By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्लोवेनिया का आखिरी ग्लेशियर भी खतरे में, 80 साल में आधी रह गई बर्फ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

स्लोवेनिया का आखिरी ग्लेशियर भी खतरे में, 80 साल में आधी रह गई बर्फ

News Desk
Last updated: 2026/10/18 at 10:46 AM
News Desk
Share
5 Min Read
स्लोवेनिया का आखिरी ग्लेशियर भी खतरे में, 80 साल में आधी रह गई बर्फ
SHARE

 ल्युब्ल्याना
यूरोप के देश स्लोवेनिया में गर्मी बढ़ने और कम बर्फबारी के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं. देश के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट ट्रिग्लाव पर मौजूद ग्लेशियर की बर्फ पूरी तरह गायब हो चुकी है. अब स्कूटा ग्लेशियर ही देश का आखिरी ग्लेशियर बचा है. लेकिन यह भी तेजी से पिघल रहा है. इसे बचाने के लिए बर्फ के ऊपर कंकर  और छोटे पत्थर होने के बाद भी पिघलने की रफ्तार नहीं रुक रही है। 

स्लोवेनिया में वैज्ञानिक पिछले 80 साल से ग्लेशियर पर नजर रख रहे हैं. इस दौरान स्कूटा ग्लेशियर का क्षेत्रफल करीब 2.5 से 3 हेक्टेयर से घटकर 1.5 हेक्टेयर रह गया है. वहीं, ट्रिग्लाव ग्लेशियर कभी 14 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फैला था. ग्लेशियर पिघलने से पहाड़ों पर रहने वाले जीवों और पौधों के साथ-साथ नदियों और पीने के पानी पर भी असर पड़ सकता है। 

80 साल में कितना छोटा हो गया ग्लेशियर?
स्लोवेनिया की राजधानी ल्युब्लियाना में वैज्ञानिक ग्लेशियरों पर नजर रख रहे हैं. साल 1946 में ट्रिग्लाव ग्लेशियर की निगरानी शुरू हुई थी. उस समय यह 14 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फैला था. अब इसकी बर्फ पूरी तरह गायब हो चुकी है। 

वहीं, स्कूटा ग्लेशियर की बर्फ भी लगातार कम हो रही है. वैज्ञानिक मिहा पावशेक के मुताबिक, पहले यहां बर्फ कई दस मीटर मोटी थी, लेकिन अब इसकी मोटाई कुछ मीटर ही रह गई है. यानी ग्लेशियर का आकार छोटा होने के साथ-साथ बर्फ भी पतली होती जा रही है। 

कम बर्फबारी और गर्मी से पिघल रही बर्फ
वैज्ञानिकों के मुताबिक, ग्लेशियर पिघलने की दो बड़ी वजह हैं. पहली, सर्दियों में कम बर्फबारी होना और दूसरी, गर्मियों में तापमान बढ़ना. सर्दियों में जब पहाड़ों पर कम बर्फ जमा होती है, तो गर्मियों में उसके पिघलने के बाद ग्लेशियर पर ज्यादा बर्फ नहीं बचती. इस साल भी कम बर्फबारी और गर्मी का असर देखने को मिला. पहाड़ों पर जमा बर्फ तेजी से पिघली. यूरोप में इस साल गर्मी और सूखे की वजह से भी ग्लेशियरों पर दबाव बढ़ा है। 

कंकड़ डालने के बाद भी नहीं रुका पिघलना
स्कूटा ग्लेशियर की बर्फ के बड़े हिस्से पर कंकड़ और छोटे पत्थर जमा हैं. इससे सूरज की गर्मी सीधे बर्फ तक कम पहुंचती है और उसे कुछ हद तक बचाने में मदद मिलती है. इसके बावजूद ग्लेशियर पिघल रहा है वैज्ञानिकों के मुताबिक, ग्लेशियर की बर्फ का करीब 80 से 90 फीसदी हिस्सा कंकड़ से ढका है. फिर भी बर्फ चारों तरफ से पिघल रही है. पहाड़ों पर आने वाले लोग भी ग्लेशियर में हो रहे इस बदलाव को साफ देख सकते हैं। 

