By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली

News Desk
Last updated: 2026/09/24 at 4:37 PM
News Desk
Share
3 Min Read
पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
SHARE

दीपावली से पहले उत्तराखंड में बिजली की मांग और उपलब्धता के बीच अंतर बढ़ गया है। खासकर शाम के पीक आवर्स में बिजली संकट ज्यादा गहरा रहा है। पावर एक्सचेंज में करीब 10 रुपये प्रति यूनिट तक कीमत चुकाने के बावजूद राज्य को जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। पीक समय में करीब 350 मेगावाट तक की कमी के चलते कई क्षेत्रों में कटौती करनी पड़ रही है।
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के अनुसार, बिजली संकट की प्रमुख वजह जलविद्युत उत्पादन में कमी है। सितंबर में यूजेवीएनएल से पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में औसतन करीब 170 मेगावाट कम बिजली मिल रही है। नदियों में जल प्रवाह घटने के कारण पीक आवर्स में जलविद्युत उत्पादन करीब 1094 मेगावाट से घटकर 912 मेगावाट रह गया है।
केंद्रीय परियोजनाओं से भी घटा उत्पादन
केंद्रीय जलविद्युत परियोजनाओं से भी करीब 90 मेगावाट कम बिजली मिल रही है। वहीं, टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट की दो इकाइयां तकनीकी कारणों से बंद हैं। इससे पीक आवर्स में करीब 100 मेगावाट बिजली की उपलब्धता प्रभावित हुई है।
दूसरी ओर, देशभर में बारिश के कारण कोयले की आपूर्ति प्रभावित होने से कोयला आधारित बिजली संयंत्रों का उत्पादन भी दबाव में है। इसका असर बिजली की उपलब्धता पर पड़ रहा है। ऐसे में पावर एक्सचेंज से अतिरिक्त बिजली खरीदकर कमी पूरी करने का विकल्प भी सीमित हो गया है।
एक्सचेंज से भी सीमित मिल रही बिजली
यूपीसीएल के अनुसार, पीक आवर्स में पावर एक्सचेंज से राज्य की कुल जरूरत के मुकाबले केवल एक से दो प्रतिशत अतिरिक्त बिजली ही मिल पा रही है। बाजार में पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं होने के कारण अधिक कीमत चुकाने के बावजूद मांग के अनुरूप बिजली जुटाना चुनौती बना हुआ है।
49.50 हर्ट्ज तक गिर रही ग्रिड फ्रीक्वेंसी
शाम के पीक समय में ग्रिड फ्रीक्वेंसी करीब 49.50 हर्ट्ज तक गिर रही है। इसके चलते एनआरएलडीसी ने निर्धारित सीमा से अधिक बिजली लेने यानी ओवरड्रॉल पर भी अंकुश लगाया है। ऐसे में यूपीसीएल के पास बिजली खरीदने के लिए संसाधन होने के बावजूद पीक समय में बाजार से पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
केंद्र से मांगी 100 से 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली
यूपीसीएल के एमडी पीसी ध्यानी ने बताया कि राज्य की जरूरत को देखते हुए केंद्र से अलग-अलग महीनों के लिए 100 से 400 मेगावाट तक अतिरिक्त बिजली की मांग की गई है। विभाग का प्रयास है कि उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर मांग और आपूर्ति के अंतर को कम किया जा सके।

You Might Also Like

भाजपा के नए प्रभारी-सह प्रभारी 25 सितंबर को दून में, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल

पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली

उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणीन्द्रनाथ शर्मा को मिली जिम्मेदारी

80% सब्सिडी से पहाड़ में बढ़ी ‘मीठी क्रांति’, मधुमक्खी पालन से किसानों की बढ़ी कमाई

ऋषिकेश में फिर शुरू हुआ रिवर राफ्टिंग का रोमांच, जानें नई रेट लिस्ट

News Desk September 24, 2026 September 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणीन्द्रनाथ शर्मा को मिली जिम्मेदारी उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणीन्द्रनाथ शर्मा को मिली जिम्मेदारी
Next Article पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

भाजपा के नए प्रभारी-सह प्रभारी 25 सितंबर को दून में, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल
भाजपा के नए प्रभारी-सह प्रभारी 25 सितंबर को दून में, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल
राज्य
पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
राज्य
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणीन्द्रनाथ शर्मा को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणीन्द्रनाथ शर्मा को मिली जिम्मेदारी
राज्य
80% सब्सिडी से पहाड़ में बढ़ी ‘मीठी क्रांति’, मधुमक्खी पालन से किसानों की बढ़ी कमाई
80% सब्सिडी से पहाड़ में बढ़ी ‘मीठी क्रांति’, मधुमक्खी पालन से किसानों की बढ़ी कमाई
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?