By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 4 दिन में सेंसेक्स 4,000 अंक उछला, शेयर बाजार की तेजी के पीछे क्या हैं 5 बड़े कारण?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

4 दिन में सेंसेक्स 4,000 अंक उछला, शेयर बाजार की तेजी के पीछे क्या हैं 5 बड़े कारण?

News Desk
Last updated: 2026/11/03 at 7:56 PM
News Desk
Share
7 Min Read
4 दिन में सेंसेक्स 4,000 अंक उछला, शेयर बाजार की तेजी के पीछे क्या हैं 5 बड़े कारण?
SHARE

मुंबई 

शेयर मार्केट में इन दि‍नों रौनक है. होर्मुज का टेंशन वहीं है, तेल की कीमतें अभी भी 100 के आसपास हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप के मनमानी फैसले सामने हैं, फ‍िर भी सेंसेक्‍स उड़ान भर रहा है. उड़ान ऐसी वैसी नहीं, 4 द‍िन में भारतीय शेयर बाजार ने 4000 से ज्‍यादा अंकों की छलांग लगाई है. सोमवार के बाद मंगलवार को भी बाजार 1200 प्‍वाइंट से ज्‍यादा उछला. वहीं, निफ्टी भी 275 पॉइंट उछलकर 23,716 पर आ गया. 8 सितंबर 2026 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब निफ्टी ने 23,700 का आंकड़ा पार किया है. आख‍िर ये पैसा आ कहां से रहा है? क्‍या ये तेजी ट‍िकाऊ है?

बाजार में अचानक आई इस तेजी के पीछे कोई एक वजह नहीं. कई अच्छी खबरों ने मिलकर यह माहौल बनाया है. एक ओर क्रूड के रेट 8 फीसदी नीचे आ गए हैं. तो दूसरी ओर अमेर‍िका- चीन में एआई का बबल फूटने से भारतीय आईटी कंपन‍ियों की चांदी है. प‍िटने के बाद व‍िदेशी न‍िवेशक अब भारत की ओर रुख कर रहे हैं. सरकार भी उनके ल‍िए रास्‍ता आसान कर रही है. खुद व‍ित्‍तमंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने संकेत द‍िया क‍ि कैप‍िटल गेन टैक्‍स खत्‍म क‍िया जा सकता है. नतीजा, व‍िदेशी न‍िवेश भारत लौटने लगे हैं. चंद द‍िनों में विदेशी न‍िवेशकों ने 2.28 बिलियन डॉलर भारतीय मार्केट में लगाए हैं. हम आपको उन सारे फैक्‍टर के बारे में बता रहे हैं, ज‍िनका इंम्‍पैक्‍ट शेयर मार्केट पर हुआ है। 

    सस्ता कच्चा तेल
    शेयर बाजार के लिए सबसे बड़ी संजीवनी बनकर आया है कच्चा तेल. मंगलवार को कच्चे तेल के दाम अचानक 8 फीसदी तक नीचे आ गए. एक्‍सपर्ट के मुताबिक- कारोबार‍ियों को लग रहा क‍ि यूएस म‍िडटर्म इलेक्‍शन के बाद ट्रंप ईरान पर कोई बड़ा एक्‍शन नहीं लेंगे. कतर दोनों देशों के बीच बातचीत करवा रहा है. इससे शांत‍ि की उम्‍मीद बंधी है. बाजार को लगता है क‍ि तेल सस्ता होगा तो भारत में महंगाई कम होगी, और महंगाई कम होगी तो बाजार का झूमना तय है। 

    एआई का बुलबुला फूटा
    पिछले कुछ सालों से पूरी दुनिया में ‘AI’ यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का खूब हो हल्‍ला था. चीन अमेर‍िका और यूरोप के निवेशकों ने एआई के नाम पर आंख मूंदकर पैसा लगाया. उन्हें लगा कि यह तकनीक रातों-रात सब कुछ बदल देगी. लेकिन अब यह एआई का गुब्बारा फूटता हुआ नजर आ रहा है. लोगों को समझ आ रहा है कि हर काम सिर्फ मशीनों या एआई के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता. एआई का यह तिलिस्म टूटने का सबसे बड़ा फायदा भारत की आईटी कंपनियों को हो रहा है. विदेशी कंपनियों का भरोसा अब वापस भारत की उन मजबूत कंपनियों पर लौट रहा है जो सालों से उनका काम संभाल रही हैं. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार भी मानते हैं कि एआई ट्रेड का कमजोर होना भारतीय बाजार की इस ताजा रैली को और तेज कर रहा है। 

