By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लाइसेंस मिलते ही पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग कराएंगे उत्तराखंड के युवा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

लाइसेंस मिलते ही पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग कराएंगे उत्तराखंड के युवा

News Desk
Last updated: 2026/10/21 at 8:32 PM
News Desk
Share
2 Min Read
लाइसेंस मिलते ही पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग कराएंगे उत्तराखंड के युवा
SHARE

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। इसके तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दे रही है। अब तक 141 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। निर्धारित उड़ान अभ्यास और अन्य मानक पूरे करने के बाद युवा व्यावसायिक टेंडम पायलट लाइसेंस हासिल कर सकेंगे। इसके बाद वे चयनित स्थलों पर पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करा सकेंगे।

यूटीडीबी की ओर से पौड़ी जिले के बिलखेत में इन दिनों उड़ान अभ्यास कराया जा रहा है। इसमें 17 युवा हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में उड़ान भरने और पैराग्लाइडिंग संचालन का व्यावहारिक अनुभव दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ उन्हें व्यावसायिक गतिविधियों के लिए तैयार करना है।

पैराग्लाइडिंग में व्यावसायिक उड़ान के लिए युवाओं को 100 घंटे का उड़ान अनुभव पूरा करना होगा। इसके साथ ही 35 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री उड़ान भी पूरी करनी होगी। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले युवाओं को आगे लाइसेंस प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चंपावत में भी लगेगा प्रशिक्षण शिविर

यूटीडीबी अगले महीने चंपावत में भी उड़ान अभ्यास शिविर आयोजित करने की तैयारी कर रही है। प्रशिक्षण और उड़ान संबंधी सभी निर्धारित अर्हताएं पूरी करने वाले युवाओं को व्यावसायिक टेंडम पायलट लाइसेंस दिया जाएगा। इसके बाद वे तकनीकी समिति की ओर से चयनित स्थलों पर पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करा सकेंगे।

पर्यटन सचिव एवं यूटीडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज गर्ब्याल के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पैराग्लाइडिंग की काफी संभावनाएं हैं। इस पहल से स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। वहींसाहसिक पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से होटल, परिवहन और अन्य स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

You Might Also Like

धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त मदरसों में अब रविवार को रहेगा अवकाश।

पुलिस को मिलेगी मजबूती, 1600 पदों पर भर्ती जल्द।

छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

News Desk October 21, 2026 October 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त मदरसों में अब रविवार को रहेगा अवकाश। उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त मदरसों में अब रविवार को रहेगा अवकाश।
Next Article धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
देश
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि
देश
फ्रांस में मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत; दूसरे की तलाश जारी
फ्रांस में मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत; दूसरे की तलाश जारी
विदेश
धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?