By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पुलिस को मिलेगी मजबूती, 1600 पदों पर भर्ती जल्द।
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

पुलिस को मिलेगी मजबूती, 1600 पदों पर भर्ती जल्द।

News Desk
Last updated: 2026/10/21 at 8:14 PM
News Desk
Share
3 Min Read
पुलिस को मिलेगी मजबूती, 1600 पदों पर भर्ती जल्द।
SHARE

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और जवानों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न वर्दीधारी इकाइयों में रिक्त 1600 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा देहरादून में पुलिसकर्मियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल और मल्टी स्टोरी बैरक का निर्माण किया जाएगा। थानों को मिलने वाला वार्षिक बजट भी चार करोड़ रुपये से बढ़ाकर आठ करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई।

बुधवार को देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी आंतरिक सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं। उनका साहस, समर्पण और बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते एक वर्ष में देशभर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 154 जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राणों का बलिदान दिया। इनमें उत्तराखंड के तीन जवान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक आपदाओं और चीन व नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के कारण उत्तराखंड पुलिस की जिम्मेदारियां अधिक चुनौतीपूर्ण हैं। बदलते समय के साथ अपराधों का स्वरूप भी बदल रहा है। नशे के बढ़ते प्रसार और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों से निपटने के लिए पुलिस को और सक्षम बनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस जांच की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विवेचकों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही थानों और चौकियों में कर्मचारियों की उपलब्धता और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश के सभी पुलिस मॉडर्न स्कूलों को बेहतर बनाने के साथ देहरादून स्थित पुलिस अस्पताल का भी उच्चीकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आवास संतुष्टि दर 18 प्रतिशत से बढ़कर 22 प्रतिशत हो गई है। इसे 30 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला पुलिस चिकित्सालयों की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। जवानों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 785 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई है। नागरिक पुलिस में 1573 और पीएसी में 373 आरक्षियों की सीधी भर्ती की गई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने और तनाव कम करने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

You Might Also Like

धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर

लाइसेंस मिलते ही पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग कराएंगे उत्तराखंड के युवा

उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त मदरसों में अब रविवार को रहेगा अवकाश।

छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

News Desk October 21, 2026 October 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article PM मोदी बोले- एग्रीवोल्टाइक्स से बढ़ेगी किसानों की आय, गांवों की समृद्धि को मिलेगा नया आधार PM मोदी बोले- एग्रीवोल्टाइक्स से बढ़ेगी किसानों की आय, गांवों की समृद्धि को मिलेगा नया आधार
Next Article उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त मदरसों में अब रविवार को रहेगा अवकाश। उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त मदरसों में अब रविवार को रहेगा अवकाश।
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
देश
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि
देश
फ्रांस में मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत; दूसरे की तलाश जारी
फ्रांस में मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत; दूसरे की तलाश जारी
विदेश
धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?