    विदेशी सेठों की वापसी और आईपीओ का क्रेज
    शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) जमकर खरीदारी कर रहे हैं. अकेले मंगलवार को उन्‍होंने 3,114 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का निवेश किया. ट्रस्टलाइन होल्डिंग्स के संस्थापक अरुणगिरी एन ने बताया क‍ि अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने भले ही पुराने शेयरों से 5 अरब डॉलर निकाल लिए हों, लेकिन उन्होंने नई कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाना बंद नहीं किया. 23 अक्टूबर तक उन्होंने आईपीओ में करीब आधा अरब डॉलर का निवेश किया. इसका सीधा मतलब है कि विदेशी लोगों को भारत की नई कंपनियों पर पूरा भरोसा है। 

    कैपिटल गेन टैक्स खत्म होने की सुगबुगाहट
    एक और खबर ने बाजार को हवा दी. शेयर बाजार से होने वाले मुनाफे पर जो कैपिटल गेन टैक्स लगता है, उसके खत्म होने के आसार दिख रहे हैं. टैक्स का हटना निवेशकों के लिए वैसा ही है जैसे किसानों की फसल पर लगने वाला लगान माफ कर दिया जाए. अगर ये टैक्स खत्म होता है, तो निवेशकों की जेब में सीधा मुनाफा जाएगा, जिससे वो बाजार में और ज्‍यादा पैसा लगाएंगे। 

    मजबूत रुपया और कंपनियों की मोटी कमाई
    जब कच्चा तेल सस्ता होता है और बाहर से डॉलर देश में आता है, तो हमारा रुपया मजबूत होने लगता है. विदेशी बाज़ार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 94.72 पर पहुंच गया है. रुपया मज़बूत होने से देश को बाहर से सामान मंगाने में कम पैसा खर्च करना पड़ता है. इसके अलावा, भारत की अपनी कंपनियां भी बेहतरीन मुनाफा कमा रही हैं. जब कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे आते हैं, तो उनके शेयर भी भागते हैं. रिलायंस जैसी विशाल कंपनी के शेयर में एक ही दिन में 11.6 फीसदी का उछाल देखा गया, जो कि बहुत दुर्लभ बात है. इसी तरह, मैरिको नाम की कंपनी का शेयर 4.5 फीसदी चढ़ गया क्योंकि कच्चा नारियल (कोपरा) सस्ता होने से कंपनी का मुनाफा बढ़ गया और बाज़ार में उनके उत्पादों की मांग भी अच्छी रही। 

एक्‍सपर्ट टेक- क्‍या यह तेजी ट‍िकाऊ है?
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर बाजार ने मनीकंट्रोल से बातचीत में बाजार की इस चाल को समझाया. उन्‍होंने कहा, निफ्टी ने बहुत मजबूती के साथ शुरुआत की और 23,582 के आंकड़े को पार कर लिया. यह दिखाता है कि बाजार के अंदरूनी हालात सुधर रहे हैं. अगर बाजार में खरीदारी ऐसे ही चलती रही और निफ्टी 23,600 के ऊपर टिका रहा, तो यह जल्द ही 23,800 से 24,000 की मंज‍िल तय कर सकता है. गिरावट की स्थिति में बाजार के लिए 23,500 से 23,450 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट जोन का काम करेगा. अगर कोई बुरी खबर नहीं आती है और बाज़ार इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तो तेजी का यह दौर आगे भी जारी रहेगा। 

 

You Might Also Like

चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8,000 हुई सस्ती; सोना भी लुढ़का

कार बाजार में Maruti का दबदबा कायम, Tata ने मारी बाजी! देखें टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट

रिलायंस का मार्केट कैप पहली बार ₹17 लाख करोड़ के पार, 6 साल में सबसे बड़ी तेजी

मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

मारुति की सबसे सस्ती 7-सीटर का जलवा, अक्टूबर में 13,720 लोगों ने खरीदी Eeco

News Desk November 3, 2026 November 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8,000 हुई सस्ती; सोना भी लुढ़का चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8,000 हुई सस्ती; सोना भी लुढ़का
Next Article एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा— विकसित भारत के निर्माण में युवा इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और नवाचारकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण…. एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा— विकसित भारत के निर्माण में युवा इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और नवाचारकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मसूरी में 1500 वाहनों की पार्किंग की तैयारी, 42 स्थल चिह्नित।
मसूरी में 1500 वाहनों की पार्किंग की तैयारी, 42 स्थल चिह्नित।
राज्य
अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा: मंत्री राजेश अग्रवाल…..
अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा: मंत्री राजेश अग्रवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित….
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?