नदियों और पीने के पानी पर पड़ सकता है असर
ग्लेशियर से मिलने वाला पानी नदियों और जमीन के नीचे मौजूद पानी के लिए अहम है. गर्मियों में जब बर्फ पिघलती है, तो उसका पानी नदियों में पहुंचता है. इसका कुछ हिस्सा जमीन के नीचे जमा होता है. इसी पानी का इस्तेमाल कुओं और पंपों से पीने के लिए किया जाता है। 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, ग्लेशियर से मिलने वाला पानी द्रावा और मुरा जैसी नदियों के लिए जरूरी है. अगर ग्लेशियर खत्म हो जाते हैं, तो आने वाले समय में इन नदियों में पानी कम हो सकता है. इससे खेती और पीने के पानी पर भी असर पड़ने का खतरा है। 

यूरोप में तेजी से बढ़ रहा तापमान
यूरोप में पिछले कई दशकों से तापमान बढ़ रहा है. यूरोपीय संघ की कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस के मुताबिक, 1980 के दशक के बाद से यूरोप का तापमान दुनिया के औसत तापमान की तुलना में करीब दोगुनी तेजी से बढ़ा है। 

बढ़ती गर्मी और कम बर्फबारी के कारण ग्लेशियरों का पिघलना तेज हो रहा है. अगर यही स्थिति बनी रही, तो स्लोवेनिया का आखिरी ग्लेशियर भी पूरी तरह गायब हो सकता है. इससे पहाड़ों पर रहने वाले खास जीवों और पौधों को नुकसान पहुंचेगा. साथ ही, नदियों और पीने के पानी के स्रोतों पर भी असर पड़ सकता है। 

You Might Also Like

हूतियों की बढ़ती ताकत से सऊदी अरब परेशान, लंबी खिंच सकती है यमन की जंग

पुतिन से 90 मिनट की मुलाकात के बाद बदले ट्रंप के तेवर? जेलेंस्की की बढ़ी मुश्किलें

मैक्सिको में तीन पर्यटकों की हत्या के दोषियों को 158 साल 9 महीने की जेल

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, खुजदार के पास कांपी धरती

जेलेंस्की के इंतजार में प्रेस रूम में फैली दुर्गंध, पत्रकार हुए परेशान

News Desk October 18, 2026 October 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कुल्लू दशहरा 21 से 27 अक्टूबर तक, 347 देवी-देवताओं को न्योता; ड्रोन और लेजर शो होंगे खास आकर्षण कुल्लू दशहरा 21 से 27 अक्टूबर तक, 347 देवी-देवताओं को न्योता; ड्रोन और लेजर शो होंगे खास आकर्षण
Next Article SIR में कटे वोटर लिस्ट से नाम जुड़वाने के लिए Form 6 में बदलाव का प्रस्ताव, जानें वजह SIR में कटे वोटर लिस्ट से नाम जुड़वाने के लिए Form 6 में बदलाव का प्रस्ताव, जानें वजह
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

SIR में कटे वोटर लिस्ट से नाम जुड़वाने के लिए Form 6 में बदलाव का प्रस्ताव, जानें वजह
SIR में कटे वोटर लिस्ट से नाम जुड़वाने के लिए Form 6 में बदलाव का प्रस्ताव, जानें वजह
देश
कुल्लू दशहरा 21 से 27 अक्टूबर तक, 347 देवी-देवताओं को न्योता; ड्रोन और लेजर शो होंगे खास आकर्षण
कुल्लू दशहरा 21 से 27 अक्टूबर तक, 347 देवी-देवताओं को न्योता; ड्रोन और लेजर शो होंगे खास आकर्षण
देश
शुभमन गिल का बड़ा फैसला, न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्च से ले जाएंगे 5 नेट गेंदबाज
शुभमन गिल का बड़ा फैसला, न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्च से ले जाएंगे 5 नेट गेंदबाज
खेल
Hero का दशहरे से पहले धमाका! Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R के नए मॉडल लॉन्च
Hero का दशहरे से पहले धमाका! Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R के नए मॉडल लॉन्च
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?