By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPL से पहले CSK-SRH के बीच बड़ा ट्रेड, 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

IPL से पहले CSK-SRH के बीच बड़ा ट्रेड, 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली

News Desk
Last updated: 2026/11/05 at 7:45 PM
News Desk
Share
3 Min Read
IPL से पहले CSK-SRH के बीच बड़ा ट्रेड, 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SHARE

नई दिल्ली
आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने गुरुवार को दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच हुए चार खिलाड़ियों के इस अदला-बदली समझौते पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी। इस सौदे के तहत दो तूफानी ऑलराउंडर चेन्नई का हिस्सा बने हैं, तो वहीं दो घातक तेज गेंदबाज हैदराबाद की टीम में शामिल हुए हैं।

दो खिलाड़ियों की सीएसके में एंट्री
इस ट्रेड डील के तहत इंग्लैंड के आक्रामक ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स अब पीली जर्सी यानी चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते नजर आएंगे। लिविंगस्टोन को आईपीएल 2025 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन अब वे 6 करोड़ रुपये की घटी हुई फीस पर सीएसके में शामिल हुए हैं। लिविंगस्टोन का पिछला सीजन हैदराबाद के लिए कुछ खास नहीं रहा था और उन्हें केवल दो मुकाबलों में खेलने का मौका मिला था।

एक भी मैच नहीं खेल पाए एडवर्ड्स
दूसरी ओर, 3 करोड़ रुपये की फीस पर चेन्नई का रुख करने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जैक एडवर्ड्स पिछले सीजन हैदराबाद की तरफ से एक भी मैच नहीं खेल सके थे। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट को उम्मीद है कि ये दोनों ऑलराउंडर टीम के मध्यक्रम और ऑलराउंड विभाग को काफी मजबूती प्रदान करेंगे।

खलील अहमद और नाथन एलिस हैदराबाद में
सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे की बात करें तो उन्हें इस ट्रेड से दो बेहतरीन तेज गेंदबाज मिले हैं खलील अहमद और नाथन एलिस। दिलचस्प बात यह है कि पिछले सीजन में ये दोनों ही गेंदबाज चोटों से जूझने के कारण अधिकांश समय मैदान से दूर रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था लेकिन सीजन शुरू होने से ठीक पहले वे हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद के लिए यह एक तरह से घर वापसी जैसा है। खलील 2018 से 2021 के बीच पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए केवल पांच मैच खेलने के बाद वे जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हो गए थे। अब हैदराबाद की टीम में लौटकर वे अपने पुराने अनुभव से टीम की तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

You Might Also Like

मिजोरम के चिन्मय सुतार ने तोड़ा 103 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, शुरुआती 5 पारियों में बनाए 834 रन

वनडे में रन चेज के किंग बने विराट कोहली, सचिन और जयसूर्या को छोड़ा पीछे

विराट कोहली का जन्मदिन आज, जानिए अनुष्का शर्मा के साथ कैसी है उनकी लव लाइफ

विराट कोहली ने रचा इतिहास, SENA देशों में महारिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक से भारत की जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

News Desk November 5, 2026 November 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सोना-चांदी के भाव में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, गिरावट का इंतजार करने वालों को लगा झटका सोना-चांदी के भाव में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, गिरावट का इंतजार करने वालों को लगा झटका
Next Article 6 राज्यों में शुरू होगा SSR अभियान, 21 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट 6 राज्यों में शुरू होगा SSR अभियान, 21 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राहुल गांधी की रैली से नदारद रहने पर बड़ा एक्शन, यूथ कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता सस्पेंड
राहुल गांधी की रैली से नदारद रहने पर बड़ा एक्शन, यूथ कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता सस्पेंड
राजनीती
6 राज्यों में शुरू होगा SSR अभियान, 21 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
6 राज्यों में शुरू होगा SSR अभियान, 21 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
देश
सोना-चांदी के भाव में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, गिरावट का इंतजार करने वालों को लगा झटका
सोना-चांदी के भाव में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, गिरावट का इंतजार करने वालों को लगा झटका
व्यापार
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?