By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हमास चीफ याह्या सिनवार भी मारा गया? इजरायल क्यों नहीं कर पा रहा यकीन, मोसाद को काम पर लगाया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

हमास चीफ याह्या सिनवार भी मारा गया? इजरायल क्यों नहीं कर पा रहा यकीन, मोसाद को काम पर लगाया…

Last updated: 2024/09/23 at 11:14 AM
Share
4 Min Read
हमास चीफ याह्या सिनवार भी मारा गया? इजरायल क्यों नहीं कर पा रहा यकीन, मोसाद को काम पर लगाया…
SHARE

हमास के पूर्ण खात्मे की कसम खाने के महज एक साल के भीतर ही इजरायली सेना ने दुश्मन की कमर तोड़ दी है।

Contents
सिनवार की मौत की अटकलेंशनिवार को हुआ था हमला

सैकड़ों हमास कमांडरों को मौत की नींद सुला दिया है। हमास चीफ इस्माइल हानियेह को भी ईरानी धरती में मार डाला।

अब खबर है कि इजरायली सेना ने गाजा में एक हवाई हमले के दौरान हमास के नए चीफ याह्या सिनवार को भी मौत के घाट उतार दिया है।

हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इजरायली मीडिया की रिपोर्ट है कि नेतन्याहू सरकार ने मोसाद समेत सभी खुफिया विभागों को इस काम पर लगा दिया है कि वे सिनवार की मौत कंफर्म करें।

इजरायली मीडिया सिनवार के अचानक लापता होने की घटना को उसके मारे जाने से जोड़ रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, पहले भी हवाई हमलों के काफी बाद तक सिनवार अंडरग्राउंड रहा और इजरायल को लगा कि सिनवार मारा गया।

इजरायली मीडिया टाइम्स ऑफ इजरायल ने रविवार की रिपोर्ट में कहा कि इजरायल इस संभावना की जांच कर रहा है कि हमास चीफ याह्या सिनवार की हाल ही में हुए हवाई हमले में मौत हो गई या नहीं? देश के अधिकारी इस संभावना की जांच कर रहे हैं कि हमास नेता याह्या सिनवार की मौत हो गई है, इसके लिए वे सैन्य खुफिया जानकारी का सहारा ले रहे हैं।

समाचार रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “वाल्ला समाचार साइट ने लिखा है कि शिन बेट ने रिपोर्ट को खारिज कर दिया है और उनका मानना ​​है कि सिनवार जीवित है।

जांच की जा रही खुफिया जानकारी के अनुसार सिनवार गाजा में आईडीएफ ऑपरेशन के दौरान मारा गया।” टाइम्स ऑफ इजराइल ने बताया कि सिनवार का इतिहास देखते हुए ऐसा लगता है कि वह मरा नहीं है, क्योंकि पिछले हमलों के बाद वह गायब हो गया था और उसकी मौत की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

सिनवार की मौत की अटकलें

सिनवार की मौत के बारे में अटकलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इजरायली पत्रकार बराक रविद ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि यरूशलम के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे यह पुष्टि हो सके कि हमास नेता की मौत हो चुकी है।

शनिवार को हुआ था हमला

शनिवार को फिलिस्तीनी अधिकारियों ने कहा था कि दक्षिणी गाजा शहर में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए। उधर, इजरायली सेना ने दावा किया कि हमला आतंकवादी समूह हमास के कमांड सेंटर को निशाना बनाकर किया गया था।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि उस जगह पर सिनवार भी छिपा हुआ था। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायली सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में गाजा में विस्थापित परिवारों को आश्रय देने वाले एक स्कूल में सात लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इज़रायली सेना ने कहा कि उसने आतंकवादियों को निशाना बनाया था।

The post हमास चीफ याह्या सिनवार भी मारा गया? इजरायल क्यों नहीं कर पा रहा यकीन, मोसाद को काम पर लगाया… appeared first on .

You Might Also Like

इजरायल में 20 लाख अरब नागरिकों की मौजूदगी क्यों बनी बड़ा मुद्दा? जानिए 78 साल पुरानी कहानी

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, तोहफे में मिली हनुमान चालीसा; भारतीयों के लिए दिया बड़ा संदेश?

OpenAI के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दर्ज, ChatGPT की मदद से पति को जहर देने की साजिश का आरोप

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव का ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी पर नहीं होगा असर, H-1B वीजा पर भी समझें पूरी रणनीति

अमेरिका में ट्रंप की पार्टी को बड़ा झटका, भारतीय वोटरों की भूमिका ने बढ़ाई चर्चा

September 23, 2024 September 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शंकराचार्य ने नहीं किए रामलला के दर्शन, बोले-राम मंदिर अभी अधूरा,  पूरा होने पर करूंगा दर्शन शंकराचार्य ने नहीं किए रामलला के दर्शन, बोले-राम मंदिर अभी अधूरा, पूरा होने पर करूंगा दर्शन
Next Article वेटिकन की तर्ज पर बनेगा एक अलग मुस्लिम देश, महिलाओं को भी पूरी आजादी का प्लान… वेटिकन की तर्ज पर बनेगा एक अलग मुस्लिम देश, महिलाओं को भी पूरी आजादी का प्लान…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं से लेकर अतिथि शिक्षकों तक को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात….
Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं से लेकर अतिथि शिक्षकों तक को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात….
राज्य
राज्य स्थापना दिवस पर गणेश जोशी ने शहीदों को किया नमन, आंदोलनकारियों का सम्मान।
राज्य स्थापना दिवस पर गणेश जोशी ने शहीदों को किया नमन, आंदोलनकारियों का सम्मान।
राज्य
स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पहुंचे धामी, पीएम मोदी बोले- विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड।
स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पहुंचे धामी, पीएम मोदी बोले- विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड।
राज्य
स्थापना दिवस पर धामी का बड़ा दांव, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात।
स्थापना दिवस पर धामी का बड़ा दांव, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात।
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?