By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: G7 से इतर PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति की मुलाकात, रक्षा सहयोग बढ़ाने और मेक इन इंडिया पर बात…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

G7 से इतर PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति की मुलाकात, रक्षा सहयोग बढ़ाने और मेक इन इंडिया पर बात…

Last updated: 2024/06/15 at 10:35 AM
Share
4 Min Read
G7 से इतर PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति की मुलाकात, रक्षा सहयोग बढ़ाने और मेक इन इंडिया पर बात…
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जी7 शिखर सम्मेलन से इतर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की है।

दोनों नेताओं ने आपसी रक्षा सहयोग बढ़ाने और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को गति देने पर सहमति जताई है।

इसके साथ ही दोनों नेताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि स्थिर वैश्विक व्यवस्था के लिए मजबूत द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी महत्वपूर्ण है। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की।

इटली के अपुलिया में हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले नेताओं में इमैनुअल मैक्रों सबसे पहले नेता रहे।

उनके अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भी प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की और अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं।

बता दें कि फ्रांस यूरोप में भारत का सबसे करीबी रणनीतिक साझेदार है। रक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं।

फिलहाल भारत नौसेना के लिए 26 राफेल जेट खरीदने के लिए फ्रांस के साथ बातचीत कर रहा है। इससे पहले 2016 में भारत ने 7.87 बिलियन यूरो के सौदे में भारतीय वायु सेना के लिए 36 राफेल जेट खरीदे थे।

दोनों नेताओं की इस अहम मुलाकात पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने ‘मेक इन इंडिया’ पर ज्यादा ध्यान देने के साथ ही रणनीतिक रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति जताई है। 

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बातचीत की है और इस बात पर जोर दिया कि भारत और फ्रांस आपसी विश्वसनीय रणनीतिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की भी समीक्षा की, जिसमें “होरिजॉन 2047” रोडमैप और हिंद-प्रशांत रोडमैप पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात के दौरान अगले महीने होने वाले पेरिस ओलंपिक के आयोजन के लिए उन्हें शुभकामनायें दीं। पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी में किया जायेगा। मोदी ने मैक्रों से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैंने अगले महीने शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक की मेजबानी के लिए उन्हें शुभकामनायें दीं। ’’

इस महीने के शुरू में लगातार तीसरी बार शपथ लेने के बाद मोदी अपने पहले विदेश दौरे पर हैं। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात जनवरी में हुई थी, जब फ्रांस के राष्ट्रपति भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे।

करीब 100 भारतीय खिलाड़ियों ने अभी तक ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है और इस महीने के अंत तक इसमें इजाफा होने की उम्मीद है। भारतीय दल में 21 निशानेबाज शामिल होंगे।

भारत ने ओलंपिक खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले चरण में किया था जो तोक्यो में 2021 में कराये गये थे।

भारत ने भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के ट्रैक एवं फील्ड में ऐतिहासिक पहले स्वर्ण पदक की बदौलत सात पदक जीते थे। चोपड़ा पेरिस में भी प्रबल दावेदार होंगे।

The post G7 से इतर PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति की मुलाकात, रक्षा सहयोग बढ़ाने और मेक इन इंडिया पर बात… appeared first on .

You Might Also Like

India की पहली Bullet Train अगले साल दौड़ेगी, रेलवे ने वीडियो जारी कर किया कन्फर्म

इस रविवार खुले रहेंगे बैंक, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?

IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट

Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन का खतरा, आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

June 15, 2024 June 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मानसून पर आया अपडेट, दो दिनों में बढ़ने वाली है बारिश की गतिविधि, चार डिग्री गिरेगा तापमान मानसून पर आया अपडेट, दो दिनों में बढ़ने वाली है बारिश की गतिविधि, चार डिग्री गिरेगा तापमान
Next Article IIT खड़गपुर के छात्र फैजान की हुई थी हत्या, दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुल गई पुलिस की भी पोल… IIT खड़गपुर के छात्र फैजान की हुई थी हत्या, दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुल गई पुलिस की भी पोल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

भाजपा के नए प्रभारी-सह प्रभारी 25 सितंबर को दून में, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल
भाजपा के नए प्रभारी-सह प्रभारी 25 सितंबर को दून में, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल
राज्य
पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
राज्य
पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
राज्य
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणीन्द्रनाथ शर्मा को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणीन्द्रनाथ शर्मा को मिली जिम्मेदारी
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?