By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर बढ़ाई पाबंदी, अब 24 नवंबर 2026 तक बंद रहेगा एयरस्पेस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर बढ़ाई पाबंदी, अब 24 नवंबर 2026 तक बंद रहेगा एयरस्पेस

News Desk
Last updated: 2026/10/18 at 7:05 PM
News Desk
Share
5 Min Read
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर बढ़ाई पाबंदी, अब 24 नवंबर 2026 तक बंद रहेगा एयरस्पेस
SHARE

इस्लामाबाद
पाकिस्तान ने भारत में पंजीकृत और भारतीय एयरलाइनों के विमानों को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर लगी रोक को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है। अब यह प्रतिबंध 24 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस फैसले की जानकारी दी। अथॉरिटी के अनुसार, यह रोक सिर्फ आम यात्री विमानों पर ही नहीं, बल्कि सैन्य उड़ानों पर भी लागू होगी। नई समय-सीमा के मुताबिक, प्रतिबंध 24 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 59 मिनट (स्थानीय समय) तक रहेगा। इसके बाद ही यह रोक हटेगी या फिर आगे बढ़ाई जाएगी, यह फैसला बाद में लिया जाएगा।

बता दें कि यह हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला पहली बार 23 अप्रैल 2025 को लिया गया था। उस समय से अब तक दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण बने रहने के कारण पाकिस्तान ने इस प्रतिबंध को कई बार बढ़ाया है। हर बार एक महीने या कुछ समय के लिए इसे बढ़ाया जाता रहा है। पीएए ने साफ किया कि भारतीय विमानों को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव
यह पूरा मामला अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले से जुड़ा है। उस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। भारत ने आरोप लगाया था कि इस हमले में पाकिस्तान की भूमिका थी, जबकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया था। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत रुक गई और सैन्य तनाव भी बढ़ गया। भारत ने पाकिस्तान के इस कदम के जवाब में 30 अप्रैल 2025 को पाकिस्तानी विमान कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। यानी दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों को अपने आसमान में आने से रोक दिया है।

एक्स पर पोस्ट कर दी गई जानकारी, नागरिक और सैन्य उड़ानों पर रहेगी रोक
पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने X पर पोस्ट कर बताया कि यह पाबंदी न सिर्फ नागरिक विमानों बल्कि सैन्य उड़ानों पर भी लागू रहेगी। अथॉरिटी के अनुसार, नया आधिकारिक विमानन नोटिस जारी कर रोक को बढ़ाया गया है। जीओ न्यूज ने भी इसकी पुष्टि की है। यह प्रतिबंध मूल रूप से 23 अप्रैल 2025 को लगाया गया था और तब से समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है।

पहलगाम हमले के बाद शुरू हुई थीं आपसी हवाई पाबंदियां
दोनों देशों के बीच आपसी हवाई पाबंदियां अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुई थीं। भारत ने पाकिस्तान पर हमले में संलिप्तता का आरोप लगाया था, जिसे इस्लामाबाद ने खारिज कर दिया। इसके जवाब में भारत ने 30 अप्रैल 2025 को पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र कराची और लाहौर फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन में बंटा है और नई रोक दोनों क्षेत्रों पर लागू है।

ऐतिहासिक रूप से देखें तो दोनों देश पहले भी तनाव के समय ऐसे कदम उठा चुके हैं। 1999 के कारगिल संघर्ष और 2019 के पुलवामा संकट के दौरान भी पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना आसमान बंद किया था। मौजूदा पाबंदी से एयरलाइनों को वैकल्पिक और लंबे रूट अपनाने पड़ रहे हैं, जिससे ईंधन की लागत बढ़ती है और उड़ान का समय भी ज्यादा लगता है। यात्रियों को भी अप्रत्यक्ष रूप से इसका बोझ सहना पड़ता है।

24 नवंबर तक प्रभावी रहेगा फैसला
पाकिस्तान का यह ताजा फैसला 24 नवंबर 2026 सुबह 4:59 बजे स्थानीय समय तक प्रभावी रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक द्विपक्षीय संबंधों में सुधार नहीं आता, ऐसे प्रतिबंध जारी रह सकते हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और आम लोगों के आवागमन पर भी इसका असर पड़ता है। हवाई संपर्क सामान्य होने से न सिर्फ समय और पैसे की बचत होती बल्कि तनाव कम करने में भी मदद मिलती। फिलहाल दोनों तरफ से कोई नरमी का संकेत नहीं दिख रहा

You Might Also Like

फ्रांस में हिंसा पर ट्रंप का तंज, बोले- ‘चलो फ्रांस चलते हैं, बड़ी प्यारी जगह है’

फ्रांस हिंसा पर JD वेंस का बड़ा बयान, बोले- इमिग्रेशन और डाइवर्सिटी नीतियों ने बढ़ाई अशांति

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन बेकाबू, Apple और Louis Vuitton के स्टोर में लूटपाट

स्लोवेनिया का आखिरी ग्लेशियर भी खतरे में, 80 साल में आधी रह गई बर्फ

हूतियों की बढ़ती ताकत से सऊदी अरब परेशान, लंबी खिंच सकती है यमन की जंग

News Desk October 18, 2026 October 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फ्रांस में हिंसा पर ट्रंप का तंज, बोले- ‘चलो फ्रांस चलते हैं, बड़ी प्यारी जगह है’ फ्रांस में हिंसा पर ट्रंप का तंज, बोले- ‘चलो फ्रांस चलते हैं, बड़ी प्यारी जगह है’
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

फ्रांस में हिंसा पर ट्रंप का तंज, बोले- ‘चलो फ्रांस चलते हैं, बड़ी प्यारी जगह है’
फ्रांस में हिंसा पर ट्रंप का तंज, बोले- ‘चलो फ्रांस चलते हैं, बड़ी प्यारी जगह है’
विदेश
रूबियो के जामनगर दौरे से पहले बदले एलन मस्क के सुर, रिलायंस की तारीफ के पीछे क्या है वजह?
रूबियो के जामनगर दौरे से पहले बदले एलन मस्क के सुर, रिलायंस की तारीफ के पीछे क्या है वजह?
देश
फ्रांस हिंसा पर JD वेंस का बड़ा बयान, बोले- इमिग्रेशन और डाइवर्सिटी नीतियों ने बढ़ाई अशांति
फ्रांस हिंसा पर JD वेंस का बड़ा बयान, बोले- इमिग्रेशन और डाइवर्सिटी नीतियों ने बढ़ाई अशांति
विदेश
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन, कृषि विभाग से मिले बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से एक एकड़ में तैयार हुई रागी की फसल……
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन, कृषि विभाग से मिले बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से एक एकड़ में तैयार हुई रागी की फसल……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?