By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-बलरामपुर में गंगा दशहरा पर उमड़े श्रद्धालु, हजारों दीयों से जगमगाई कन्हर नदी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Express News Today > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-बलरामपुर में गंगा दशहरा पर उमड़े श्रद्धालु, हजारों दीयों से जगमगाई कन्हर नदी
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में गंगा दशहरा पर उमड़े श्रद्धालु, हजारों दीयों से जगमगाई कन्हर नदी

Last updated: 2024/06/17 at 8:15 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़-बलरामपुर में गंगा दशहरा पर उमड़े श्रद्धालु, हजारों दीयों से जगमगाई कन्हर नदी
SHARE

बलरामपुर.

बलरामपुर रामानुजगंज में ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। गंगा दशहरा के अवसर पर नगर के मां महामाया मंदिर के समीप कन्हर नदी छठ घाट में कन्हर नदी में आरती करने के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड पड़ा। गंगा आरती में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक सुभाष जायसवाल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आर के पटेल, पार्षद अशोक जयसवाल शैलेश गुप्ता, एसपी निगम बड़ी संख्या में नगर वासी सम्मिलित हुए। गंगा दशहरा के साथ-साथ मां गायत्री जयंती भी धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर आप सब का उमड़े जन सैलाब इस बात का परिचायक है कि कन्हर नदी से आप सब का गहरा लगाव एवं आस्था है। यह नदी हम सबके लिए गंगा के सदृश्य है। जिस प्रकार मां गंगा उत्तर में बहती है उसी प्रकार कन्हर भी उत्तर दिशा में बहती है। कन्हर नदी का पानी उत्तर प्रदेश में सोन नदी में मिलता है और सोन नदी में जाकर गंगा में मिलती है। जिस प्रकार नगर को साफ सुथरा रखने में आप सब नगरवासी सहभागी बनते हैं उसी प्रकार से कन्हर नदी को भी साफ सुथरा रखने में आप सब की सहभागिता महत्वपूर्ण है। गंगा दशहरा आयोजन समिति के प्रमुख विकास दुबे ने कहा कि विगत देड दशकों से नगर में गंगा दशहरा का आयोजन होते आ रहा है साल दर साल आयोजन की भव्यता नगर वासियों के सहयोग से बढ़ते जा रही है आने वाले समय में गंगा दशहरा को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इस दौरान सुभाष केसरी, सुनील गुप्ता,अजय गुप्ता,मुकेश जायसवाल,प्रमोद कश्यप, विजय रावत , धर्म प्रकाश केशरी, आशीष गुप्ता, अंकित गुप्ता,अमित गुप्ता, महेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, निशांत गुप्ता, विनोद केसरी सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद का विवरण किया गया।

एक साथ नदी में जगमगा उठे हजारों दिए
गंगा दशहरा के आयोजन में सम्मिलित होने हजारों की संख्या में महिलाएं छठ घाट पहुंची थी सभी महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना के लिए दिया भी लाया गया था जब आरती के पश्चात नदी में दीप प्रज्वलन हुआ तो एक साथ हजारों दिनों से पूरा छठ घाट जगमगा उठा हजारों दिनों के एक साथ जलने से अद्भुत दृश्य छठ घाट में देखने को मिला।

विधि-विधान से कराया पूजा
गंगा दशहरा एवं मां गायत्री जयंती के अवसर पर विधि विधान से नगर पुजारी नंदू पांडे के नेतृत्व में महामाया मंदिर के मुख्य पुजारी जितेंद्र पांडे, शिव मंदिर के पुजारी श्याम कुशल पांडे, दामोदर मिश्रा, विनय पांडे सहीत अन्य पुजारी के दल ने विधि विधान से शंख ध्वनि के बीच गंगा दशहरा के अवसर पर एवं मां गायत्री जयंती के अवसर पर अनुष्ठान पूर्ण कराया।

You Might Also Like

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

June 17, 2024 June 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ के वनमंत्री ने लगाई मुहर, सुकमा-बीजापुर-नारायणपुर के तेंदूपत्ता संग्राहकों अब नकद भुगतान छत्तीसगढ़ के वनमंत्री ने लगाई मुहर, सुकमा-बीजापुर-नारायणपुर के तेंदूपत्ता संग्राहकों अब नकद भुगतान
Next Article छत्तीसगढ़-दुर्ग में परिणय सूत्र में बंधे 250 दिव्यांग जोड़े, सीएम विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद छत्तीसगढ़-दुर्ग में परिणय सूत्र में बंधे 250 दिव्यांग जोड़े, सीएम विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?