By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखंड में सड़क, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को मिलेगी गति, 218 करोड़ मंजूर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

उत्तराखंड में सड़क, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को मिलेगी गति, 218 करोड़ मंजूर

News Desk
Last updated: 2026/10/14 at 9:39 PM
News Desk
Share
3 Min Read
उत्तराखंड में सड़क, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को मिलेगी गति, 218 करोड़ मंजूर
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क निर्माण, पर्यटन सुविधाओं के विकास, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्यों के लिए विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 13.48 करोड़ रुपये और 21 अशासकीय महाविद्यालयों के कार्मिकों के वेतन आदि के भुगतान के लिए 77.69 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में संपर्क मार्गों के निर्माण, पर्यटक आवास गृहों के सुधारीकरण और धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं के विकास के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में ग्रामसभा दर के आंतरिक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 93.08 लाख रुपये मंजूर किए हैं। वहीं, पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भूमिया मंदिर गैंठन से काल्सिन मंदिर होते हुए खूनी गांव तक सड़क निर्माण के प्रथम चरण के लिए 92.32 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित शिव मंदिर अंजनिया में सौंदर्यीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे मंदिर परिसर में सुविधाओं के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर सुधरेंगी पर्यटन सुविधाएं
बागेश्वर जिले में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक मार्ग पर स्थित फुरकिया पर्यटक आवास गृह की मरम्मत और सुधारीकरण के लिए 4.44 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह कदम क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बाढ़ नियंत्रण के कार्यों को भी मंजूरी
पौड़ी जिले में सतपुली बैराज के निर्माण की पुनरीक्षित लागत में शामिल स्लोप प्रोटेक्शन कार्यों के लिए 4.89 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा शारदा (काली) नदी में फ्लड प्लेन जोनिंग के लिए 47.31 लाख रुपये की कंसल्टेंसी को भी मंजूरी दी गई है। इन कार्यों का उद्देश्य नदी क्षेत्र के प्रबंधन और बाढ़ से जुड़े जोखिमों को कम करने के प्रयासों को मजबूती देना है।
नौ सड़क परियोजनाओं के लिए 288.41 करोड़
केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के तहत स्वीकृत नौ कार्यों के लिए 288.41 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के लिए पहली किस्त के रूप में 115.36 करोड़ रुपये जारी करने का अनुमोदन भी किया गया है। इन स्वीकृतियों से प्रदेश में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने और विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

You Might Also Like

भाजपा के दो दिवसीय संगठनात्मक वर्ग में चुनावी रणनीति पर मंथन, बीएल संतोष समेत वरिष्ठ नेता मौजूद

रायगढ़ के ग्राम रियापाली में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

रायगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम केसाईपाली में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन…..

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता….

छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026-

News Desk October 14, 2026 October 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता…. छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता….
Next Article रायगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम केसाईपाली में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन….. रायगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम केसाईपाली में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एलॉन मस्क के आरोपों पर सुनील मित्तल का करारा जवाब! स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर छिड़ी बहस
एलॉन मस्क के आरोपों पर सुनील मित्तल का करारा जवाब! स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर छिड़ी बहस
व्यापार
तेल-गैस संकट का खतरा फिर बढ़ा! सऊदी अरब पर हमलों की आशंका से कच्चे तेल में उछाल, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
तेल-गैस संकट का खतरा फिर बढ़ा! सऊदी अरब पर हमलों की आशंका से कच्चे तेल में उछाल, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
व्यापार
ट्रंप को पति कह बैठीं नई प्रेस सेक्रेटरी, फिर खुद ही बोलीं- ‘ओह, ये अच्छा था!
ट्रंप को पति कह बैठीं नई प्रेस सेक्रेटरी, फिर खुद ही बोलीं- ‘ओह, ये अच्छा था!
विदेश
भाजपा के दो दिवसीय संगठनात्मक वर्ग में चुनावी रणनीति पर मंथन, बीएल संतोष समेत वरिष्ठ नेता मौजूद
भाजपा के दो दिवसीय संगठनात्मक वर्ग में चुनावी रणनीति पर मंथन, बीएल संतोष समेत वरिष्ठ नेता मौजूद
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?