एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज
खेल
Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 700 अंक से ज्यादा टूटा
Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 700 अंक से ज्यादा टूटा
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?