By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मारुति की सबसे सस्ती 7-सीटर का जलवा, अक्टूबर में 13,720 लोगों ने खरीदी Eeco
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

मारुति की सबसे सस्ती 7-सीटर का जलवा, अक्टूबर में 13,720 लोगों ने खरीदी Eeco

News Desk
Last updated: 2026/11/02 at 10:27 AM
News Desk
Share
3 Min Read
मारुति की सबसे सस्ती 7-सीटर का जलवा, अक्टूबर में 13,720 लोगों ने खरीदी Eeco
SHARE

नई दिल्ली
भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी की कारों को ताबड़तोड़ ग्राहक मिल रहे हैं। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2026 की बात करें तो वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कही जाने वाली ईको को 13,720 लोगों ने खरीदा। जबकि ठीक एक साल पहले यानी सितंबर, 2026 में यह आंकड़ा 13,537 यूनिट था। दूसरी ओर FY2026-27 में जनवरी से अक्टूबर के बीच मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) को 87,174 लोगों ने खरीदा है। आइए जानते हैं मारुति ईको के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

कुछ ऐसी दिखती है ईको
मारुति सुजुकी ईको का केबिन काफी ऊंचा और बड़ा है, जिसमें पैसेंजर्स के लिए शानदार हेडरूम और लेगरूम मिलता है। फीचर्स की बात करें तो टूर वी में एक मॉडर्न डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्युअल-टोन इंटीरियर थीम, फ्रंट केबिन लैंप और आरामदायक सफर के लिए दमदार एसी (AC) व हीटर का ऑप्शन दिया गया है। यह गाड़ी 5-सीटर और 7-सीटर ऑप्शंस में आती है, जो बड़े परिवारों या ज्यादा सवारियों को बिठाने के लिए एकदम बेस्ट है।

शानदार है कार का पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो ईको में मारुति सुजुकी का एडवांस्ड 1.2-लीटर के-सीरीज (K-Series) डुअल जेट इंजन दिया गया है। यह इंजन पेट्रोल मोड पर लगभग 80.76bhp की पावर और 104.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसके फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी (CNG) वैरिएंट में यही इंजन करीब 71.65bhp की पावर और 95Nm का टॉर्क डिलीवर करता है। इस कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जो शहर के भारी ट्रैफिक से लेकर घुमावदार रास्तों और हाइवे पर ड्राइविंग को काफी स्मूथ बनाता है।

माइलेज भी 26 किमी से ज्यादा
इसका पेट्रोल वैरिएंट 19.71 किमी प्रति लीटर का बेहतरीन माइलेज देता है, जो इस साइज की गाड़ी के लिए काफी अच्छा है। वहीं, जो लोग रोज की रनिंग कॉस्ट को और भी कम करके ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, उनके लिए इसका सीएनजी वैरिएंट सबसे मुफीद है। यह 26.78 किमी प्रति किलोग्राम का जबरदस्त माइलेज निकाल कर देता है। कम मेंटेनेंस और भारी फ्यूल सेविंग के चलते यह गाड़ी ट्रैवल और कैब बिजनेस करने वालों की पहली पसंद बनी हुई है।

सेफ्टी भी है दमदार
सेफ्टी के लिहाज से ईको में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी (EBD) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे जरूरी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो मारुति सुजुकी ईको की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.28 लाख से शुरू होकर 6.46 लाख रुपये तक जाती है।

You Might Also Like

मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

अक्टूबर में GST कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, 22.9% उछाल के साथ सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़

1 नवंबर से महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर 10 रुपये महंगा

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

Tata ला रही नई Kuno SUV, दमदार फीचर्स के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में मचेगी हलचल

News Desk November 2, 2026 November 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इजराइल में सरकार गठन पर संकट, नए चुनाव टालने के लिए राष्ट्रपति हर्जोग ने की सभी दलों से अपील इजराइल में सरकार गठन पर संकट, नए चुनाव टालने के लिए राष्ट्रपति हर्जोग ने की सभी दलों से अपील
Next Article होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 48 घंटे का अल्टीमेटम, रखीं कई शर्तें होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 48 घंटे का अल्टीमेटम, रखीं कई शर्तें
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ईरान का ब्रिटेन पर बड़ा एक्शन, रॉयल नेवी और एयरफोर्स को आतंकी संगठन घोषित किया, MI6 को बताया दुश्मन
ईरान का ब्रिटेन पर बड़ा एक्शन, रॉयल नेवी और एयरफोर्स को आतंकी संगठन घोषित किया, MI6 को बताया दुश्मन
विदेश
Uttarakhand Weather: बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान, सर्द हवाओं से बढ़ी कंपकंपी
Uttarakhand Weather: बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान, सर्द हवाओं से बढ़ी कंपकंपी
राज्य
मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला
मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला
व्यापार
हैलोवीन पार्टी में कटे हुए हाथ के रूप में पहुंचीं हाइडी क्लम, डरावना लुक देखकर हैरान रह गए लोग
हैलोवीन पार्टी में कटे हुए हाथ के रूप में पहुंचीं हाइडी क्लम, डरावना लुक देखकर हैरान रह गए लोग
विदेश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?