By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली में पानी पर पहरा, पुलिस कर रही पेट्रोलिंग अब टैंकर माफियाओं की खैर नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

दिल्ली में पानी पर पहरा, पुलिस कर रही पेट्रोलिंग अब टैंकर माफियाओं की खैर नहीं

Last updated: 2024/06/13 at 7:00 PM
Share
2 Min Read
दिल्ली में पानी पर पहरा, पुलिस कर रही पेट्रोलिंग अब टैंकर माफियाओं की खैर नहीं
SHARE

नई दिल्ली । करीब डेढ़ महीने से दिल्ली में जारी भीषण गर्मी की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों के लोग गंभीर पानी संकट से जूझ रहे हैं। इस मसले को लेकर बीजेपी और आप नेताओं के बीच सियासी तकरार भी जारी है। इस बीच खबर सामने आई थी कि मुनक नहर से टैंकर माफिया पानी चोरी कर दिल्ली सरकार को चूना लगा रहे हैं। इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पुलिस को आदेश दिया है कि वो मुनक नहर की पेट्रोलिंग करेंगे और पानी की चोरी रोके। दिल्ली के एलजी के आदेश पर पुसिल ने हरियाणा सरकार द्वारा मुनक नहर में छोड़े गए पानी की सख्त पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। पुलिस यह कदम एलजी की ओर से दिल्ली पुलिस को नहरों की रखवाली का आदेश मिलने के बाद उठाया है। दिल्ली पुलिस ने मुनक नहर के पास बड़ा बंदोबस्त लगाया है और वहां पर दिल्ली पुलिस लगातार मुनादी भी करवा रही है।दिल्ली पुलिस का कहना है कि अगर किसी को मुनक नहर से पानी चोरी करते हुए पाया गया तो पुलिस नियमानुसार कार्यवाही करेगी। बता दें कि प्रचंड गर्मी के बीच द्वारका, वसंत कुंज, महरौली, उत्तम नगर, नजफगढ़, मुंगेशपुर, अलीपुर, कंझावला, ओखला, बदरपुर, सोनिया विहार, करावल नगर, मयूर विहार, अशोक नगर, करोल बाग, आदर्श नगर, देवनगर, विकास नगर सहित दर्जनों इलाकों में पानी संकट से लोग जूझ रहे हैं। इस मसले पर दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में एक मामला भी लंबित है।  इस मामले में दिल्ली के जल मंत्री आतिशी का कहना है कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली के हिस्से के पानी में कटौती कर दी है। दिल्ली को पानी कम दिया जा रहा है। ऐसा बीजेपी नेताओं के इशारे पर हो रहा है। जबकि दिल्ली के लोग भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।

You Might Also Like

भाजपा के दो दिवसीय संगठनात्मक वर्ग में चुनावी रणनीति पर मंथन, बीएल संतोष समेत वरिष्ठ नेता मौजूद

रायगढ़ के ग्राम रियापाली में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

रायगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम केसाईपाली में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन…..

उत्तराखंड में सड़क, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को मिलेगी गति, 218 करोड़ मंजूर

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता….

June 13, 2024 June 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शेयर बाजार तेजी के साथ बंद शेयर बाजार तेजी के साथ बंद
Next Article चांदनी चौक इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां; मार्केट में अफरा-तफरी चांदनी चौक इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां; मार्केट में अफरा-तफरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अंकिता भंडारी केस: राहुल-प्रियंका ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
अंकिता भंडारी केस: राहुल-प्रियंका ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
देश
फ्लाईदुबई घटना के बाद बड़ा फैसला, 31 देशों के क्रू पर इजरायल की रोक
फ्लाईदुबई घटना के बाद बड़ा फैसला, 31 देशों के क्रू पर इजरायल की रोक
विदेश
अब जन्म से मिलेगी दिव्यांग पेंशन, योजनाओं के नाम भी बदलेंगे
अब जन्म से मिलेगी दिव्यांग पेंशन, योजनाओं के नाम भी बदलेंगे
देश
विजयवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय सरस मेला
विजयवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय सरस मेला
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?